Responsive Scrollable Menu

राजस्थान में बम ब्लास्ट के लिए पाकिस्तान से भेजा IED:4 दिन तक विस्फोटक का इंतजार करते रहे आरोपी, 3 जगह धमाके की साजिश

राजस्थान में बम धमाके के लिए पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी ने साजिश रची थी। बॉर्डर एरिया वाले जिले हनुमानगढ़ में आतंकी ने इम्प्रोवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) भी पहुंचा दी थी। आरडीएक्स पहुंचने में देरी से आतंकी साजिश नाकाम हो गई। ये खुलासा हरियाणा के अंबाला में 2 किलो आरडीएक्स, आईईडी व विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़े गए तीन आरोपियों से पूछताछ में हुआ है। इनमें एक आरोपी अजमेर का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार आतंकी शहजाद भट्टी के इशारे पर ड्रोन के जरिए अमृतसर (पंजाब) में आरडीएक्स व दूसरा सामान भेजा गया था। पहला विस्फोट हनुमानगढ़ में करना था सुरक्षा एजेंसी के सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से भेजे आरडीएक्स से पहला ब्लास्ट हनुमानगढ़ में किया जाना था। चार दिन तक आईईडी हनुमानगढ़ में ही रही, लेकिन आरडीएक्स नहीं पहुंचा तो उसे वापस मंगा लिया। इसके बाद एक सप्ताह तक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और चंडीगढ़ के कई इलाकों की रेकी कर वीडियो भेजे गए, ताकि नया टारगेट तय किया जा सके। आंतकी भट्‌टी ने तीनों आरोपियों को टारगेट बताए अंतिम टारगेट के रूप में आतंकी शहजाद भट्टी ने तीनों आरोपियों को एक दिन पहले अंबाला के तीन टारगेट बताए और कहा कि इनमें से एक जगह विस्फोट करना है। ये टारगेट थे - मुलाना का माता बाला सुंदरी मंदिर, जहां चैत्र नवरात्रों में हजारों लोगों की भीड़ पहुंचती है। दूसरा टारगेट अंबाला के एक बड़े नेता का घर और तीसरा टारगेट सैन्य क्षेत्र तोपखाना में स्थित एक सैन्य ठिकाना था। इस बात की जानकारी पुलिस ने शनिवार को अदालत को दी। अदालत ने आरोपियों को पूछताछ के लिए 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने बताया है कि उन्हें लग रहा था कि उनका टारगेट मुलाना का माता बाला सुंदरी मंदिर होगा, मगर शुक्रवार सुबह शहजाद भट्टी ने उन्हें तोपखाना एरिया में विस्फोटक व आईईडी ले जाकर ब्लास्ट करने को कहा। विस्फोट करने निकले थे, पहले ही पकड़े गए आतंकी भट्टी के इशारे पर आरोपपी पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर विस्फोटक, आईईडी, बैटरी, टाइमर और डेटोनेटर लेकर अंबाला कैंट की ओर निकले थे। मगर उनकी इस साजिश का पता लंबे समय से शहजाद भट्टी को रडार पर लिए हुए एसटीएफ की टीम को चल गया। टीम ने रास्ते में नाका लगाकर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों से पुलिस ने 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिस समय उन्हें पकड़ा गया, उस समय आईईडी एक्टिव था और उसे प्रेशर रिलीज स्विच से जोड़ा गया था, जिससे वह कभी भी फट सकता था। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर टिफिन में फिट इस बम को निष्क्रिय किया। पकड़े गए आरोपियों में अजमेर का रहने वाला अली अकबर उर्फ बाबू पुत्र मोहम्मद रमजान भी है। एनआईए कर सकती है मामले को टेकओवर, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट अंबाला में करीब 2 किलो आरडीएक्स की बरामदगी के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हरियाणा पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही एनआईए ने भी हरियाणा पुलिस से इस संदर्भ में जानकारी मांगी है। इससे संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इस मामले में एनआईए की एंट्री हो सकती है और जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से एनआईए को सौंपी जा सकती है। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब पहुंचा विस्फोटक पुलिस जांच में सामने आया कि फरवरी 2026 में आतंकी शहजाद भट्टी ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आरडीएक्स की खेप पंजाब के एक अज्ञात स्थान पर गिरवाई। वहां से यह विस्फोटक अमृतसर में बड़ी नाग क्षेत्र में रहने वाले मखनदीप के पास पहुंचा। मखनदीप ने अमृतसर रेलवे स्टेशन के पास किराए के कमरे में बैटरी, डेटोनेटर और टाइमर लगाकर टिफिन बम तैयार किया। इसके बाद यह विस्फोटक जंगबीर सिंह को सौंपा गया। भारी तबाही मचा सकता है आरडीएक्स विशेषज्ञों के अनुसार आरडीएक्स का उपयोग आतंकवादी बड़े पैमाने पर विनाश के लिए करते हैं। आमतौर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाया जाता है, ताकि अधिकतम जनहानि हो सके। करीब 2 किलो आरडीएक्स से किसी सार्वजनिक स्थान पर विस्फोट होने पर 100 से 200 मीटर के दायरे में भारी तबाही मच सकती है और सैकड़ों लोगों की जान जा सकती है। इसलिए सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को बेहद गंभीरता से जांच रही हैं।

Continue reading on the app

जम्मू-कश्मीर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया, एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया, एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया

Continue reading on the app

  Sports

अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस हुई कैंसिल

Bahrain and Saudi Arabian Grands Prix cancelled: मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब खेल पर भी पड़ता नजर आ रहा है. अमेरिका- ईरान युद्ध की वजह से फॉर्मूला 1 के 2026 कैलेंडर को बड़ा झटका लगा है. बहरीन और सऊदी अरब ग्रां प्री को रद्द कर दिया गया है. Sun, 15 Mar 2026 13:37:56 +0530

  Videos
See all

Middle East War: Middle East में मचेगी भारी तबाही! #shorts #middleeastwar #missileattack #warnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T08:29:34+00:00

LPG Cylinder Crisis :'PNG कनेक्शन वालों को LPG नहीं मिलेगी' | #ytshorts #pnggas #lpggas #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T08:34:20+00:00

Hormuz Crisis: Trump की अपील से दुनिया में खलबली! #shorts #straitofhormuz #donaldtrump #warupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T08:31:49+00:00

LPG Cylinder Crisis:सरकार की अपील- सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें | #ytshorts #lpgcylinderpricehike #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T08:38:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers