Responsive Scrollable Menu

रणबीर की 'रामायण' के मेकर्स को रामलीला महासंघ की चेतावनी:रिलीज से पहले हमें फिल्म दिखाएं; विवादित सीन न हटाने पर सिनेमाघरों के बाहर होगा प्रदर्शन

रणबीर कपूर, सनी देओल और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर विवाद शुरू हो गया है। श्री रामलीला महासंघ ने फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोडक्शन कंपनी को एक पत्र लिखकर चेतावनी दी है। महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने मांग की है कि इस दिवाली पर देश-विदेश में रिलीज होने से पहले यह फिल्म उनके प्रतिनिधिमंडल को दिखाई जाए। महासंघ का कहना है कि उन्हें मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म में ऐसे कई सीन हो सकते हैं, जो हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। अगर विवादित सीन नहीं हटाए गए तो सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि अब तक डायरेक्टर नितेश तिवारी या फिल्म के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। रिलीज से पहले स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने पत्र में कहा कि फिल्म को सिनेमाघरों में उतारने से पहले एक विशेष शो में महासंघ को दिखाया जाए। महासंघ यह तय करना चाहता है कि फिल्म में भगवान राम, रामायण के पात्रों या सनातन धर्म से जुड़ा कोई गलत चित्रण या संवाद तो नहीं है। अर्जुन कुमार ने चेतावनी दी है कि मेकर्स ने उनकी मांग नहीं मानी, तो दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में सिनेमाघरों के बाहर हिंदू संगठनों के साथ मिलकर हजारों कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन और धरना देंगे। 'आदिपुरुष' गलत चित्रण से फ्लॉप हुई थी फिल्म महासंघ ने अपने पत्र में साल 2023 में आई फिल्म 'आदिपुरुष' का उदाहरण दिया है। अर्जुन कुमार ने याद दिलाया कि भूषण कुमार के प्रोडक्शन और प्रभास-सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म के कई दृश्यों पर सनातन समाज और रामलीला से जुड़े लोगों ने कड़ा विरोध जताया था। उस फिल्म में सोने की लंका को काला दिखाया गया था और महाज्ञानी रावण व उसकी सेना का चित्रण मंगोल लुटेरों की तरह किया गया था। इस भारी विरोध के कारण करोड़ों के बजट में बनी वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। देखें फिल्म के ट्रेलर की झलक- रणबीर कपूर बने हैं भगवान राम, यश निभा रहे रावण का रोल फिल्म 'रामायण' में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बड़े कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। साउथ सुपरस्टार यश इस फिल्म में रावण के रोल में दिखेंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान की भूमिका में हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं। ऑस्कर विनर्स एआर रहमान और हैंस जिमर दे रहे म्यूजिक फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी समय से चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में दो दिग्गज म्यूजिशियन एआर रहमान और ऑस्कर विजेता हैंस जिमर पहली बार एक साथ मिलकर बैकग्राउंड स्कोर और संगीत तैयार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और एक्टर यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत किया जा रहा है। इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट नवंबर 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। 4000 करोड़ के बजट में बन रही देश की सबसे महंगी फिल्म 'दंगल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके डायरेक्टर नितेश तिवारी पिछले कई सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपए के करीब है, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की जिम्मेदारी ऑस्कर विनिंग कंपनी DNEG संभाल रही है। फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस समय इसके पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है। फिल्म 'रामायण' से जुड़ी अहम बातें-

Continue reading on the app

'भाबीजी घर पर हैं' एक्ट्रेस का पीछा करता था शख्स:शुभांगी अत्रे बोलीं- स्टॉकर बाइक से पीछा करता; दीवारों-सड़कों पर लिख दिया था नाम

