अदा शर्मा का 'Apple Burger' हुआ वायरल, क्या इसे खाने से सच में चेहरे पर आता है ग्लो?
अदा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर सेब, चुकंदर, खीरा, टमाटर, लेट्यूस, चने और तिल से बना अनोखा "Apple Burger" शेयर किया. जानिए इस हेल्दी स्नैक में मौजूद पोषक तत्व और क्या यह सच में त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है.
Health Tips: रोज 7-8 घंटे की नींद के बाद भी रहती है थकान? शरीर दे रहा है इन गंभीर बीमारियों का संकेत
Health Tips: अगर आप रोज 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद लेने के बाद भी पूरे दिन थकान, सुस्ती या बार-बार नींद आने की समस्या से परेशान रहते हैं, तो इसे सिर्फ काम की थकावट समझकर नजरअंदाज न करें. कई बार शरीर इस तरह संकेत देता है कि अंदर कोई पोषण संबंधी कमी, हार्मोन की गड़बड़ी या दूसरी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है. लोकल 18 से बातचीत में डॉ. राजकुमार (आयुष) ने बताया कि शरीर में आयरन, विटामिन B12 और विटामिन D की कमी लगातार थकान की बड़ी वजह हो सकती है. इसके अलावा थायरॉयड, एनीमिया, डायबिटीज और स्लीप एपनिया जैसी बीमारियां भी हर समय सुस्ती और कमजोरी महसूस करा सकती हैं. वहीं तनाव, देर रात तक जागना, घंटों स्क्रीन के सामने रहना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, जंक फूड का ज्यादा सेवन और शरीर में पानी की कमी भी इस समस्या को बढ़ा सकती है. अगर लंबे समय से यह परेशानी बनी हुई है, तो डॉक्टर की सलाह लेकर जरूरी जांच कराना बेहतर रहता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











