Responsive Scrollable Menu

'टटिहरी' गाने विवाद पर उठी बादशाह की गिरफ्तारी की मांग, क्या महिला आयोग के पास है ये अधिकार? जानें नियम

Tateere Song Controversy: फेमस सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) पिछले कुछ दिनों से अपने नए गाने 'टटिहरी' को लेकर विवादों में फंस गया है. दरअसल गाने में महिलाओं और बेटियों के लिए कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था, जिससे लोगों को ठेस पहुंची. बाद में सिंगर ने गाना हटा दिया और खासतौर पर हरियाणा के लोगों से माफी मांगी. लेकिन बावजूद इसके मामला बढ़ गया है और अब हरियाणा की महिला आयोग ने सिंगर के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की है. ऐसे में जानते हैं, क्या महिला आयोग के पास इस गिरफ्तारी का अधिकार है और अगर ऐसा है, तो इसके नियम क्या है.

महिला आयोग ने उठाई गिरफ्तारी की मांग

बादशाह के 'टटिहरी' गाने विवाद को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है. दरअसल सिंगर को 13 मार्च को महिला आयोग के समक्ष पेश होना था, लेकिन सिंगर वहां नहीं पहुंचे. उनकी तरफ से पेश हुए वकीलों ने दलील दी कि किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से बादशाह नहीं आ सके. जिसके बाद आयोग से आगे का टाइम मांगा गया. लेकिन महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया मीटिंग में ही भड़क गईं. उन्होंने चेतावनी दी कि 'अगर बादशाह 3 बजे तक पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा'. इसके बाद रैपर के खिलाफ पंचकूला और पानीपत एसपी को उनकी गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्त करने का निर्देश दिया गया. 

आयोग के पास क्या है गिरफ्तारी की मांग का अधिकार?

बता दें, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकता, लेकिन गंभीर अपराधों, जैसे यौन उत्पीड़न, दहेज, घरेलू हिंसा, पुलिस लापरवाही के मामलों में जांच के बाद पुलिस से गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर सकती है. इसके अलावा  आयोग को समन  जारी करने और जांच करने का भी अधिकार है.  आयोग किसी की शिकायत पर या खुद संज्ञान 
लेकर मामले की जांच भी शुरू कर सकता है. इसके अलावा किसी भी आरोपी या गवाह को समन भेजकर तलब भी किया जा सकता है. जांच के बाद आयोग संबंधित पुलिस या प्रशासन को आरोपी को गिरफ्तार करने या कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दे सकता है और ऐसा ही बादशाह के केस में भी हुआ है. 

ये भी पढ़ें- 'पीट लो, हाथ-पैर बांध दो, नहीं जाऊंगा', बॉलीवुड के इस खान ने ठुकराया था अंडरवर्ल्ड का ऑफर, हो गई थी ऐसी हालत

महिला आयोग के लिए होते है नियम?

महिला आयोग के पास आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने का तो अधिकर होता है. लेकिन महिला आयोग गिरफ्तारी का आदेश नहीं दे सकता, वह अपनी सिफारिशों के माध्यम से कानूनी प्रक्रिया को सुनिश्चित कर सकता है. बता दें, गिरफ्तारी मेमो पर हस्ताक्षर और गिरफ्तारी का उचित कारण बताए बिना ये मांग नहीं की जा सकती है. आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समान अधिकारों के साथ काम करता है, जो सरकार को राहत या कार्यवाही की सिफारिश कर सकता है.

क्या है बादशहा से जुड़ा पूरा मामला?

दरअसल, बादशाह का गाना ‘टटिहरी’ 1 मार्च को रिलीज हुआ था, जिसमें लड़कियों को हरियाणा के लोक संगीत पर सरकारी स्कूल की ड्रेस पहनकर डांस करते दिखाया है. इस गाने में वो डांस करते हुए अपने स्कूल बैग फैंक देती है. यही नहीं, बादशाह पर आरोप है कि उन्होंने लड़कियों के लिए गाने में अमर्यादित बोल का भी इस्तेमाल किया है. जिसके बाद से उनका कड़ा विरोध किया जा रहा है. 'टटीरी'  शब्द की बात करे तो ये एक तरह का पक्षी होता है जो अक्सर खुले मैदानों में जमीन पर अंडे देता है. इस पक्षी का हरियाणा की परंपरा में विशेष स्थान है और इस "टटीरी" शब्द का लोकगीत में भी इस्तेमाल होता है.  इस गीत को अक्सर मन्नत मांगने के लिए कुंवारी लड़कियां गाती हैं. ऐसे में इसका गलता इस्तेमाल करने के चलते बादशाह विवाद में फंसे हैं.

ये भी पढ़ें- The Kerala Story 2 BO Collection: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, 15वें दिन भी खूब छापे नोट

Continue reading on the app

'युद्ध में पूरी तरह से हारने के बाद समझौता करना चाहता है ईरान', तेहरान पर जारी हमलों के बीच ट्रंप का दावा

US-Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का आज 14वां दिन है. अमेरिका तेहरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. दरअसल, ट्रंप ने कहा है कि ईरान को देश के खिलाफ अमेरिकी-इजरायली सैन्य अभियान में "पूरी तरह से पराजित" कर दिया गया है और वह एक ऐसा समझौता चाहता हैं जिसे वह स्वीकार नहीं करेंगे, भले ही ईरानी अधिकारियों ने लड़ाई जारी रखने का वादा किया हो.


Continue reading on the app

  Sports

Cricket Facts: 3 गेंदों पर लगातार 3 विकेट लेने को हैट्रिक क्यों कहते हैं?

History of Hat-Trick in Cricket: क्रिकेट में जब कोई गेंदबाज 3 गेंदों पर लगातार 3 विकेट लेता है, तो उसे हैट्रिक कहा जाता है. क्रिकेट में हैट्रिक लेना बहुत मुश्किल माना जाता है. काफी कम गेंदबाज ही ये कारनामा कर पाते हैं. Sat, 14 Mar 2026 11:04:59 +0530

  Videos
See all

Delhi में कत्ल हुए तरुण की चीखें गूँज रही गुजरात तक | #jihad #tarunmurdercase #gujarat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T05:08:24+00:00

Monalisa Marriage Viral Video: मोनालिसा ने फरहान को शादी के लिए मनाया | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T05:00:37+00:00

HOWRAH: गैस किल्लत से जनता हुई बेहाल #gascrisis #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T05:00:40+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका युद्ध में North Korea की एंट्री? | Kim Jong Un | Trump |Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T05:00:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers