Responsive Scrollable Menu

लॉरेंस गैंग की बादशाह को गोली मारने की धमकी:लिखा- हरियाणा की संस्कृति खराब करने की कोशिश की; पानीपत में फायरिंग की भी जिम्मेदारी ली

हरियाणा के पानीपत में शनिवार को असंध रोड स्थित मनी एक्सचेंज सेंटर पर बदमाशों ने फायरिंग की। घटना के बाद रणदीप मलिक के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई। पोस्ट में लिखा कि यह हवाला के जरिए देश का पैसा बाहर भेज रहा था। इसे पहले भी चेतावनी दी गई थी। पोस्ट के आखिरी में बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह को टटीरी सॉन्ग को लेकर धमकी दी गई। पोस्ट में लिखा- "बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति खराब करने की कोशिश की है। पहले 2024 में तेरे क्लब पर तुझे ट्रेलर दिखाया था, अब की बार सीधा तेरे माथे में गोली मारेंगे।" हालांकि दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। लॉरेंस गैंग की पोस्ट… पहले पानीपत में फायरिंग केस के बारे में जानिए…. शीशे पर 7 गोलियां लगीं पानीपत के असंध रोड पर अनेजा पेट्रोल पंप के सामने स्थित मनी एक्सचेंज सेंटर पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। गोलियां दुकान के शीशे पर लगी। दुकानदार गौरव ने बताया कि शीशे पर 7 गोलियों के निशान मिले। बदमाशों ने फायरिंग करने से पहले रेकी भी की। DSP सतीश वत्स ने बताया कि प्राथमिक जांच में फिलहाल किसी रंजिश का खुलासा नहीं हुआ है। हमने इस मामले में CIA की टीमें लगा दी हैं। 3 युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी फायरिंग के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई। जिसमें लिखा- आज जो हवाला कारोबारी गैरी और शैंकी के ऑफिस पर फायरिंग हुई है, वो मैंने रणदीप मलिक और अनिल पंडित USA ने करवाई है। ये हवाला के जरिए देश का पैसा बाहर भेजकर देश की अर्थव्यवस्था खराब कर रहा था। इसको हमने कॉल करके वार्निंग दी थी, लेकिन इसको समझ नहीं आई। ये तो बस एक ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है। जितने भी लोग हवाला का काम करते हैं, टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो सबका अंजाम बहुत बुरा होगा। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं

Continue reading on the app

रोहित शेट्टी ने शुरू की ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग:20 साल पहले की फिल्म को याद कर बोले- दर्शकों के आशीर्वाद से एंटरटेनमेंट का सफर फिर शुरू

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल के 20 साल पूरे होने पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए आधिकारिक तौर पर ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू होने का ऐलान कर दिया है। रोहित शेट्टी ने अपने पोस्ट में लिखा, “20 साल पहले ‘गोलमाल’ रिलीज हुई थी, एक ऐसी फिल्म जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। इसका पूरा क्रेडिट आप सभी दर्शकों को जाता है। पिछले 20 सालों में हमने आपको खूब एंटरटेन किया और कभी-कभी निराश भी किया, लेकिन हमने हमेशा अपने काम के प्रति ईमानदारी बनाए रखी।” उन्होंने आगे लिखा कि अब उनकी शानदार टीम एक बार फिर नए सफर पर निकलने के लिए तैयार है। डायरेक्टर ने बताया कि ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस बार भी उनका मकसद दर्शकों को भरपूर एंटरटेन करना है। पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा, “आपका प्यार और सपोर्ट हमेशा मिला है। अब हमें सिर्फ आपके आशीर्वाद की जरूरत है। सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।” दरअसल, ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी सीरीज में से एक मानी जाती है। इसकी शुरुआत 2006 में रिलीज हुई पहली फिल्म गोलमाल: फन अनलिमिटेड से हुई थी। इसके बाद गोलमाल रिटर्न्स (2008), गोलमाल 3 (2010) और गोलमाल अगेन (2017) ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फ्रेंचाइजी की खास बात इसकी कॉमिक टाइमिंग, मजेदार कहानी और स्टारकास्ट रही है। इस सीरीज में आमतौर पर अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू जैसे कलाकार नजर आते रहे हैं। हालांकि ‘गोलमाल 5’ में फाइनल कास्ट क्या होगी, इस बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रोहित शेट्टी की इस घोषणा के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि वे एक बार फिर गोलमाल गैंग की मस्ती देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 20 साल पुरानी इस सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी का पांचवां पार्ट दर्शकों को कितना हंसाने में कामयाब होता है।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में भारत के लिए पंजा खोलने वाला सबसे युवा क्रिकेटर कौन? पाकिस्तानी के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

Nasim ul Ghani World Record: रवि शास्त्री टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने वाले भारत के सबसे युवा क्रिकेटर हैं. उन्होंने 18 साल 290 दिन की उम्र में ऐसा किया था. वहीं, वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के नसीम उल घनी के नाम है. नसीम ने 16 साल 303 दिन की उम्र में 5 विकेट लेकर इतिहास रचा. 1958 में खेले गए टेस्ट मैच में नसीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी में 116 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे. Mon, 16 Mar 2026 16:01:51 +0530

  Videos
See all

Kullu में बर्फबारी का कहर! Atal Tunnel पर फंसी | #himachalpradesh #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T10:45:08+00:00

ISRAEL UNDER ATTACK : इजराइल के Rishon Letzion मे ईरान के मिसाइल हमले से तबाही | Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T10:44:20+00:00

दुनिया की अजीब Wife Carrying Race | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T10:42:08+00:00

Delhi में Yamuna नदी पर जहरीले झाग की मोटी परत | #delhinews #yamunariver #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T10:43:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers