Pakistani Eid Dress Ideas: ईद पर पाना चाहती हैं खूबसूरत लुक, ट्राई करें ये 6 स्टाइलिश पाकिस्तानी सूट, पीछे मुड़-मुड़कर देखेंगे लोग
Pakistani Eid Dress Ideas: ईद का त्योहार खुशियों, मिलन और खूबसूरत तैयारियों का दिन होता है. इस मौके पर हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे अलग और खूबसूरत लगे. नए कपड़े पहनना और खास स्टाइल अपनाना ईद की परंपरा का हिस्सा माना जाता है. अगर आप इस बार ईद पर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो पाकिस्तानी सूट एक अच्छा और बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं.
इन सूट्स की खासियत है उनका एलिगेंट डिजाइन, हल्का फैब्रिक और खूबसूरत कढ़ाई. यही वजह है कि आजकल भारत में भी पाकिस्तानी स्टाइल के सूट काफी पसंद किए जा रहे हैं. आइए जानते हैं ऐसे 6 पाकिस्तानी सूट डिजाइन, जिन्हें पहनकर आप ईद पर बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत दिख सकती हैं.
ईद पर ट्राई करें ये 6 पाकिस्तानी सूट
अनारकली पाकिस्तानी सूट
अनारकली सूट हमेशा से ही महिलाओं की पसंदीदा ड्रेस में शामिल रहा है. पाकिस्तानी स्टाइल में अनारकली सूट और भी ज्यादा ग्रेसफुल लगता है. इसमें लंबा फ्लेयर्ड कुर्ता होता है, जिसे चूड़ीदार या पलाज़ो के साथ पहना जाता है. हल्की कढ़ाई या ज़री वर्क वाला अनारकली सूट ईद के लिए बिल्कुल परफेक्ट माना जाता है.
स्ट्रेट कट सूट
अगर आपको सिंपल और क्लासी लुक पसंद है तो स्ट्रेट कट पाकिस्तानी सूट ट्राई कर सकती हैं. इसमें सीधा और लंबा कुर्ता होता है, जिसे ट्राउज़र या सिगरेट पैंट के साथ पहना जाता है. यह स्टाइल देखने में काफी एलिगेंट लगता है और ऑफिस या फैमिली गेट-टुगेदर के लिए भी अच्छा विकल्प है.
शरारा सूट
ईद के मौके पर शरारा सूट पहनना भी काफी ट्रेंड में है. इसमें कुर्ते के साथ चौड़े घेर वाला शरारा और खूबसूरत दुपट्टा होता है. अगर आप थोड़ा ट्रेडिशनल और रॉयल लुक चाहती हैं तो यह ड्रेस आपके लिए बेहतरीन हो सकती है. हल्के गोल्डन या सिल्वर वर्क वाले शरारा सूट ईद पर खास लगते हैं.
पलाजो सूट
आजकल पलाजो सूट काफी ट्रेंड में हैं. पाकिस्तानी स्टाइल में लंबे कुर्ते के साथ ढीले पलाज़ो पहने जाते हैं, जो बेहद आरामदायक होते हैं. यह स्टाइल खासतौर पर उन महिलाओं के लिए अच्छा है जो फैशन के साथ-साथ कम्फर्ट भी चाहती हैं.
चिकनकारी पाकिस्तानी सूट
अगर आपको सॉफ्ट और एलिगेंट लुक पसंद है तो आप हानिया आमिर की तरह चिकनकारी सूट ट्राई कर सकती हैं. हल्के रंगों में चिकनकारी कढ़ाई बेहद खूबसूरत लगती है. ईद के दिन इसे हल्के ज्वेलरी और दुपट्टे के साथ पहनने से आपका लुक और भी निखर सकता है.
एम्ब्रॉयडरी लॉन्ग कुर्ता सूट
लॉन्ग कुर्ता और ट्राउजर वाला पाकिस्तानी सूट भी काफी पसंद आता है. इसमें कुर्ते पर खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी या सीक्विन वर्क किया जाता है. इस तरह का आउटफिट ईद की नमाज, परिवार से मिलने या किसी खास दावत के लिए परफेक्ट माना जाता है.
सही आउटफिट से बढ़ेगा आपका कॉन्फिडेंस
ईद के दिन सही ड्रेस चुनना आपके लुक को और खास बना सकता है. पाकिस्तानी सूट की खास बात यह है कि इनमें स्टाइल और आराम दोनों मिलते हैं. अगर आप सही डिजाइन, रंग और फैब्रिक चुनती हैं तो आपका ईद लुक बेहद खूबसूरत और यादगार बन सकता है.
