Responsive Scrollable Menu

Aaj ka Rashifal VIDEO: शनिवार को कैसा बीतेगा आपका दिन? पंडित अरविंद त्रिपाठी से वीडियो में जानें

Aaj ka Rashifal VIDEO: आज 14 मार्च 2026, दिन शनिवार है. आज फरवरी माह का 14वां दिन है. आज का दिन बहुत खास माना जाता है, क्योंकि आज का दिन शनि देव को समर्पित है. खास मौके पर आपके ग्रह नक्षत्रों की दशा आज कैसी होगी. कौन सा रंग आपके लिए आज शुभ होगा और अगर आप कोई खास काम करने जा रहे हैं तो किस मुहूर्त में करना ठीक होगा. आपके इन सभी सवालों के जवाब वीडियो में दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी…

 

Continue reading on the app

Chaitra Navratri 2026: इस साल किस पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा? जानें कैसे तय होती है सवारी

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है. यह पर्व मां दुर्गा की आराधना को समर्पित होता है. इन नौ दिनों में भक्त देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं और व्रत रखकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. साल 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार से हो रही है. वहीं इसका समापन 27 मार्च, शुक्रवार को होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा अपनी सवारी बदलकर पृथ्वी पर आती हैं. उनकी सवारी के आधार पर पूरे साल के शुभ और अशुभ संकेतों का आकलन किया जाता है. चलिए जानते हैं इस साल मां दुर्गा किस पर सवाल होकर आएंगी और इसे धार्मिक नजरिए से खास संकेत कैसे माना जा रहा है. 

किस पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा? 

शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि किस दिन से शुरू होती है, उसी के आधार पर माता की सवारी तय होती है. यदि नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार या शुक्रवार से हो, तो माना जाता है कि मां दुर्गा पालकी या डोली में सवार होकर पृथ्वी पर आती हैं. इस साल नवरात्रि गुरुवार से शुरू हो रही है. इसलिए धार्मिक मान्यता के अनुसार माता का आगमन पालकी पर होगा.

ज्योतिषीय मान्यताओं में पालकी की सवारी को बहुत शुभ नहीं माना जाता. कहा जाता है कि इस दौरान दुनिया में किसी बड़ी बीमारी या महामारी का खतरा बढ़ सकता है. इसके अलावा आर्थिक स्थिति भी कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकती है. व्यापार और बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. कुछ लोग इसे महंगाई बढ़ने का संकेत भी मानते हैं.

हाथी पर विदाई को क्यों माना जाता है शुभ? 

नवरात्रि का समापन 27 मार्च, शुक्रवार को होगा. जब नवरात्रि शुक्रवार को समाप्त होती है तो मान्यता है कि मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर विदा होती हैं. धार्मिक नजरिए से हाथी पर विदाई को बेहद शुभ संकेत माना जाता है. इसका अर्थ है कि आने वाले समय में अच्छी वर्षा होने की संभावना रहती है. किसानों के लिए यह संकेत बहुत सकारात्मक माना जाता है क्योंकि इससे अच्छी फसल का योग बनता है. इसके अलावा हाथी पर विदाई से देश-दुनिया में सुख, समृद्धि और शांति का वातावरण बनने की बात कही जाती है. लोगों के जीवन में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने का भी संकेत माना जाता है.

किस दिन कौन-सी सवारी से आती हैं मां दुर्गा

धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि नवरात्रि के पहले दिन का वार माता की सवारी को तय करता है.

रविवार या सोमवार- माता हाथी (गज) पर आती हैं, इसे शुभ माना जाता है.
मंगलवार या शनिवार- माता घोड़े पर आती हैं, इसे अशुभ संकेत माना जाता है.
गुरुवार या शुक्रवार- माता पालकी या डोली में आती हैं.
बुधवार- माता नाव पर सवार होकर आती हैं, इसे शुभ माना जाता है.

माता की विदाई किस वाहन से होती है

नवरात्रि के अंतिम दिन के वार के अनुसार माता की विदाई की सवारी तय होती है.

गुरुवार- पालकी पर विदाई, इसे शुभ माना जाता है.
रविवार और सोमवार- भैंसे पर विदाई, इसे अशुभ संकेत माना जाता है.
मंगलवार और शनिवार- घोड़े पर प्रस्थान, इसे आपदा का संकेत माना जाता है.
बुधवार और शुक्रवार- हाथी पर विदाई, जिसे बहुत शुभ माना जाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और नियम

Continue reading on the app

  Sports

Salman Agha: सलमान अली आगा को रन आउट करने में बांग्लादेश की गलती क्यों नहीं थी? ICC के नियम क्या कहते?

Salman Agha run out controversy: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे में एक रन-आउट ने क्रिकेट की दुनिया में फिर वही पुरानी बहस छेड़ दी- नियम बनाम खेल भावना। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा जिस तरह आउट हुए, उस पर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही। लेकिन नियमों के लिहाज से देखा जाए तो बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने कोई गलती नहीं की।

घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर की है। उस समय क्रीज पर मोहम्मद रिजवान स्ट्राइक पर थे और गेंदबाजी कर रहे थे मेहदी हसन। रिजवान ने गेंद को हल्के से पिच के दाईं तरफ खेला। मिराज उसे रोकने के लिए आगे बढ़े और अपने जूते से गेंद को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा क्रीज से बाहर निकल आए और मिराज से हल्की टक्कर भी हो गई।

सलमान आगा के रन आउट पर हो रहा विवाद
गेंद धीमी पड़ गई और ऐसा लगा कि खेल खत्म हो गया। आगा झुककर गेंद उठाकर वापस देने ही वाले थे कि तभी मिराज ने तेजी से गेंद उठाई और अंडरआर्म थ्रो से स्टंप उड़ा दिए। मैदान पर मौजूद अंपायर तनवीर अहमद ने फैसला तीसरे अंपायर को भेजा।

रीप्ले देखने के बाद टीवी अंपायर ने साफ कहा कि गेंद अभी भी लाइव थी, इसलिए मिराज की कार्रवाई नियमों के मुताबिक थी। इसके बाद आगा को रन-आउट करार दिया गया।

ICC नियम क्या कहते हैं?
क्रिकेट के नियमों के मुताबिक जब तक अंपायर 'डेड बॉल' घोषित नहीं करता, तब तक गेंद खेल में मानी जाती है। इसलिए अगर बल्लेबाज क्रीज से बाहर है और फील्डिंग टीम स्टंप गिरा देती है, तो वह कानूनी रन-आउट माना जाता है।

नियम यह भी कहते हैं कि बल्लेबाज अगर जानबूझकर फील्डर के रास्ते में आए तो उसे ऑब्स्ट्रेक्टिंग द फील्ड दिया जा सकता है। अगर बल्लेबाज गेंद को हाथ या बैट से फील्डिंग टीम की अनुमति के बिना लौटाता है, तब भी उसे आउट दिया जा सकता है। पहले हैडलिंग द बॉल नियम अलग था, जिसे अब Obstructing the Field में ही शामिल कर दिया गया है। इसी आधार पर तीसरे अंपायर ने फैसला दिया कि मिराज ने नियम नहीं तोड़े, इसलिए आगा का रन-आउट पूरी तरह वैध है।

सलमान की मिराज से हुई थी बहस
मैदान पर आउट होने के बाद सलमान अली आगा काफी नाराज दिखे और उनकी मिराज से बहस भी हुई। विकेटकीपर लिटन दास भी उस चर्चा में शामिल दिखे।

मैच के बाद मिराज ने कहा कि वह क्रीज से बाहर थे और मैं सिर्फ गेंद पर नजर रख रहा था। अगर मैं चूक जाता तो वह रन भी ले सकते थे। आगा ने भी माना कि फैसला नियमों के मुताबिक था, लेकिन उन्होंने कहा कि वह ऐसी स्थिति में शायद अलग तरह से व्यवहार करते।

आगा ने आउट होने से पहले शानदार 64 रन (62 गेंद) बनाए थे, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनके आउट होते ही पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई और टीम ने आखिरी सात विकेट सिर्फ 43 रन में गंवा दिए, जिससे कुल स्कोर 273 रन पर सिमट गया। हालांकि बारिश के कारण DLS मेथड से पाकिस्तान ने मैच 128 रन से जीतकर सीरीज में वापसी कर ली।

Sat, 14 Mar 2026 12:26:41 +0530

  Videos
See all

ईरान के 'अनाथ मोती' पर बरसे बम | Iran Israel War News | America Iran News | Iran News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T07:40:16+00:00

Iran-Israel War Day 15 LIVE Updates: ईरान में अमेरिकी एंबेसी पर बड़ा मिसाइल हमला | Trump | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T07:43:13+00:00

Iran Pakistan Conflict LIVE: ईरान करेगा पाक को खत्म? | Iran Israel War | Munir | Shehbaz Sharif |Oil #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T07:47:08+00:00

PM Modi Assam Visit: असम को 47,600 करोड़ की सौगात, Congress पर जमकर साधा निशाना | Silchar | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T07:41:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers