राहुल बोले-DU में इंटरव्यू से छात्रों को बाहर करते हैं:दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कहा- पहले फैक्ट चेक करें, एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट से होता
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि यूनिवर्सिटी में इंटरव्यू के जरिए छात्रों को बाहर किया जाता है। यूनिवर्सिटी ने कहा कि राहुल बयान देने से पहले फैक्ट्स की जांच करें। DU में एडमिशन कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के स्कोर के आधार पर मेरिट से होते हैं। ज्यादातर कोर्स में इंटरव्यू प्रक्रिया का हिस्सा नहीं है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर आयोजित संविधान सम्मेलन कार्यक्रम में कहा था कि दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटरव्यू का इस्तेमाल छात्रों को बाहर करने के लिए करती है। DU ने लिखा- ऐसे कमेंट्स से विश्वविद्यालय का माहौल खराब होता है दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि विश्वविद्यालय की मानक एडमिशन प्रक्रिया में ज्यादातर अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए इंटरव्यू शामिल नहीं होते। एडमिशन पूरी तरह CUET स्कोर के आधार पर पारदर्शी तरीके से दिए जाते हैं। यूनिवर्सिटी ने कहा कि यदि राहुल गांधी का संकेत फैकल्टी रिक्रूटमेंट की ओर था, तो हाल के समय में सभी कैटेगरी में हजारों शिक्षकों की नियुक्तियां की गई हैं। DU ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह के कमेंट्स से विश्वविद्यालय का माहौल खराब होता है। राहुल बोले- मोदी साइकोलॉजिकली खत्म, वह अब प्रधानमंत्री नहीं राहुल ने कहा- नरेंद्र मोदी साइकोलॉजिकली खत्म हो गए हैं। मोदी अब भारत के प्रधानमंत्री नहीं रहे, वह अमेरिका के लिए काम कर रहे हैं और नरेंदर ने सरेंडर कर दिया है। जब मैं यह बात संसद में बोलने जा रहा था तो नरेंद्र मोदी जी भाग कर निकल गए। उन्होंने कहा- नरेंद्र मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर दिया है। क्योंकि अब अमेरिका तय कर रहा है कि हम तेल कहां से लेंगे? एनर्जी सेक्टर के हालात अभी और खराब होंगे। राहुल ने कहा कि कांशीरामजी समाज में बराबरी की बात करते थे। अगर जवाहर लाल नेहरू जी जिंदा होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते। लेकिन आज भाजपा ने समाज को 15 और 85 बांट दिया गया है। फायदा सिर्फ 15% वालों को मिल रहा है। 50% को अलग-अलग कर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि संगठन के ढांचे में पिछड़े वर्गों का प्रतिनिधित्व कम है। उन्होंने दावा किया कि RSS के प्रचारकों की सूची में OBC, दलित या आदिवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं दिखता। ------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… UGC प्रोटेस्ट केस, कोर्ट ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस से नई स्टेटस रिपोर्ट मांगी दिल्ली की एक कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि वह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं से जुड़े केस में नई स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे। यह मामला फरवरी 2025 में DMK की ओर से जंतर-मंतर पर UGC ड्राफ्ट रेगुलेशन के विरोध में हुए प्रदर्शन से जुड़ा है। अदालत ने पुलिस की पिछली रिपोर्ट पर नाराजगी जताई है। पूरी खबर पढ़ें…
मिडिल-ईस्ट तनाव, ट्रैवल सेक्टर को रोज ₹5500 करोड़ का नुकसान:घरेलू ट्रैवल बढ़ने की उम्मीद, दुबई नहीं जा पा रहे तो कोच्चि-पुरी की पूछताछ 200% बढ़ी
ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले और मिडिल-ईस्ट में ईरान के हमलों के चलते टूरिस्म इंडस्ट्री को बहुत नुकसान हो रहा है। वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल (WTTC) का अनुमान है कि ईरान संघर्ष के कारण दुनियाभर के टूर एंड ट्रैवल सेक्टर को रोजाना करीब 5,500 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। भारत से बाहर जाने वाले करीब आधे यात्री यूएई, सऊदी अरब, कतर, ओमान जैसे देश जाते हैं। इनमें से भी करीब 40 फीसदी घूमने के लिए जाते हैं। अब भारतीय पर्यटक थाईलैंड, मलेशिया, जापान जैसे देशों के लिए पूछताछ कर रहे हैं। एयरलाइंस के किराया बढ़ाने के बाद भी बहुत सारे टूरिस्ट कोच्चि, पुरी, अंडमान जैसे घरेलू स्थानों को तरजीह दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में घरेलू स्थानों के लिए पूछताछ में करीब 200% की बढ़ोतरी देखी गई है। 2026 घरेलू पर्यटन के लिए अच्छा साबित हो सकता है दिल्ली स्थित ट्रैवल कंपनी टीमवन हॉलिडेज की प्रवक्ता अनीशा शर्मा के मुताबिक, ‘फिलहाल खाड़ी देशों की यात्रा के लिए लगभग 100% तक कैंसिलेशन देखने को मिल रहे हैं। यदि यह रुझान जारी रहता है तो 2026 भारत के घरेलू पर्यटन के लिए बेहद मजबूत साल साबित हो सकता है। यात्री देश के नजदीकी और विविध पर्यटन स्थलों को खोज रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्लेटफॉर्म पिकयोरट्रेल के सीईओ हरि गणपति के मुताबिक मिडिल-ईस्ट क्षेत्र की बुकिंग में 60% तक की गिरावट आई है। मेकमाईट्रिप के को-फाउंडर राजेश मागो कहते हैं- यदि संघर्ष लंबा चलता है, तो लोग घरेलू गंतव्यों या अप्रभावित अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की ओर रुख कर सकते हैं।’ वहीं ईज माईट्रिप के फाउंडर निशांत पिट्टी का कहना है- ’थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और जापान जैसे देशों के लिए बुकिंग में अच्छी बढ़त देखी जा रही है। घरेलू पर्यटन लगातार मजबूत बना हुआ है।' -------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मिडिल ईस्ट जाने वाले 10 हजार टूरिस्ट ने प्लान रोके, 60 करोड़ का कारोबार प्रभावित मिडिल ईस्ट और यूरोप क्षेत्र में बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव का असर अब मध्यप्रदेश के टूरिज्म सेक्टर पर दिखाई देने लगा है। दुबई और आसपास के देशों में जाने वाले यात्रियों की बुकिंग बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई है। करीब 2 से 2.5 हजार यात्रियों ने पहले से फ्लाइट और पैकेज बुक करा लिए थे, जिनकी बुकिंग सीधे प्रभावित हुई है। जबकि करीब 7 से 8 हजार संभावित यात्रियों ने स्थिति को देखते हुए नई बुकिंग ही नहीं कराई या अपनी इंक्वायरी वापस ले ली। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



