KAL KA MAUSAM: मौसम का डबल अटैक! एक तरफ लू का कहर, दूसरी तरफ तूफान और बिजली गिरने का खतरा
भारत के मौसम में इस समय अजीबोगरीब विरोधाभास देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां उत्तर-पूर्व के राज्यों में आसमान से पानी बरस रहा है, वहीं देश के मध्य भागों में सूरज की तपिश लोगों को बेहाल कर रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान विदर्भ के कुछ इलाकों में भीषण लू (Heat Wave) का प्रकोप रहा, जबकि असम में 20 सेंटीमीटर तक भारी बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में यह मौसमी बदलाव और भी तेज होने वाला है. असम में 14 और 16 मार्च को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे वहां के जनजीवन पर असर पड़ सकता है.
उत्तर भारत में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट
उत्तर-पश्चिम भारत में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) दस्तक देने वाले हैं. पहला सिस्टम सक्रिय हो चुका है, जिसके कारण 15 और 16 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बिजली कड़कने और ओले गिरने की आशंका है. इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा, जहां पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके तुरंत बाद 18 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जो फिर से बारिश और आंधी का दौर लेकर आएगा.
विदर्भ और मध्य भारत में गर्मी का सितम
गर्मी की बात करें तो महाराष्ट्र का अमरावती शहर देश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विदर्भ, झारखंड और ओडिशा में आज भी लू चलने की संभावना जताई गई है. हालांकि, अगले 24 से 48 घंटों के बाद इन इलाकों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में भी आने वाले 5 दिनों के दौरान धीरे-धीरे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. दक्षिण भारत के केरल और माहे में भी मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहने वाला है.
पूर्वी और मध्य भारत में आंधी-तूफान
पूर्वी भारत में भी मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 16 और 17 मार्च को 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने (Thundersquall) का अनुमान है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 18 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें.
दक्षिण भारत और भविष्य का अनुमान
दक्षिण भारत के तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में 15 से 18 मार्च के बीच हल्की बारिश हो सकती है. कर्नाटक के आंतरिक इलाकों में भी 17 और 18 मार्च को गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुल मिलाकर देखें तो अगले एक हफ्ते तक देश का बड़ा हिस्सा प्री-मानसून गतिविधियों की चपेट में रहेगा. मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसानों को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि वे ओलावृष्टि को देखते हुए अपनी फसलों का ध्यान रखें. आने वाले दिनों में गर्मी में कुछ कमी आएगी, लेकिन बारिश और आंधी की चुनौतियां बरकरार रहेंगी.
कुलदीप यादव की शादी में पुहंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री, जानिए किस खास अंदाज में होगी दूल्हे की एंट्री
Kuldeep Yadav Wedding : कुलदीप यादव अब से कुछ ही देर में वंशिका संग सात फेरे लेने वाले हैं. उससे ठीक पहले उनकी शादी अटेंड करने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उत्तराखंड के मसूरी पहुंच चुके हैं. उनके अलावा इंडियन क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा भी इस शादी के लिए पहुंच चुके हैं. उत्तराखंड़ के मसूरी में के 'वेलकम होटल द सेवॉय' लग्जरी होटल में आज यानी 14 मार्च को शाम में दोनों की शादी होने वाली है.
कुलदीप की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री
उत्तराखंड के मसूरी में होने वाली भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में बागेश्वर धाम पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंच चुके हैं. उन्हें देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट स्पॉट किया गया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'देवभूमि अद्भुत है, उत्तराखंड अद्भुत है. कुलदीप यादव ने देश के लिए बहुत कुछ किया है. वह आज अपनी जिंदगी के एक नए दौर में जा रहे हैं'.
#WATCH | Uttarakhand | Bageshwar Dham Peethadhish Dhirendra Krishna Shastri arrives at Jolly Grant airport, Dehradun, to attend the wedding ceremony of the Indian cricket team's World Cup-winning star spinner Kuldeep Yadav, who is tying the knot with Vanshika today.
— ANI (@ANI) March 14, 2026
He says,… pic.twitter.com/ri3t8H48HS
Dhirendra Krishna Shastri maharaj from Bageshwar Dham came to Dehradun to bless Kuldeep Yadav at his wedding.❤️
— ????????????????????????????⁴⁵ (@rushiii_12) March 14, 2026
Kuldeep Yadav often visits Bageshwar Dham, as he has deep faith in that place. ???? pic.twitter.com/xIpN11ETFe
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे तिलक वर्मा
भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्ले के साथ अहम योगदान देने वाले तिलक वर्मा भी हैदराबाद से उत्तराखंड पहुंच चुके हैं. उन्हें देहरादान एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से वो मसूरी में होने वाले वेन्यू तक आराम से पहुंच गए.
#WATCH | Uttarakhand | Indian cricketer Tilak Verma arrives in Mussoorie to attend the wedding ceremony of the Indian cricket team's World Cup-winning star spinner Kuldeep Yadav, who is tying the knot with Vanshika today. pic.twitter.com/RbCUgf0dGL
— ANI (@ANI) March 14, 2026
कुलदीप की रोल्स-रॉयस' विंटेज कार से होगी एंट्री
कुलदीप यादव अपनी शादी में वंशिका के लिए अपनी बारात रोल्स रॉयल विंटेज कार में ले जाने वाले हैं. शादी के लिए कुलदीप इसी कार में एंट्री करने वाले हैं. उनकी एंट्री के लिए वेडिंग प्लानर ने खास इंतजाम किए हैं. कुलदीप घोड़ी के साथ-साथ रॉयल विंटेज कार 'रोल्स-रॉयस' भी एंट्री कर सकेत हैं.
Rinku Singh, Yuzvendra Chahal, Suresh Raina, Nitish Rana, T. Dilip, RP Singh and other Indian players at Kuldeep Yadav and Vanshika Singh’s wedding in Mussoorie.
— Sonu (@Cricket_live247) March 14, 2026
Indian players at Kuldeep Yadav’s wedding. pic.twitter.com/Wo3CebwH47
कुलदीप की शादी का खाना बहुत महंगा
कुलदीप यादव की इस शादी में करीब 200 खास मेहमान शामिल हो सकते हैं. इस शादी के लिए खाने की एक प्लेट की कीमत 6 हजार रुपये हैं. थाली में पहाड़ी डिश भी परोसी जाएगी, जिनमें कंडाली का साग और झंगोरे की खीर खास रहने वाली है.
ये भी पढ़ें : Kuldeep Yadav Wedding : आज कुलदीप वंशिका संग लेंगे फेरे, उनकी शादी की रस्मों के वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहे धमाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















