'पार्लियामेंट में नारेबाज़ी, प्लेकार्ड और गाली-गलौज', संसद में कांग्रेस के हंगामे पर भावुक EX-PM, सोनिया को लिखा लेटर
पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को पत्र लिखा है. उन्होंने संसद में बढ़ते हंगामे और विरोध के तरीकों पर गंभीर चिंता जताई है. विपक्ष द्वारा संसद के भीतर और परिसर में नारेबाजी, पोस्टर-प्लाकार्ड और अव्यवस्था का माहौल को लोकतंत्र के खतरा बताया है. देवेगौड़ा ने याद दिलाया कि उन्होंने अपने 65 साल के राजनीतिक जीवन का अधिकांश समय विपक्ष में बिताया है, इसलिए विपक्ष की जिम्मेदारी को अच्छी तरह समझते हैं. उन्होंने अपील की कि विरोध जरूर हो, लेकिन वह संसदीय मर्यादा और परंपराओं के भीतर होना चाहिए.
मनमोहन सिंह 10 साल सरकार में थे, तो कांशीराम को 'भारत रत्न' क्यों नहीं दिया? बसपा नेता ने राहुल गांधी को घेरा
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को 'भारत रत्न' देने की मांग ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. बसपा नेता विश्वनाथ पाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कांशीराम को 'भारत रत्न' दिलाने की कांग्रेस की मौजूदा मांग को 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले का 'चुनावी ड्रामा और नाटक' करार दिया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















