Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी के असम दौरे का दूसरा दिन:₹23,550 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे, पहले दिन बोले-कांग्रेस ने असम से लगातार झूठ बोला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम के दो दिन के दौरे पर हैं। आज दूसरा दिन पीएम 23,550 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक 14 मार्च को सुबह करीब 10:45 बजे प्रधानमंत्री सिलचर में भूमि पूजन करेंगे और करीब 23,550 करोड़ रुपए के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे। अपने असम दौरे के पहले दिन 13 मार्च को पीएम ने 24,250 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। गुवाहाटी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार असम के लोगों से झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को विदेशों पर निर्भर रखा है। पीएम बोले- कांग्रेस की गलत नीतियों ने इस राज्य को नुकसान पहुंचाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दौरे के पहले दिन गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों ने इस राज्य को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि बाहरी देशों के युद्ध की वजह से हमारे किसानों पर असर पड़ता है। पीएम ने कहा कि हमने कृषि को बाहरी संकट से बचाने के लिए आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन दिया है। कांग्रेस ने साबित कर दिया कि वो किसी भी स्थिति देश के लिए ईमानदार नहीं है। मोदी ने कहा कि आज युद्ध की स्थिति में कांग्रेस केवल गलत प्रचार करने में जुटी है। पीएम ने चाय किसानें के लिए कहा कि टी-गार्डन के किसानों का सम्मान करना मेरे लिए कर्ज चुकाने जैसा है। आपकी चाय बेचकर मैं पीएम बन गया। मां कामाख्या देवी ने मुझे चाय बागान के लोगों का कर्ज चुकाने का मौका दिया है। पीएम की स्पीच की 7 बड़ी बातें… पीएम किसान सम्मान निधी की 22वीं किस्त जारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश भर के 9.3 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए PM-KISAN योजना की 22वीं किस्त जारी की। इसके तहत योग्य किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में 2,000 रुपए मिलते हैं। उन्होंने कहा, अभी कुछ देर पहले ही, लाखों किसानों के खातों में एक संदेश पहुंचा है। ये वही किसान भाई-बहन हैं, जिनमें से ज्यादातर के पास 2014 से पहले न तो मोबाइल फोन था और न ही बैंक में कोई खाता। आज, अब तक ऐसे लाखों किसानों के खातों में 4 लाख 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जमा किए जा चुके हैं। 4 तस्वीरों में देखें उद्घाटन… कोकराझार में खराब मौसम के कारण प्रोजेक्ट्स का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री अपने दौरे के पहले दिन सबसे पहले कोकराझार जाने वाले थे। लेकिन खराब मौसम के कारण दौरा रद्द हो गया। इसकी वजह से पीएम ने कोकराझार के 4570 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का वर्चुअली उद्घाटन किया। पीएम ने ऑनलाइन ही कोकराझार के लोगों को संबोधित भी किया। इसी के साथ नॉर्थ ईस्ट के लिए तीन नई ट्रेनों की शुरुआत भी की। दो दिन में पीएम असम में कुल 47,800 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम ने X पर लिखा- राज्य की NDA सरकार तारीफ के काबिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में चाय किसानों को पट्टा वितरण को लेकर लिखा कि ये न्याय और सम्मान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम। मैं इसके लिए असम में NDA सरकार की तारीफ करता हूं। हमें चाय बागान परिवारों की मेहनत पर गर्व है और हम हमेशा उनकी भलाई के लिए काम करेंगे। ----------------- ये खबर भी पढ़ें… PM बोले-कांग्रेस के युवराज छोटे दायरे में सिमटे:उन्हें विकास नहीं दिखेगा; तमिलनाडु में कहा-वेस्ट एशिया मामले ने सबपर असर डाला, पैनिक होने की जरूरत नहीं PM नरेंद्र मोदी 11 मार्च को केरल और तमिलनाडु के दौरे पर थे। उन्होंने एर्नाकुलम के कोच्चि में ₹10,800 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके दौरान प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस के युवराज को यह नहीं पता कि भारत के युवा आज ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में कमाल कर रहे हैं। जो व्यक्ति अपने छोटे दायरे में सिमटा हो, उसे देश का विकास कभी नहीं दिखेगा। वहीं, तमिलनाडु में कहा कि वेस्ट एशिया ने सभी पर असर डाला है। हम इंडिया फर्स्ट की पॉलिसी पर भरोसा करते हैं। पैनिक होने की और अफवाहों पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

विवादों को कैसे हैंडल करते हैं सलमान खान? फराह ने सुपरस्टार को लेकर खोला बड़ा राज, कहा- वो कभी छिपते नहीं हैंं

मशहूर फिल्ममेकर फराह खान ने हाल ही में खुलासा किया कि सलमान खान अपनी जिंदगी के बड़े विवादों और कॉन्ट्रोवर्सीज को कैसे हैंडल करते हैं. फराह के मुताबिक, सलमान मुश्किल वक्त में छिपते नहीं हैं, बल्कि वह विवादों को खुद पर हावी होने देने के बजाय उन्हें इग्नोर करते हैं और अपने काम पर ध्यान देते हैं. फराह ने बताया कि सलमान बस अपने काम पर फोकस रखते हैं और बिना डरे अपनी धुन में आगे बढ़ते रहते हैं. यही वजह है कि तमाम मुश्किलों के बाद भी उनकी चमक बरकरार है.

Continue reading on the app

  Sports

हम ICC ट्रॉफी चुराकर लाएंगे क्या? बांग्लादेश से सीरीज हारने के बाद पाकिस्तानी दिग्गज ने ही PCB चीफ मोहसिन नकवी पर कसा तंज, VIDEO

बांग्लादेश से ODI सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने पीसीबी (PCB) चीफ मोहसिन नकवी पर जमकर तीखी टिप्पणी की है। कामरान ने कहा कि मैच नहीं जीत पा रहे हो, तो क्या अब ICC ट्रॉफी चुरा लोगे? Mon, 16 Mar 2026 18:45:56 +0530

  Videos
See all

LPG Crisis: सपा नेता Sonu Kannaujiya गैस सिलेंडरों की कर रहा कालाबाजारी । Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T13:45:06+00:00

Israeli Strike के बाद Kfar Sir में मची तबाही | #warnews #shorts #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T13:35:31+00:00

Train में Seat को लेकर high voltage drama! | #train #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T13:35:04+00:00

कुत्ते के काटने से 14 साल का बच्चा Rabies का शिकार! #shorts #viralnews #viralshorts #DogBite #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T13:36:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers