Responsive Scrollable Menu

कुलदीप यादव की शादी में पुहंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री, जानिए किस खास अंदाज में होगी दूल्हे की एंट्री

Kuldeep Yadav Wedding : कुलदीप यादव अब से कुछ ही देर में वंशिका संग सात फेरे लेने वाले हैं. उससे ठीक पहले उनकी शादी अटेंड करने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उत्तराखंड के मसूरी पहुंच चुके हैं. उनके अलावा इंडियन क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा भी इस शादी के लिए पहुंच चुके हैं.  उत्तराखंड़ के मसूरी में के 'वेलकम होटल द सेवॉय' लग्जरी होटल में आज यानी 14 मार्च को शाम में दोनों की शादी होने वाली है.

कुलदीप की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री

उत्तराखंड के मसूरी में होने वाली भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में बागेश्वर धाम पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंच चुके हैं. उन्हें देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट स्पॉट किया गया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'देवभूमि अद्भुत है, उत्तराखंड अद्भुत है. कुलदीप यादव ने देश के लिए बहुत कुछ किया है. वह आज अपनी जिंदगी के एक नए दौर में जा रहे हैं'. 

कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे तिलक वर्मा 

भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्ले के साथ अहम योगदान देने वाले तिलक वर्मा भी हैदराबाद से उत्तराखंड पहुंच चुके हैं. उन्हें देहरादान एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से वो मसूरी में होने वाले वेन्यू तक आराम से पहुंच गए. 

कुलदीप की रोल्स-रॉयस' विंटेज कार से होगी एंट्री

कुलदीप यादव अपनी शादी में वंशिका के लिए अपनी बारात रोल्स रॉयल विंटेज कार में ले जाने वाले हैं. शादी के लिए कुलदीप इसी कार में एंट्री करने वाले हैं. उनकी एंट्री के लिए वेडिंग प्लानर ने खास इंतजाम किए हैं. कुलदीप घोड़ी के साथ-साथ रॉयल विंटेज कार 'रोल्स-रॉयस' भी एंट्री कर सकेत हैं. 

कुलदीप की शादी का खाना बहुत महंगा

कुलदीप यादव की इस शादी में करीब 200 खास मेहमान शामिल हो सकते हैं. इस शादी के लिए खाने की एक प्लेट की कीमत 6 हजार रुपये हैं. थाली में पहाड़ी डिश भी परोसी जाएगी, जिनमें कंडाली का साग और झंगोरे की खीर खास रहने वाली है. 

ये भी पढ़ें : Kuldeep Yadav Wedding : आज कुलदीप वंशिका संग लेंगे फेरे, उनकी शादी की रस्मों के वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहे धमाल

Continue reading on the app

Real Estate सेक्टर में जबरदस्त तेजी, Gaurs Group ने 9 महीने में बेचीं 5347 करोड़ की Property

 रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी गौर्स ग्रुप की आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों की मजबूत मांग के कारण चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान बिक्री बुकिंग 12 प्रतिशत बढ़कर 5,347 करोड़ रुपये हो गई। गौर्स ग्रुप ने अप्रैल-दिसंबर 2024 अवधि में 4,786 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेची थीं। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तीन तिमाहियों के दौरान, गौर्स ग्रुप ने 2,578 इकाइयों में लगभग 59.2 लाख वर्ग फुट क्षेत्र बेचा।

कुल बुकिंग में आवासीय संपत्तियों की हिस्सेदारी लगभग 95 प्रतिशत थी। गौर्स ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज गौर ने कहा, मजबूत बिक्री प्रदर्शन घर खरीदारों के ब्रांड गौर्स में गहरे विश्वास को दर्शाता है। वर्षों से गुणवत्तापूर्ण निर्माण, समय पर डिलीवरी और सोच-समझकर डिजाइन की गई परियोजनाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ने हमारे ग्राहकों के साथ इस रिश्ते को मजबूत किया है।

गौर्स ग्रुप के निदेशक सार्थक गौर ने बिक्री में वृद्धि का श्रेय वैश्विक जीवनशैली के अनुरूप योजनाबद्ध आवासीय विकास की बढ़ती मांग को दिया। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026–27 में कई नई परियोजनाएं पेश होने वाली हैं, और इस वर्ष को विस्तार का महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है, जिसमें यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विशेष ध्यान रहेगा।

Continue reading on the app

  Sports

मैंने बहुत कोशिश की लेकिन ...वनडे टीम से बाहर होने पर छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द

भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में टीम इंडिया के आईसीसी टी20 वर्ल्ड चैंपयन बनाया है. भारत की तरफ से उनको सिर्फ एक ही फॉर्मेट में कामयाबी मिली. टेस्ट और वनडे में वो सफल नहीं हो पाए. वनडे को लेकर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि इस फॉर्मेट को वो समझ नहीं पाए. Tue, 17 Mar 2026 13:11:09 +0530

  Videos
See all

UP News: काशी में आस्था का अपमान, गंगा नदी के बीच रोजा इफ्तार! | Varanasi | Roza Iftar | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T07:30:25+00:00

अभी नेतन्याहू जिंदा है। Netanyahu | Iran Israel War | World News | Social Media Rumors | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T07:31:43+00:00

UP News: गाजियाबाद में ISI का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त... | Ghaziabad | UP Police | Breaking | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T07:30:07+00:00

Iran Israel War Update: युद्ध के बीच रूस का बड़ा दावा! | Putin | Trump | Netanyahu | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T07:37:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers