7 फल जिनमें शुगर सबसे ज़्यादा है, डायबिटिक मरीजों को करने चाहिए अवॉइड
High Sugar Fruits to avoid Diabetics: जब बात सेहतमंद खाने की हो, तो फल अक्सर सबसे आगे होते हैं—क्योंकि इनमें विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। लेकिन यह बात याद रखना जरूरी है कि हर फल की मिठास एक जैसी नहीं होती, खासकर मधुमेह (डायबिटीज़) होने पर। कुछ फल प्राकृतिक रूप से बहुत मीठे होते […]
The post 7 फल जिनमें शुगर सबसे ज़्यादा है, डायबिटिक मरीजों को करने चाहिए अवॉइड appeared first on Grehlakshmi.
धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले कमाए ₹27.13 करोड़:पेड प्रीव्यू शो में 5.38 लाख टिकट बिके, ‘बाहुबली 2’ और ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ा
डायरेक्टर आदित्य धर और एक्टर रणबीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 ने औपचारिक रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू में इतिहास रच दिया है। धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू के जरिए करीब 27.13 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म ने ‘दे कॉल हिम ओजी’ और ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ दिया। यह कलेक्शन ‘स्त्री 2’ के 8.5 करोड़ के मुकाबले लगभग तीन गुना है। आमतौर पर निर्माता प्रदर्शन से पहले दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए कुछ चुनिंदा पेड प्रीव्यू शो रखते हैं। 19 मार्च को धुरंधर 2 रिलीज होगी। इससे पहले 18 मार्च को देशभर में 9550 पेड प्रीव्यू शो रखे गए हैं। इसकी 5.38 लाख टिकटें बिक चुकी हैं। मुंबई में एक टिकट की कीमत 3100 रु. तक रही, जबकि दिल्ली में 2400 रु. रही। इस तरह फिल्म रिलीज से पहले ही भारत में 27.13 करोड़ रु. कमा चुकी है। यदि पहले से ब्लॉक की गई टिकटों को जोड़ लें तो कमाई 31.9 करोड़ रु. तक पहुंच जाएगी। दुनियाभर में बुक हुए पेड प्रीव्यू शो की कमाई देखें तो यह 60 करोड़ रु. तक पहुंचती है। अमेरिका में 690 स्थानों पर 1765 शो रखे गए हैं। इनके 67 हजार टिकट बुक हो चुके हैं। पूरे उत्तरी अमेरिका में कमाई 13.1 लाख डॉलर (12.12 करोड़ रु.) हो चुकी है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक धुरंधर 2 हिंदी फिल्म इतिहास का नया बेंचमार्क गढ़ने जा रही है। रिलीज के पहले दिन 19 मार्च को फिल्म 200 करोड़ रु. की वैश्विक कमाई कर सकती है। बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी नजर आएंगे। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। फिल्म को पांच भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹1,303 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग ₹836.95 करोड़ हुआ। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Grehlakshmi





















