'स्कूटी- एक प्रेम कथा': लड़का चला रहा था स्कूटर, पीछे एक दूसरे की ओर चेहरा घुमाकर बैठा कपल!
बहुत से लोग प्यार-मोहब्बत को खुले तौर पर दिखाने में नहीं चूकते. हाल ही में ऐसा ही एक कपल नजर आ रहा है जो स्कूटी पर ही आशिकी फरमाने लगा. एक लड़का स्कूटी चला रहा है, उसके पीछे दूसरा लड़का बैठा है जो पीछे मुंह घुमाए हुए है और उसके पीछे एक लड़की बैठी है जो सामने देख रही है. इस तरह दोनों एक दूसरे की ओर चेहरा किए बैठे हैं. लोग दोनों का मजाक बना रहे हैं. एक ने कहा, स्कूटी एक प्रेम कथा. वीडियो को 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
पहाड़ पर गलत तरफ से ओवरेट कर रही थी कार, बाइकर को आया गुस्सा, मुक्का मारकर तोड़ दिया शीशा!
पहाड़ों पर ओवरटेक करने के लिए हमेशा मना किया जाता है, मगर लोग नहीं मानते. हाल ही में एक बाइकर ने ओवरटेक करने वाली गाड़ी को अच्छा सबक सिखाया. इंस्टाग्राम अकाउंट @_prabin_thapa_ पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें बाइकर पहाड़ों पर गाड़ी चला रहा है. दूसरी ओर से भी कई गाड़ियां आ रही हैं. अचानक सामने से एक गाड़ी वाला ओवरटेक करने लगता है और बाइकर की लेन में आ जाता है. बाइकर को गुस्सा आता है और वो मुक्का मारकर शीशा तोड़ देता है. ये वीडियो नेपाल का है और इसे 55 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























