Responsive Scrollable Menu

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ

सिंगापुर, आठ नवंबर थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने रविवार को बैंकॉक में ‘अमेजिंग थाईलैंड ग्रैंड दिवाली फेस्टिवल 2026’ का उद्घाटन किया। माना जा रहा है कि महीने भर चलने वाले इस उत्सव में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी और इससे दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंध और मजबूत होंगे। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि इस महोत्सव का उद्घाटन थाईलैंड में भारतीय राजदूत पुनीत अग्रवाल, थाईलैंड के पर्यटन और खेल मंत्री सुरासक फनचारोएनवोराकुल, बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिटिपंट और थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण की गवर्नर थापानी कियातफाइबूल की उपस्थिति में किया गया।

भारतीय दूतावास के अनुसार, भारत के बाहर दिवाली का यह सबसे लंबा उत्सव है, जो नवंबर में 27 दिनों तक पूरे थाईलैंड में मनाया जाएगा। दूतावास ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एक भारतीय सांस्कृतिक दल ने शास्त्रीय नृत्य शैली ‘कुचिपुड़ी’ की प्रस्तुति दी। इस उत्सव का आयोजन भारतीय दूतावास, थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण, बैंकॉक महानगर प्रशासन और भारतीय प्रवासी संघों के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं।

दूतावास ने कहा कि यह उत्सव अलग-अलग धर्मों और पृष्ठभूमि के लोगों को भारत की सांस्कृतिक विविधता का अनुभव करने का अवसर देता है। साथ ही, यह भी कहा गया कि ये आयोजन भारत और थाईलैंड के बीच बढ़ते सांस्कृतिक और आपसी मानवीय संबंधों को दर्शाते हैं। प्रधानमंत्री ने उत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिवाली के प्रकाश से अंधकार दूर होता है, बुराई पर अच्छाई की जीत होती है, और आशा एवं ज्ञान लोगों को आगे बढ़ने में मदद करते हैं कि संदेश सार्वभौमिक महत्व रखता है।

Continue reading on the app

आंखें जल रहीं, सांस लेने में दिक्कत... दिवाली की रात धुआं-धुआं दिल्ली-NCR, AQI 400 पार; लोगों ने मास्क लगाकर फोड़े पटाखे

Delhi Diwali AQI: दिल्ली में दिवाली की रात आतिशबाजी के बीच प्रदूषण ने गंभीर रूप ले लिया. पटाखों के धुएं से राजधानी के कई इलाकों में धुंध छा गई और लोगों ने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की. रात 10 बजे दिल्ली का औसत AQI 371 दर्ज किया गया, जबकि सोनिया विहार में AQI 463 और जहांगीरपुरी में 450 रहा. इस दौरान कई लोग तो मास्क लगाकर पटाखे फोड़ते दिखे. EWS के मुताबिक, 9 नवंबर से दिल्ली की हवा फिर गंभीर श्रेणी में जा सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

'20-30 रन कम रह गए...', पाकिस्तान से हार पर बोले भारतीय कप्तान, अर्जुन की तारीफ में पढ़े कसीदे

india under 19 captain lakshya raichandani statement: भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि एक समय पाकिस्तान की टीम 60 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी और भारत के पास मुकाबले में वापसी करने का अच्छा मौका था. लेकिन गेंदबाज उस स्थिति का पूरा फायदा नहीं उठा सके. Sun, 8 Nov 2026 21:45:13 +0530

  Videos
See all

CM Yogi: अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे योगी? #shorts #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T18:34:29+00:00

CM Yogi: 'रामभक्तों को बदनाम करना सही नहीं' - CM योगी #shorts #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T18:32:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers