'भाबीजी घर पर हैं' एक्ट्रेस का पीछा करता था शख्स:शुभांगी अत्रे बोलीं- स्टॉकर बाइक से पीछा करता; दीवारों-सड़कों पर लिख दिया था नाम
'भाबीजी घर पर हैं' टीवी शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने अपनी जिंदगी के डरावने वाकयों का खुलासा किया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में शुभांगी ने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में टीवी शो 'कस्तूरी' के सेट पर उनकी रैगिंग हुई थी और प्रोडक्शन टीम के लोग उनसे गलत बर्ताव करते थे। इसके अलावा इंदौर में स्कूल की पढ़ाई के दौरान एक स्टॉकर उनका पीछा करता था और पूरे मोहल्ले की दीवारों पर अपना और शुभांगी का नाम लिख देता था। 2-3 दिन वैनिटी वैन में बीतते थे, खाना खाते वक्त चिल्लाते थे लोग शुभांगी अत्रे ने इंटरव्यू में बताया कि उनके करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो 'कस्तूरी' से हुई थी। इसे वे अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट मानती हैं। इस शो की शूटिंग के दौरान उनका शेड्यूल काफी बिजी रहता था। कई बार उन्हें दो से तीन दिन लगातार अपनी वैनिटी वैन में ही रुकना पड़ता था। शुभांगी ने बताया कि उस दौर में सेट पर कुछ प्रोडक्शन वाले बहुत रूड बर्ताव करते थे। जब वे खाना खा रही होती थीं, तो जोर-जोर से चिल्लाकर कहते थे कि शॉट तैयार है और वे कैसे खाना खा सकती हैं। शुरुआत में चुप रहीं, फिर प्रोडक्शन टीम को दिया जवाब सेट के माहौल पर बात करते हुए शुभांगी ने कहा कि उस समय महिलाओं के साथ ऐसा बर्ताव आम बात थी। वे एक साधारण बैकग्राउंड से आई थीं, इसलिए शुरुआत में उन्होंने यह सब चुपचाप सहा। हालांकि, बाद में उन्होंने चुप रहने के बजाय गलत बात का जवाब देना शुरू कर दिया। शुभांगी के मुताबिक, अपनी इज्जत बनाए रखने के लिए बिना गाली-गलौज किए भी कड़ा रुख अपनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में स्थिति काफी बदल चुकी है और महिलाएं अपने हक के लिए तुरंत आवाज उठाती हैं। इंदौर में 10वीं क्लास के दौरान स्टॉकर ने परेशान किया शुभांगी ने अपनी जिंदगी के दूसरे सबसे डरावने वाकये का जिक्र किया, जो इंदौर में उनके स्कूल के दिनों का है। जब वे 10वीं-11वीं क्लास में पढ़ती थीं, तब एक बाइक सवार शख्स उनका पीछा करता था। वह शख्स घर के सामने वाली दीवार, कॉलोनी की सड़कों, बिल्डिंगों और कॉलेज की दीवारों पर शुभांगी और अपना नाम लिख देता था। जब भी घर का दरवाजा खुलता, सामने दीवारों पर वही नाम लिखा दिखता था। इस वाकये से उनका पूरा परिवार डर गया था। स्टॉकर की हरकतों से परेशान होकर शुभांगी की बहन ने उस शख्स से बात की थी। बहन ने उससे कहा था कि दीवारों पर नाम लिखने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। अगर कुछ बात करनी है तो पहले लाइफ में कुछ बनकर और हासिल करके आओ। शुभांगी अत्रे का एक्टिंग करियर शुभांगी अत्रे ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एकता कपूर के लोकप्रिय धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2007 में आए टीवी शो 'कस्तूरी' में लीड रोल निभाकर मिली। इसके बाद उन्होंने 'दो हंसों का जोड़ा', 'चिड़िया घर' और 'हमारी अधूरी कहानी' जैसे कई चर्चित टीवी शोज में अपनी अलग-अलग भूमिकाओं से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। हालांकि, उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट सुपरहिट कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' साबित हुआ। इसमें 'अंगूरी भाभी' का किरदार निभाकर और उनका डायलॉग "सही पकड़े हैं" बोलकर शुभांगी देश के हर घर में मशहूर हो गईं।
PM मोदी को गाली देने पर नाराज हुईं भूमि पेडनेकर:बोलीं- यह हमारी संस्कृति नहीं; प्रदर्शनकारियों को मुकेश खन्ना ने कहा 'कॉकरोच'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कड़ा एतराज जताया है। भूमि ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल बिल्कुल गलत है। NEET पेपर लीक विवाद को लेकर जारी इस प्रदर्शन में नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भूमि पेडनेकर, अभिनेता मुकेश खन्ना और सांसद कंगना रनोट समेत कई बड़ी हस्तियों की प्रतिक्रिया सामने आई है। यह हमारी संस्कृति नहीं, युवाओं को संयम बरतने की जरूरत भूमि पेडनेकर ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि शिक्षा और व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाने का हक सभी को है, लेकिन अपनी बात रखने का तरीका सही होना चाहिए। उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हमारे देश के युवा कर रहे हैं, वह बेहद चिंताजनक है। हम अपने देश के सबसे ऊंचे पद पर बैठे व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं। क्या हम अपने घर के बड़ों से कभी इस तरह बात करते हैं?" भूमि ने जेन-जी (Gen Z) से देश की संस्कृति और संवाद की परंपरा का सम्मान करने की अपील की। मुकेश खन्ना ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘कॉकरोच’ अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी इस मुद्दे पर इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर प्रदर्शनकारियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रदर्शन का समर्थन करने वालों को 'कॉकरोच' बताते हुए देश से बाहर फेंकने की बात कही। मुकेश खन्ना ने आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन असली छात्रों का नहीं है, बल्कि सरकार को अस्थिर करने के अजेंडे के तहत छात्रों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने छात्रों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों में शामिल होने से भविष्य में नौकरी और वीजा मिलने में परेशानी हो सकती है, इसलिए वे समय रहते इससे दूर हो जाएं। NEET पेपर लीक से शुरू हुआ विवाद पूरा मामला NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक होने की घटना के बाद शुरू हुआ। इसके विरोध में छात्रों और राजनीतिक संगठनों ने प्रदर्शन शुरू किए थे। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों और राजनीतिक हस्तियों के खिलाफ कथित तौर पर इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा के बाद यह मामला देश भर में चर्चा का विषय बन गया है। जहां एक तरफ छात्र निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शन के तरीकों पर बॉलीवुड हस्तियों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। ये खबर भी पढ़ें काला चश्मा पहनकर पूजा करने पर ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर:सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने पहुंची; गॉगल्स ना उतारने पर नाराज हुए लोग अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपने एक मंदिर दौरे के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। सावन महीने की शुरुआत पर भूमि एक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने पहुंची थीं। इस दौरान उनके काले चश्मे (सनग्लासेज) पहनने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। पूरी खबर पढ़ें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









