Responsive Scrollable Menu

12वीं के बाद ITI या पॉलिटेक्निक, क्या है करियर के लिए सही?

12वीं के बाद कम फीस में टेक्निकल पढ़ाई और जल्द नौकरी चाहते हैं? जानें ITI, पॉलिटेक्निक और डिप्लोमा कोर्स में क्या अंतर है, कितनी अवधि लगती है और किसमें मिल सकते हैं बेहतर करियर विकल्प.

Continue reading on the app

लद्दाख में भारतीय वायुसेना का बड़ा कारनामा! न्योमा एयरबेस पर 13700 फीट की ऊंचाई पर उतरा भारी-भरकम IL-76MD एयरक्राफ्ट

भारतीय वायुसेना के IL-76MD विमान ने पूर्वी लद्दाख के न्योमा एयरबेस पर 13,629 फीट की ऊंचाई पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। जानिए इस उपलब्धि और गजराज विमान की खासियत।

Continue reading on the app

  Sports

Asia Cup के लिए India A में बदलाव: Ayush Badoni शामिल, Rinku Singh बने उपकप्तान

 आयुष बडोनी ने एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए रविवार को भारत ए टीम में चोटिल मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार की जगह ली जो चोटों से पूरी तरह उबरने में नाकाम रहे हैं। रिंकू सिंह को आठ टीम के इस टूर्नामेंट के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान में कहा, ‘‘रजत पाटीदार ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि चोटों से उबरने की प्रक्रिया से गुजरने के कारण उन्हें 50 ओवर के प्रारूप में चयन के लिए उपलब्ध नहीं माना जाए।’’

 बयान के अनुसार, ‘‘इसके बाद उन्हें एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम से हटा लिया गया है। पुरुष चयन समिति ने रिंकू सिंह को उपकप्तान नियुक्त किया है जबकि आयुष बडोनी को पाटीदार की जगह टीम में शामिल किया गया है।’’ यह टूर्नामेंट कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक खेला जाएगा। भारत ए, पाकिस्तान ए, संयुक्त अरब अमीरात ए और नेपाल ए को ग्रुप बी में रखा गया है जबकि ग्रुप ए में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीम हैं। 

भारत ए अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल ए के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम 22 नवंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ए और 24 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात ए से भिड़ेगी। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे जबकि फाइनल 29 नवंबर को होगा।

 राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए की संशोधित टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान और आयुष बडोनी।

Sun, 08 Nov 2026 14:43:00 +0530

  Videos
See all

दीपावली पर रामलला के दरबार पहुंचे CM योगी...प्रभु श्रीराम के चरणों में की विशेष पूजा-अर्चना | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T09:15:12+00:00

जब 2,100 ड्रोन ने आसमान में रच दिया रामायण का इतिहास! राममय हुई Ayodhya | Deepotsav #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T09:05:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers