सूर्यकुमार यादव बनेंगे पापा, बेबी शॉवर की रस्मों में बेहद ही खूबसूरत दिखे देविशा और सूर्या
Suryakumar Yadav and Devisha Shetty: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान हाल ही में वर्ड चैंपियन बने थे. अब वो पिता बनने वाले हैं, जी हां सूर्यकुमार यादव जल्दी ही पिता बनने वाले हैं. उनकी पत्नी देविशा शेट्टी मां बनने वाले हैं. देविशा के बेबी शॉवर इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस मैं सूर्या और देविशा साथ में रस्मों को निभाते हुए नजर आ रहे हैं. सूर्या पहले टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान बने और अब वो जल्दी ही पापा बनने जा रहे हैं. इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस काफी खूश हैं.
देविशा और सूर्या ने लूटी महफिल
इस दौरान देविशा ने महाराष्ट्रीय साड़ी पहनी हुई है, तो वहीं सूर्यकुमार यादव शूट-बूट में नजर आ रहे हैं. ये दोनों साथ में बेबी शॉवर के कार्यक्रम में काफी ज्यादा सुंदर लग रहे हैं. देविशा ने येलो कलर की साड़ी पहनी है. वहीं सूर्या व्हाइट कलर की ड्रेस में महफिल लूट रहे हैं.
इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा शेट्टी का हाथ पकड़कर अंदर एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं. इन दौरान सूर्या देविशा से बात भी कर रहे हैं तो वहीं देविशा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं. सूर्या और देविशा के इस प्रोग्राम में काफी लोग भी मौजूद हैं.
Suryakumar Yadav and his wife is going to welcome a little baby soon, as his wife is pregnant. So yesterday, Surya and his wife were at their baby shower event. ????????
— ????????????????????????????⁴⁵ (@rushiii_12) March 14, 2026
Congratulations Surya dada ❤️ pic.twitter.com/zXiPQqeJFK
सूर्यकुमार यादव और देविशा अक्सर इंडियन क्रिकेट टीम के मैचों के दौरान साथ में नजर आते हैं. भारत ने जब 8 मार्च को अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता तब भी देविशा उनके साथ ही और उन्होंने अपने पती की सफलता पर खुलकर बात भी की थी.
कैसे शुरू हुई थी सूर्या और देविशा की लव स्टोरी
सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की मुलाकात आर.ए. पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में कॉलेज के दौरान हुई थी. मुंबई में रहने वाले ये दोनों लोग अलग-अलग बैकग्राउंड से आते थे. ऐसे में जब सूर्या ने देविशा को प्रपोज किया तो उन्होंने अपना टाइम लिया और बाद में सूर्या को हां बोला.
कब हुई सूर्या और देविशा की शादी
कॉलेज के दौरान कुछ समय तक डेट करने का बाद इन दोनों ने 2016 में औपचारिक रूप से सगाई कर ली. इसके बाद इन दोनों ने परिवार की रजामंदी के साथ साल 2016 में शादी कर ली. इन दोनों ने ट्रेडिशनल साउथ इंडियन स्टाइल में शादी कर ली. जब इनकी शादी हुई सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते थे. इसके साथ ही वो मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेलते थे.
देविशा का जन्म 7 नवंबर 1993 को मुंबई में हुआ था. वो एक साउथ इंडियन परिवार से तालुख रखती हैं. उनके पिता देवदास शेट्टी होटल बिजनेसमैन हैं. देविशा मुंबई में डांस ट्रेनिंग भी देती है. वहीं सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ. अब ये दोनों माता-पिता बनने जा रहे हैं.
कैसा रहा सूर्यकुमार यादव का क्रिकेटर करियर
सूर्यकुमार यादव के क्रिकेट करियर में काफी उतार चढ़ाव आए हैं. उन्हें 30 साल की उम्र तक भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला, जबकि उन्होंने अपने आप को घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में स्थापित कर लिया था. इस दौरान जब कई बार सूर्या का मन भटका और वो क्रिकेट छोड़ने का प्लान बनाने लगे. तब उनकी पत्नि देविशा ने उनका साथ दिया.
देविशा सूर्या की ढाल बनी और उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए फ्रीडम दी और घर का पूरा ख्याल रखा. इसके बाद सूर्या का करियर पटरी पर लौट आया और उन्होंने 2021 के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा है. सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए 113 टी20 मैचों की 107 पारियों में 4 शतक और 25 अर्धशतकों के साथ 3272 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्या का औसत 36.4 का रहा है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 162.9 का है. सूर्या 297 चौके और 179 छक्के भी लगा चुके हैं.
सूर्या ने 37 वनडे मैच भी खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 35 पारियों में 4 अर्धशतकों की मदद से कुल 773 रन बनाए हैं. वनडे में सूर्या का औसत 25.8 और स्ट्राइक रेट 105.0 का रहा है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए सिर्फ 1 टेस्ट मैच खेला है, जिसमें उनके बल्ले से 1 पारी में सिर्फ 8 रन निकले हैं.
ये भी पढ़ें : Kuldeep Yadav Marriage : एक दूजे के हुए कुलदीप-वंशिका, देखिए शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो
‘बच्चों का निकाल लेता है खून…’ ड्रैकुला गैंग की पूरी कहानी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