'भाबीजी घर पर हैं' टीवी शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने अपनी जिंदगी के डरावने वाकयों का खुलासा किया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में शुभांगी ने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में टीवी शो 'कस्तूरी' के सेट पर उनकी रैगिंग हुई थी और प्रोडक्शन टीम के लोग उनसे गलत बर्ताव करते थे। इसके अलावा इंदौर में स्कूल की पढ़ाई के दौरान एक स्टॉकर उनका पीछा करता था और पूरे मोहल्ले की दीवारों पर अपना और शुभांगी का नाम लिख देता था। 2-3 दिन वैनिटी वैन में बीतते थे, खाना खाते वक्त चिल्लाते थे लोग शुभांगी अत्रे ने इंटरव्यू में बताया कि उनके करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो 'कस्तूरी' से हुई थी। इसे वे अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट मानती हैं। इस शो की शूटिंग के दौरान उनका शेड्यूल काफी बिजी रहता था। कई बार उन्हें दो से तीन दिन लगातार अपनी वैनिटी वैन में ही रुकना पड़ता था। शुभांगी ने बताया कि उस दौर में सेट पर कुछ प्रोडक्शन वाले बहुत रूड बर्ताव करते थे। जब वे खाना खा रही होती थीं, तो जोर-जोर से चिल्लाकर कहते थे कि शॉट तैयार है और वे कैसे खाना खा सकती हैं। शुरुआत में चुप रहीं, फिर प्रोडक्शन टीम को दिया जवाब सेट के माहौल पर बात करते हुए शुभांगी ने कहा कि उस समय महिलाओं के साथ ऐसा बर्ताव आम बात थी। वे एक साधारण बैकग्राउंड से आई थीं, इसलिए शुरुआत में उन्होंने यह सब चुपचाप सहा। हालांकि, बाद में उन्होंने चुप रहने के बजाय गलत बात का जवाब देना शुरू कर दिया। शुभांगी के मुताबिक, अपनी इज्जत बनाए रखने के लिए बिना गाली-गलौज किए भी कड़ा रुख अपनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में स्थिति काफी बदल चुकी है और महिलाएं अपने हक के लिए तुरंत आवाज उठाती हैं। इंदौर में 10वीं क्लास के दौरान स्टॉकर ने परेशान किया शुभांगी ने अपनी जिंदगी के दूसरे सबसे डरावने वाकये का जिक्र किया, जो इंदौर में उनके स्कूल के दिनों का है। जब वे 10वीं-11वीं क्लास में पढ़ती थीं, तब एक बाइक सवार शख्स उनका पीछा करता था। वह शख्स घर के सामने वाली दीवार, कॉलोनी की सड़कों, बिल्डिंगों और कॉलेज की दीवारों पर शुभांगी और अपना नाम लिख देता था। जब भी घर का दरवाजा खुलता, सामने दीवारों पर वही नाम लिखा दिखता था। इस वाकये से उनका पूरा परिवार डर गया था। स्टॉकर की हरकतों से परेशान होकर शुभांगी की बहन ने उस शख्स से बात की थी। बहन ने उससे कहा था कि दीवारों पर नाम लिखने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। अगर कुछ बात करनी है तो पहले लाइफ में कुछ बनकर और हासिल करके आओ। शुभांगी अत्रे का एक्टिंग करियर शुभांगी अत्रे ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एकता कपूर के लोकप्रिय धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2007 में आए टीवी शो 'कस्तूरी' में लीड रोल निभाकर मिली। इसके बाद उन्होंने 'दो हंसों का जोड़ा', 'चिड़िया घर' और 'हमारी अधूरी कहानी' जैसे कई चर्चित टीवी शोज में अपनी अलग-अलग भूमिकाओं से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। हालांकि, उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट सुपरहिट कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' साबित हुआ। इसमें 'अंगूरी भाभी' का किरदार निभाकर और उनका डायलॉग "सही पकड़े हैं" बोलकर शुभांगी देश के हर घर में मशहूर हो गईं।

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred: सिर्फ नाम नहीं, काम में भी रॉकेट… ट्रेंट को रोकना हुआ मुश्किल, लगातार जीत लिए इतने मैच

इंग्लैंड की लीग में ट्रेंट रॉकेट्स का जलवा जारी है और इस टीम को रोक पाना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है. अपने सातवें मैच में ट्रेंट ने 60 गेंदों में 102 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. Sun, 09 Aug 2026 01:20:10 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: चुनाव 'बदलने' वाले PK..क्या अब बिहार बदल पाएंगे ? | Prashant Kishor #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T19:33:52+00:00

Crime Story | करोड़पति' का मर्डर..तख्त के नीचे लाश! | Millionaire Murder Mystery | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T20:00:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers