अंडे और चिकन जितना प्रोटीन देगा यह पराठा, सोया चंक्स और चना दाल से बनाएं हाई प्रोटीन पराठा, जानिए बनाने का तरीका
High Protein Paratha Recipe: अगर आप वेजिटेरियन हैं और अपनी डाइट में प्रोटीन बढ़ाना चाहते हैं तो सोया चंक्स और चना दाल से बना यह पराठा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है जो शरीर को ऊर्जा देता है. इस पराठे को बनाने के लिए सोया चंक्स और चना दाल को पकाकर उनका पेस्ट तैयार किया जाता है. फिर इस पेस्ट को गेहूं के आटे में मिलाकर आटा गूंथा जाता है.
Israel Iran War: इजरायल-ईरान युद्ध में फंसे भारतीयों की 'घर वापसी', दिल्ली एयरपोर्ट पर खुशी का माहौल
ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे भीषण युद्ध की वजह से खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को निकालने का प्रयास जारी है। इसी कड़ी में आज अबू धामी से विशेष विमान दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंच गया। यह हवाई जाहज पश्चिमी एशिया के हवाई क्षेत्र संकट में फंसे नागरिकों को वापस लेकर घर आया है। घर पहुंचने पर इन नागरिकों के चेहरे पर खुशी नजर आई। वहीं, भारत सरकार के प्रयासों की भी सराहना की।
दुबई से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री ने बताया कि मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। हां, कुछ अलर्ट जरूर जारी किए गए थे। लेकिन इसके अलावा सब ठीक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बहुत अच्छे से ध्यान रखा है। घर वापस आकर अच्छा लग रहा है।
#WATCH | Delhi: A passenger, who arrived at IGI Airport from Dubai, says, "...I did not face any problems. Of course, some alerts were going on. But apart from that, everything is fine...The government is taking care of it very well. It's good to be back home" pic.twitter.com/MCJoiNkQOa
— ANI (@ANI) March 14, 2026
वहीं, यात्री शमशेर खान ने कहा कि मैं अबू धाबी से आया हूं। हम वहां दो साल से रह रहे हैं। मौजूदा संघर्षपूर्ण माहौल, विशेष रूप से ईरान से अबू धाबी की ओर दागे जा रहे ड्रोन हमलों को देखते हुए, हमें पहले से ही सुरक्षित क्षेत्रों में जाने, अपने कमरों के अंदर रहने और बाहर न निकलने की सूचना दी जाती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय सरकार इन मामलों को संभाल रही है।
#WATCH | Delhi: Passenger Shamsher Khan says, "I have come from Abu Dhabi. We have been living there for 2 years. Given the current atmosphere of conflict, specifically the drones being launched from Iran towards Abu Dhabi, we are informed in advance to move to safe zones, remain… pic.twitter.com/2dQm7vuCPA
— ANI (@ANI) March 13, 2026
बता दें कि ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध को आज 14वां दिन है। दोनों तरफ से भीषण युद्ध लड़ा जा रहा है। बताया गया है कि ईरान के सबसे बड़े तेल हब यानी खार्ग आईलैंड को तबाह कर दिया गया है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरानी ईंधन को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। उधर, ईरान का कहना है कि हम हर किसी हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध से जुड़ी लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक कीजिए
समाप्त
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi



















