Responsive Scrollable Menu

इराक में अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान हादसे में सभी छह क्रू सदस्यों की मौत, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने की पुष्‍ट‍ि

वॉशिंगटन, 13 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिमी इराक में यूएस एयर फोर्स के केसी-135 रिफ्यूलिंग विमान हादसे में सभी छह क्रू सदस्यों की मौत की पुष्‍ट‍ि अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने की।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से बताया गया क‍ि एक सैन्य मिशन के दौरान विमान मित्रतापूर्ण हवाई क्षेत्र में उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जो ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत चलाया जा रहा था।

बयान में कहा गया, “पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त यू.एस. केसी-135 विमान में सवार सभी छह चालक दल के सदस्य अब मृत पाए गए हैं।”

कमांड ने कहा कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि विमान का नुकसान शत्रु गतिविधि से संबंधित नहीं था। घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

छह सेवा सदस्यों की पहचान अभी जारी नहीं की गई है। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने कहा कि नाम सार्वजनिक करने से पहले वे मानक प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं।

सेवा सदस्यों की पहचान परिजनों को सूचित करने के 24 घंटे बाद ही जारी की जाएगी।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दुर्घटना से पहले फ्लाइट ट्रैकिंग डाटा में यह जानकारी सामने आई थी कि केसी-135 विमान ने उड़ान के दौरान आपात स्थिति घोषित की थी। इसके कुछ समय बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

केसी-135 एक रिफ्यूलिंग विमान है, जिसका उपयोग अमेरिकी एयर फोर्स की ओर से संचालन के दौरान लड़ाकू और निगरानी विमानों की रेंज और समय सीमा बढ़ाने के लिए किया जाता है। इस विमान में आम तौर पर उड़ान संचालन और हवाई रिफ्यूलिंग मिशनों के लिए एक चालक दल होता है।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026: बिहार को मिला बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स का प्रतिष्ठित पुरस्कार

बिहार को खेल के क्षेत्र में एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मान मिला है. स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में बिहार को बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स के प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया है. मुंबई में आयोजित समारोह में बिहार की खेल मंत्री और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के अधिकारियों ने यह अवार्ड ग्रहण किया.

बिहार को मिला बड़ा राष्ट्रीय सम्मान

खेल के क्षेत्र में बिहार की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है . मुंबई में आयोजित स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में बिहार को बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स अवार्ड के लिए चुना गया है.इस अवसर पर बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने यह प्रतिष्ठित सम्मान ग्रहण किया.

खेल मंत्री ने बताया गर्व की बात

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि इस प्रतिष्ठित अवार्ड को ग्रहण करना उनके लिए बेहद गर्व की बात है . उन्होंने कहा कि खेल की प्रसिद्ध पत्रिका स्पोर्ट्स स्टार से जुड़ा यह अवार्ड हर खिलाड़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसी का परिणाम है कि राज्य में खेल का ढांचा मजबूत हुआ है और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं .

दिग्गजों की जूरी ने किया चयन

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि इस अवार्ड के लिए बिहार का चयन दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर की अध्यक्षता वाली नेशनल जूरी ने किया है .इस जूरी में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद, निशानेबाज अंजलि भागवत, बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट और हॉकी प्रशासक एम. एम. सोमैया जैसे प्रतिष्ठित खेल व्यक्तित्व शामिल थे.

खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार बिहार के लिए गर्व की बात है और राज्य के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा खेल से जुड़े सभी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की कोशिश होगी कि भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर राज्य को खेल की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाए और आने वाले वर्षों में फिर इस प्रतिष्ठित अवार्ड को हासिल कर बिहार का नाम रोशन किया जाए .

 

Continue reading on the app

  Sports

कुदरत का निजाम और पाकिस्तान का पलटवार... अफरीदी एंड कंपनी ने मेजबानों को दिया करारा जवाब, 114 रन पर ढेर कर हिसाब बराबर किया

Pakistan beat Bangladesh: पाकिस्तान ने ढाका में 'जैसे को तैसा' अंदाज में पलटवार करते हुए बांग्लादेश को उसी के अंदाज में धूल चटा दी. पहले मैच में 114 पर ढेर होने वाली पाकिस्तानी टीम ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को भी ठीक 114 रनों पर समेट कर हिसाब बराबर कर दिया. माज सदाकत के 75 रन और 3 विकेटों के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. अब 15 मार्च को होने वाला फाइनल मुकाबला सीरीज तय करेगा. Fri, 13 Mar 2026 23:32:17 +0530

  Videos
See all

Kolkata Knight Riders ने Mustafizur Rahman की जगह इस धाकड़ गेंदबाज को किया शामिल #mustafizurrahman #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T18:30:58+00:00

Ishan Kishan की गर्लफ्रेंड ने फ्लॉन्ट की वर्ल्ड कप ट्रॉफी #ishankishan #indiancricket #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T18:27:27+00:00

फिल्म फेस्टिकल में शामिल हुईं Zoya Akhtar #zoyaakhtar #shortsvideo #bollywood #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T18:30:17+00:00

Kolkata में PM Modi की मेगा रैली, मंच पर बना Dakshineswar Kali Temple का भव्य मॉडल | Bengal Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T18:27:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers