कोडरमा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने कहा कि वाहन दुर्घटना के बाद हिंसा या सड़क जाम करना गलत है. सभी वाहनों का बीमा अनिवार्य है, जिससे दुर्घटना में नुकसान की भरपाई मिलती है. फर्स्ट, सेकंड और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के अलग-अलग लाभ हैं. थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के बिना वाहन चलाना दंडनीय है.
प्रियदर्शन को अब इस बात की चिंता सता रही है कि उनके पास अब नए आइडिया खत्म हो गए हैं। इसके बाद भी उनके फैंस के लिए उनकी फिल्मों का कोई जोड़ नहीं है। यही नहीं, क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी प्रियदर्शन की फिल्मों के मुरीद हैं।
Salman Agha run out controversy: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे मेंएक रन-आउट ने क्रिकेट की दुनिया में फिर वही पुरानी बहस छेड़ दी- नियम बनाम खेल भावना। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा जिस तरह आउट हुए, उस पर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही। लेकिन नियमों के लिहाज से देखा जाए तो बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने कोई गलती नहीं की।
घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर की है। उस समय क्रीज पर मोहम्मद रिजवान स्ट्राइक पर थे और गेंदबाजी कर रहे थे मेहदी हसन। रिजवान ने गेंद को हल्के से पिच के दाईं तरफ खेला। मिराज उसे रोकने के लिए आगे बढ़े और अपने जूते से गेंद को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा क्रीज से बाहर निकल आए और मिराज से हल्की टक्कर भी हो गई।
सलमान आगा के रन आउट पर हो रहा विवाद गेंद धीमी पड़ गई और ऐसा लगा कि खेल खत्म हो गया। आगा झुककर गेंद उठाकर वापस देने ही वाले थे कि तभी मिराज ने तेजी से गेंद उठाई और अंडरआर्म थ्रो से स्टंप उड़ा दिए। मैदान पर मौजूद अंपायर तनवीर अहमद ने फैसला तीसरे अंपायर को भेजा।
रीप्ले देखने के बाद टीवी अंपायर ने साफ कहा कि गेंद अभी भी लाइव थी, इसलिए मिराज की कार्रवाई नियमों के मुताबिक थी। इसके बाद आगा को रन-आउट करार दिया गया।
ICC नियम क्या कहते हैं? क्रिकेट के नियमों के मुताबिक जब तक अंपायर 'डेड बॉल' घोषित नहीं करता, तब तक गेंद खेल में मानी जाती है। इसलिए अगर बल्लेबाज क्रीज से बाहर है और फील्डिंग टीम स्टंप गिरा देती है, तो वह कानूनी रन-आउट माना जाता है।
नियम यह भी कहते हैं कि बल्लेबाज अगर जानबूझकर फील्डर के रास्ते में आए तो उसे ऑब्स्ट्रेक्टिंग द फील्ड दिया जा सकता है। अगर बल्लेबाज गेंद को हाथ या बैट से फील्डिंग टीम की अनुमति के बिना लौटाता है, तब भी उसे आउट दिया जा सकता है। पहले हैडलिंग द बॉल नियम अलग था, जिसे अब Obstructing the Field में ही शामिल कर दिया गया है। इसी आधार पर तीसरे अंपायर ने फैसला दिया कि मिराज ने नियम नहीं तोड़े, इसलिए आगा का रन-आउट पूरी तरह वैध है।
सलमान की मिराज से हुई थी बहस मैदान पर आउट होने के बाद सलमान अली आगा काफी नाराज दिखे और उनकी मिराज से बहस भी हुई। विकेटकीपर लिटन दास भी उस चर्चा में शामिल दिखे।
मैच के बाद मिराज ने कहा कि वह क्रीज से बाहर थे और मैं सिर्फ गेंद पर नजर रख रहा था। अगर मैं चूक जाता तो वह रन भी ले सकते थे। आगा ने भी माना कि फैसला नियमों के मुताबिक था, लेकिन उन्होंने कहा कि वह ऐसी स्थिति में शायद अलग तरह से व्यवहार करते।
आगा ने आउट होने से पहले शानदार 64 रन (62 गेंद) बनाए थे, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनके आउट होते ही पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई और टीम ने आखिरी सात विकेट सिर्फ 43 रन में गंवा दिए, जिससे कुल स्कोर 273 रन पर सिमट गया। हालांकि बारिश के कारण DLS मेथड से पाकिस्तान ने मैच 128 रन से जीतकर सीरीज में वापसी कर ली।