Responsive Scrollable Menu

होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देगा ईरान: ईरानी राजदूत

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने शुक्रवार को संकेत दिया कि मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को जल्द ही सुरक्षित आवाजाही की अनुमति दी जा सकती है।

राजदूत फतहली ने कहा कि भारत और ईरान क्षेत्र में साझा हित रखते हैं। उन्होंने कहा, “भारत हमारा मित्र देश है। आप इसे दो-तीन घंटों के भीतर देखेंगे। हमारा मानना है कि ईरान और भारत के क्षेत्र में समान हित हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध के बाद मौजूदा हालात में भारत सरकार ने कई क्षेत्रों में ईरान की मदद की है।

राजदूत का यह बयान उस वक्त आया है जब एक दिन पहले ईरान के उप विदेश मंत्री मजीद तख्त-रवांची ने कहा था कि तेहरान ने कुछ देशों के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी है।

तख्त-रवांची ने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान द्वारा जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने के आरोप सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान यह मार्ग बंद था।

उन्होंने कहा कि ईरान दुश्मन देशों को इस स्ट्रेट का इस्तेमाल नहीं करने देगा। उनके मुताबिक, जो देश ईरान के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई में शामिल रहे हैं, उन्हें इस मार्ग से सुरक्षित आवाजाही का लाभ नहीं दिया जाएगा।

बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल और गैस निर्यात का लगभग 20 प्रतिशत गुजरता है।

इधर, भारत के पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि फारस की खाड़ी क्षेत्र में भारतीय झंडे वाले जहाजों की संख्या 28 बनी हुई है और सभी जहाजों तथा उनके चालक दल की सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है।

इनमें से 24 जहाज होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिम में हैं, जिन पर 677 भारतीय नाविक सवार हैं, जबकि चार जहाज जलडमरूमध्य के पूर्व में हैं, जिन पर 101 भारतीय नाविक मौजूद हैं।

मंत्रालय के अनुसार, संबंधित प्राधिकरण, जहाज प्रबंधक और भर्ती एजेंसियां भारतीय दूतावासों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं तथा जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।

इसके साथ ही डायरेक्टर जनरल ऑफ शिपिंग द्वारा 28 फरवरी 2026 को जारी सुरक्षा संबंधी सलाह अभी भी लागू है। मंत्रालय ने कहा कि फारस की खाड़ी क्षेत्र की समुद्री स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और परिस्थितियों को देखते हुए निगरानी व तैयारी के उपाय और मजबूत किए गए हैं।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Delhi News: बोर्ड एग्जाम का ऐसा तनाव, डिप्रेशन में थी छात्रा; मेट्रो ट्रैक के आगे लगा दी छलांग… हालत गंभीर

राजधानी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-14 मेट्रो स्टेशन पर बोर्ड परीक्षा के तनाव में एक छात्रा ने मेट्रो ट्रैक पर कूदकर आत्मघाती कदम उठाया. दोपहर करीब 12:58 बजे हुई इस घटना में छात्रा के घुटनों में चोटें आई हैं, हालांकि उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Continue reading on the app

  Sports

कुदरत का निजाम और पाकिस्तान का पलटवार... अफरीदी एंड कंपनी ने मेजबानों को दिया करारा जवाब, 114 रन पर ढेर कर हिसाब बराबर किया

Pakistan beat Bangladesh: पाकिस्तान ने ढाका में 'जैसे को तैसा' अंदाज में पलटवार करते हुए बांग्लादेश को उसी के अंदाज में धूल चटा दी. पहले मैच में 114 पर ढेर होने वाली पाकिस्तानी टीम ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को भी ठीक 114 रनों पर समेट कर हिसाब बराबर कर दिया. माज सदाकत के 75 रन और 3 विकेटों के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. अब 15 मार्च को होने वाला फाइनल मुकाबला सीरीज तय करेगा. Fri, 13 Mar 2026 23:32:17 +0530

  Videos
See all

LPG OTP स्कैम से रहें सावधान! Hyderabad Police Commissioner VC Sajjanar की बड़ी चेतावनी | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T18:54:05+00:00

Iran Israel War Update: ईरान ने Tel Aviv में लगा दी आग! | Trump News Today | Khamenei | America #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T19:00:06+00:00

Are we heading toward 'Gulf war three'? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T19:01:07+00:00

Karauli: शिक्षक ने गरीब छात्र की मदद कर जीता दिल, कपड़े दिलाकर पढ़ाई के लिए किया प्रेरित | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T19:05:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers