Responsive Scrollable Menu

Stock Market Today: गिरावट के बीच आज भी खुलेगा शेयर बाजार, जानें 14 मार्च को क्या रहेगी मार्केट की टाइमिंग?

Stock Market Today: शेयर बाजार में इनदिनों जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. शनिवार और रविवार को भारतीय शेयर बाजार में साप्ताहिक अवकाश के चलते बंद रहता है. लेकिन आज यानी शनिवार (14 मार्च, 2026) को भी शेयर बाजार खुलेगा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की. शनिवार को बाजार खुलने की वजह एक मॉक ट्रेडिंग सेशन. बीएसई और एनएसई ने शुक्रवार को एक एक सर्कुलर जारि किया.

जिसमें आज बाजार के खुलने की जानकारी दी गई थी. बता दें कि मॉक ट्रेडिंग सेशन प्राइमरी साइट (PR) और डिजास्टर रिकवरी साइट (DR) दोनों पर आयोजित किया जाएगा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने अपने अलग-अलग सर्कुलर्स में कहा है कि शनिवार यानी 14 मार्च को एक्सचेंज इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट सेगमेंट में एक मॉक ट्रेडिंग सेशन का आयोजन किया जाएगा.

Continue reading on the app

ईरान के खर्ग द्वीप पर अमेरिका का बड़ा हमला, डोनाल्ड ट्रंप बोले- सैन्य ठिकाने तबाह

वाशिंगटन, 14 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका ने ईरान के अहम खर्ग द्वीप पर एक बड़ा बमबारी हमला किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन हमलों की पुष्टि की। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेनाओं ने देश के मुख्य तेल निर्यात केंद्र पर मौजूद सैन्य ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया, जबकि जानबूझकर ऊर्जा ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचाया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सोशल ट्रुथ पर पोस्ट किया, मेरे निर्देश पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने मिडिल ईस्ट के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक को अंजाम दिया। ईरान के सबसे अहम ठिकाने खर्ग द्वीप पर मौजूद हर सैन्य ठिकाने को पूरी तरह से तबाह कर दिया। हमारे हथियार दुनिया के अब तक के सबसे शक्तिशाली और आधुनिक हथियार हैं, लेकिन इंसानियत के नाते मैंने द्वीप पर मौजूद तेल के बुनियादी ढांचे को तबाह न करने का फैसला किया है।

खर्ग द्वीप ईरान के लिए एक बेहद अहम केंद्र है और कच्चे तेल के निर्यात के लिए उसके सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है। ईरान के तेल उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा फारस की खाड़ी में स्थित इस द्वीप पर मौजूद सुविधाओं के जरिए ही आगे भेजा जाता है।

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे चेतावनी दी कि अगर ईरान क्षेत्र में समुद्री यातायात में बाधा डालता है तो यह फैसला बदला जा सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, अगर ईरान या कोई और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित और बेरोकटोक गुजरने में कोई भी रुकावट डालता है, तो मैं तुरंत अपने इस फैसले पर दोबारा विचार करूंगा।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा गुजरता है। यह फारस की खाड़ी को भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ता है।

ट्रंप ने अपनी चेतावनी में कहा कि अमेरिका के हमलों से खुद का बचाव करने की ईरान की क्षमता बहुत ही सीमित है। उन्होंने ट्रुथ पोस्ट में लिखा, अपने पहले कार्यकाल के दौरान और अभी भी, मैंने हमारी सेना को दुनिया की सबसे घातक, सबसे शक्तिशाली और सबसे प्रभावी सैन्य शक्ति के रूप में खड़ा किया है। ईरान के पास हमारी किसी भी कार्रवाई से बचाव करने की कोई क्षमता नहीं है। वे इसके बारे में कुछ भी नहीं कर सकते।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे और न ही उसके पास अमेरिका, मिडिल ईस्ट या पूरी दुनिया को धमकाने की क्षमता होगी। ईरान की सेना और इस शासन से जुड़े बाकी सभी लोगों के लिए यही समझदारी होगी कि वे अपने हथियार डाल दें और अपने देश का जो कुछ भी बचा है, उसे बचा लें। वैसे भी अब ज्यादा कुछ बचा नहीं है।

गौरतलब है कि इजरायल और अमेरिका की ओर से 28 फरवरी से शुरू हुए हमलों में ईरान को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। युद्ध में अब तक कम से कम 2,000 लोग मारे गए हैं। अकेले ईरान में 1200 से अधिक लोगों के मारे जाने का दावा है। इसके अलावा, अमेरिका और इजरायल के हमलों के दौरान लेबनान में भी 600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इराक के स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि इस संघर्ष में उनके देश में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं।

--आईएएनएस

डीसीएच/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद वैष्णो देवी मंदिर पहुंचा भारत का ये खिलाड़ी, टेका माथा, Photos

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के एक स्टार खिलाड़ी ने जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित पवित्र वैष्णो देवी मंदिर का दौरा किया और मां का आशीर्वाद लिया. इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज भी शेयर किए. Sat, 14 Mar 2026 09:59:40 +0530

  Videos
See all

Monalisa Marriage Viral Video: मोनालिसा ने फरहान को शादी के लिए मनाया | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T05:00:37+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका युद्ध में North Korea की एंट्री? | Kim Jong Un | Trump |Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T05:00:45+00:00

Delhi में कत्ल हुए तरुण की चीखें गूँज रही गुजरात तक | #jihad #tarunmurdercase #gujarat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T05:08:24+00:00

ईरान से बनी बात, Strait of Hormuz से गुजरे भारतीय जहाज | Iran Israel War | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T05:01:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers