अनुज श्रीवात्री बने भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर:फिलीपींस में आसियान प्लस चैंपियनशिप जीती, विश्वनाथन आनंद हैं पहले ग्रैंडमास्टर
अनुज श्रीवात्री भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उन्होंने 8 नवंबर को फिलीपींस के ओजामिज में 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीती। इससे उन्हें ग्रैंडमास्टर बनने के लिए जरूरी तीसरा नॉर्म मिल गया। 22 साल के अनुज ग्रैंडमास्टर बनने वाले मध्यप्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने शुरुआती राउंड में हार के बाद बाकी 8 गेम में 7 अंक जुटाए। विश्वनाथन आनंद भारत के पहले ग्रैंडमैस्टर हैं। उन्होंने 1988 में यह उपलब्धि हासिल की थी। आनंद आगे चलकर पांच बार वर्ल्ड चैंपियन भी बने। पिता अशोक श्रीवात्री ने सिखाया शतरंद खेलना मध्य प्रदेश के कटनी शहर में 2004 में जन्मे अनुज को शतरंज खेलना पिता अशोक श्रीवात्री ने सिखाया। अनुज 15 वर्ष की उम्र में ही मध्य प्रदेश के सबसे युवा इंटरनेशनल मास्टर (IM) बन गए थे। बीटेक कर चुके हैं, ऑनलाइन कोचिंग भी देते हैं अनुज ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की है। कॉलेज के दिनों में उन्होंने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया। जर्मनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर एक साल की इंटर्नशिप भी पूरी की। वर्तमान में अनुज शतरंज खेलने के साथ-साथ ऑनलाइन चेस प्लेटफॉर्म्स के जरिए दुनियाभर के एडवांस लेवल के चेस खिलाड़ियों को ट्रेनिंग भी देते हैं। AICF अध्यक्ष ने दी बधाई ऑल इंडिया चेस फेडरेशन (AICF) के अध्यक्ष नितिन नरंग ने अनुज श्रीवात्री को बधाई दी। उन्होंने 7वीं ASEAN प्लस इंडिविजुअल चेस चैंपियनशिप 2026 जीतकर सीधे GM खिताब हासिल करने पर खुशी जताई।
मिस्र में दो ट्रेन टकराईं, 4 की मौत, 88 घायल:कई डिब्बे पटरी से उतरे; 25 साल में यहां 9 बड़े रेल हादसे हुए
मिस्र में रविवार को दो यात्री ट्रेनें टकरा गईं। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 88 लोग घायल हुए हैं। टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा राजधानी काहिरा से करीब 76 किलोमीटर दूर गीजा प्रांत में हुआ। राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने हादसे के बाद जांच के आदेश दिए हैं। मिस्र में बीते 25 साल में 9 बड़े रेल हादसे हुए हैं। ट्रेन टकराने के बाद की 4 तस्वीरें एक ट्रेन ने दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मारी मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे अथॉरिटी ने बताया कि एक ट्रेन गीजा से फयूम जा रही थी। दूसरी ट्रेन काहिरा से असवान जा रही थी। इसी दौरान गीजा से आ रही ट्रेन ने दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके चलते रेल सेवा भी प्रभावित हुई। मौके पर राहत और बचाव दल पहुंचा। ट्रैक से टूटे डिब्बों और मलबे को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गईं, ताकि ट्रेनें फिर से चल सकें। राष्ट्रपति बोले- लापरवाही करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करेंगे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने हादसे पर चिंता जताई। उन्होंने कहा है कि जांच में जो भी लापरवाही का दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रेलवे अथॉरिटी ने भी हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि दोनों ट्रेनें आपस में कैसे टकराईं। रेलवे ट्रैक से मलबा हटाने का काम जारी है। मिस्र में हुए बड़े ट्रेन हादसे ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… स्पेन में हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं, 68 की मौत: कई डिब्बे मलबे में बदले, इन ट्रेनों की एवरेज स्पीड 200kmph से ज्यादा स्पेन के टोलेडो प्रांत में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनें टकरा गईं। डीडी न्यूज के मुताबिक, हादसे में 68 लोगों की मौत हो गई, जबकि 179 लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव के लिए इमरजेंसी और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others










/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