यह भी पढ़ें: DIY Face Mask: ईद पर चमक उठेगा चांद सा चेहरा, घर पर ही बनाएं ये DIY फेस मास्क, देखकर हर कोई कहेगा वाह
IPL 2026: हर्षित राणा का कौन होगा रिप्लेसमेंट? जानिए इन 3 खिलाड़ियों में किसे मिलेगी KKR में जगह
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण की शुरुआतर 28 मार्च से होने जा रही है. उससे पहले 3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है. केकेआर के प्रमुख तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के चलते आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. अब उनकी जगह केकेआर की टीम में कौन लेगा. इसके बारे में फैंस जानना चाह रहे हैं, तो आज हम आपको हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के बारे में बताने वाले हैं.
भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में चोट लगी थी. वो अफ्रीका के खिलाफ बॉलिंग करते समय दाएं पैर के घुटने को चोटिल करवा बैठे थे. इसके बाद वो सिर्फ एक ओवर डालकर मैदान से बाहर चले गए थे. इसके बाद वो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे. उनकी जगह पर मोहम्मद सिराज को मौका मिला था. अब उनकी सर्जरी हुई है. वो इससे कब तक उभरेंगे इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
अब जब हर्षित राणा आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं तो उनकी जगह पर कौन आएगा. कौन उन्हें रिप्लेस करेगा. इस बारे मे लोगों के बीच जानने की उत्सुकता बन रही है. तो आज हम आपको ऐसे तीन तेज गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जो हार्षित राणा को केकेआर में रिप्लेस कर सकते हैं.
???? BIG BLOW FOR KOLKATA KNIGHT RIDERS ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 13, 2026
Harshit Rana has been ruled out of the IPL 2026 due to an injury. [Pratyush Raj] pic.twitter.com/jPQdMawQ98
हार्षित राणा को ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं रिप्लेस
1 - चेतन साकरिया : आईपीएल 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रहे तेज गेंदबाज चेतन साकरिया को हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है. साकरिया राजस्थान रॉयल्स के लिए 2021 आईपीएल खेला था. इसके बाद उन्होंने आईपीएल 2022 और 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए धमाल मचाया. आईपीएल 2024-2025 में वो कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे. उन्हें चोटिल उमरान मलिक की जगह पर केकेआर में लिया गया था. साकरिया 20 आईपीएल मैचों में 20 विकेट हासिल कर चुके हैं.
???? CHETAN SAKARIYA IN KKR ????
— Tanuj (@ImTanujSingh) March 16, 2025
- Chetan Sakariya replaces Umran Malik in KKR Squad for IPL 2025. pic.twitter.com/OojGev3F9B
2 - आकाश मधवाल : आईपीएल में आकाश मधवाल ने धमाकेदार शुरुआत की थी. उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए कमाल का प्रदर्शन अपने पहले ही सीजन में किया. आईपीएल 2026 की नीलामी में अकाश मधवाल को किसी ने नहीं खरीदा. अब इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के ऊपर कोलकाता नाइट राइडर्स दांव लगा सकती है और उन्हें हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट बना सकती है. आकाश ने 17 मैचों में 23 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने अपने सभी मैच आईपीएल 2023 में खेले थे.
Akash madhwal Unsold ???? pic.twitter.com/i5Ut9WuJ2T
— ???????????????????????? (@Shebas_10dulkar) December 16, 2025
3 - सिमरजीत सिंह : आईपीएल 2026 की नीलामी में तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह भी अनसोल्ड रह गए थे. उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. वो 2023 और 2024 में चेन्नई सुपर किंग और 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद जैसी बड़ी टीमों के लिए आईपीएल खेले चुके हैं. इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के नाम 14 आईपीएल मैचों में 11 विकेट दर्ज हैं. ये भी हर्षित राणा का केकेआर में रिप्लेमेंट हो सकते हैं.
A SPELL TO REMEMBER FOR SIMARJEET SINGH.
— Tanuj (@ImTanujSingh) May 12, 2024
- He gets Yashasvi Jaiswal.
- He gets Jos Buttler.
- He gets Sanju Samson..
His bowling figure (4-0-26-3) against Rajasthan Royals in a must win match for CSK - Brilliant, Simarjeet Singh. pic.twitter.com/2aKBhzgquX
IPL 2026 के लिए केकेआर का स्क्वाड
- अजिंक्य रहाणे
- अंगकृष रघुवंशी
- अनुकूल रॉय
- मनीष पांडे
- रमनदीप सिंह
- रिंकू सिंह
- रोवमैन पॉवेल
- सुनील नरेन
- उमरान मलिक
- वैभव अरोड़ा
- वरुण चक्रवर्ती
- कैमरून ग्रीन
- फिन एलन
- मथीशा पथिराना
- तेजस्वी सिंह
- कार्तिक त्यागी
- प्रशांत सोलंकी
- राहुल त्रिपाठी
- टिम सीफर्ट
- ब्लेसिंग मुजारबानी
- सार्थक रंजन
- दक्ष कामरा
- रचिन रवींद्र
- आकाश दीप
ये भी पढ़ें : IPL 2026 से पहले KKR को बड़ा झटका, स्टार पेसर हुआ पूरे टूर्नामेंट से बाहर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















