Responsive Scrollable Menu

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने इजरायल-हिजबुल्लाह से युद्धविराम की अपील की

बेरूत, 13 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शुक्रवार को हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच युद्धविराम की अपील की। साथ ही लेबनान की संप्रभुता और स्थिरता बहाल करने की बात कही।

एंटोनियो गुटेरेस ने बेरूत में लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ आउन से मुलाकात की। गुटेरेस ने कहा कि वह यहां लेबनान के लोगों के दोस्‍त के रूप में आए हैं। उन्‍होंने लोगों से एकजुटता की बात कही।

गुटेरेस ने कहा, “दुर्भाग्य से लेबनान को ऐसे युद्ध में घसीट लिया गया है, लोग ये नहीं चाहते थे।”

गुटेरेस ने उम्मीद जताई कि अगली बार जब वह यहां आएंगे तो लेबनान में शांति होगी, जहां राज्य के पास ही बल प्रयोग का अधिकार होगा और उसकी क्षेत्रीय अखंडता का पूरा सम्मान किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, “यह अब सशस्त्र समूहों का समय नहीं है। यह मजबूत राज्यों का समय है।”

दूसरी ओर, राष्ट्रपति आउन ने कहा कि इस संघर्ष के कारण आठ लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं। उन्होंने उनकी स्थिति को संभालने की जरूरत पर जोर दिया और संयुक्त राष्ट्र के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

आउन ने इजरायल के हमलों को रोकने की मांग की और इस कठिन समय में अंतरराष्ट्रीय समर्थन बढ़ने की उम्मीद जताई।

इस बीच, लेबनान के एक आर्थिक अधिकारी ने बताया कि देश की व्यापारिक उत्पादन गतिविधि में 50 प्रत‍िशत की गिरावट आई है, जबकि गैर-जरूरी सामानों की बिक्री 60-80 प्रत‍िशत तक घट गई है।

बेरूत और माउंट लेबनान चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोहम्मद शुकेयर ने कहा कि औद्योगिक और कृषि उत्पादन में भी क्रमशः लगभग 50 प्रत‍िशत और 40 प्रत‍िशत की गिरावट आई है। इसका कारण देशभर में उत्पादन इकाइयों का बंद होना और खाड़ी देशों को निर्यात में रुकावट है।

पर्यटन क्षेत्र में होटल की बुकिंग केवल 10-15 प्रत‍िशत रह गई है, जबकि रेस्तरां का काम लगभग 90 प्रत‍िशत तक घट गया है। ट्रैवल एजेंसियों ने भी कारोबार में 80 प्रत‍िशत गिरावट की सूचना दी है।

शुकेयर ने चेतावनी दी कि यदि युद्ध लंबा चलता है तो सैकड़ों व्यवसाय बंद हो सकते हैं और हजारों लोगों की नौकरियां जा सकती हैं, जिससे देश का आर्थिक और सामाजिक संकट और गहरा जाएगा।

28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद से इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव तेजी से बढ़ गया है। हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल के इलाकों पर रॉकेट दागे, जबकि इजरायल ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में उन ठिकानों पर हमला किया जिन्हें वह हिजबुल्लाह के ठिकाने बताता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्‍ल्‍यूएचओ) के अनुसार, मध्य पूर्व के इस संघर्ष की शुरुआत से अब तक लेबनान में 634 लोगों की मौत हुई है और 1,586 लोग घायल हुए हैं।

--आईएएनएस

एवाई/एमएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

इराक में अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान हादसे में सभी छह क्रू सदस्यों की मौत, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने की पुष्‍ट‍ि

वॉशिंगटन, 13 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिमी इराक में यूएस एयर फोर्स के केसी-135 रिफ्यूलिंग विमान हादसे में सभी छह क्रू सदस्यों की मौत की पुष्‍ट‍ि अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने की।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से बताया गया क‍ि एक सैन्य मिशन के दौरान विमान मित्रतापूर्ण हवाई क्षेत्र में उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जो ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत चलाया जा रहा था।

बयान में कहा गया, “पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त यू.एस. केसी-135 विमान में सवार सभी छह चालक दल के सदस्य अब मृत पाए गए हैं।”

कमांड ने कहा कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि विमान का नुकसान शत्रु गतिविधि से संबंधित नहीं था। घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

छह सेवा सदस्यों की पहचान अभी जारी नहीं की गई है। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने कहा कि नाम सार्वजनिक करने से पहले वे मानक प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं।

सेवा सदस्यों की पहचान परिजनों को सूचित करने के 24 घंटे बाद ही जारी की जाएगी।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दुर्घटना से पहले फ्लाइट ट्रैकिंग डाटा में यह जानकारी सामने आई थी कि केसी-135 विमान ने उड़ान के दौरान आपात स्थिति घोषित की थी। इसके कुछ समय बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

केसी-135 एक रिफ्यूलिंग विमान है, जिसका उपयोग अमेरिकी एयर फोर्स की ओर से संचालन के दौरान लड़ाकू और निगरानी विमानों की रेंज और समय सीमा बढ़ाने के लिए किया जाता है। इस विमान में आम तौर पर उड़ान संचालन और हवाई रिफ्यूलिंग मिशनों के लिए एक चालक दल होता है।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

बुमराह या सैमसन नहीं, 27 साल के इस विदेशी स्टार को रिकी पोंटिंग ने चुना टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

Ricky Ponting picks will jacks as top performer of t20 world cup 2026: ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स को चुना है. उन्होंने अपनी रेटिंग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन और टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को विल जैक्स के बाद रखा. फाइनल में भारत ने इन दोनों खिलाड़ियों की मदद से न्यूजीलैंड को रौंदकर खिताब जीता. Fri, 13 Mar 2026 23:44:20 +0530

  Videos
See all

LPG Cylinder Crisis : गैस सिलेंडर को लेकर आई बड़ी खुशखबरी! | Cylinder Price Hike | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T22:00:33+00:00

Hindi News Live : हिंदी में समाचार लाइव टीवी | PM Modi | Iran Israel War | LPG Shortage in India #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T22:19:40+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका युद्ध पर बहुत बड़ी खबर |Iran Israel War | Khamenei | Trump |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T22:30:01+00:00

World News Live: “शहीदों के खून का भयंकर बदला लेंगे” टैंक-मिसाइल तैनात, मचा हाहाकार ! Iran | USA | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T22:32:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers