कहीं दुकान-गोदाम तो कहीं फैक्ट्री जलकर राख… दिवाली पर दिल्ली से सिक्किम तक आग का तांडव
Manipur के 58,863 विस्थापितों को Diwali और निंगोल चाकोउबा पर मिली 5.88 करोड़ की आर्थिक मदद
इंफाल, आठ नवंबर मणिपुर सरकार ने दिवाली और निंगोल चाकोउबा के अवसर पर 58,863 पात्र आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों (आईडीपी) के लिए राज्य आपातकालीन कोष से विशेष सहायता के रूप में 5.88 करोड़ रुपये जारी किए हैं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, रविवार को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी को 1,000 रुपये की राशि वितरित की गई।
यह धनराशि हाल ही में 10 जिलों - इंफाल पश्चिम, चुराचांदपुर, इंफाल पूर्व, थोउबल, उखरुल, काकचिंग, कांगपोकपी, तेंगनौपाल, जिरीबाम और बिष्णुपुर के उपायुक्तों के निर्दिष्ठ खातों में हस्तांतरित कर दी गई थी। बयान में कहा गया कि उपायुक्तों को उचित सत्यापन के बाद पात्र लाभार्थियों को समय पर सहायता राशि का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। विस्थापित समुदाय ने त्योहारों के मौसम में यह वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए वाई खेमचंद सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
सिंह ने भी दिवाली और निंगोल चाकोउबा के अवसर पर राज्य के लोगों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दीं। निंगोल चाकोउबा मैतेई समुदाय का एक पारंपरिक त्योहार है, जो विवाहित महिलाओं और उनके मायके के बीच स्नेह व प्रेम के संबंध का उत्सव मनाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









