Responsive Scrollable Menu

PoK के पूर्व ‘राष्ट्रपति’ Raja Zulqarnain Khan का 93 वर्ष की उम्र में निधन

(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, आठ नवंबर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के पूर्व ‘राष्ट्रपति’ राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार पत्र ‘डॉन’ के अनुसार, 93 वर्षीय पूर्व नेता ने शनिवार को इस्लामाबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

पीओके के अधिकारियों ने रविवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। उन्होंने रविवार पूर्वाह्न 11 बजे जनाजे की नमाज के बाद जुलकरनैन को भीमबर जिला स्थित उनके पैतृक कस्बे कासगुमा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक करने का भी आदेश दिया। जुलकरनैन का जन्म 15 मार्च 1933 को हुआ था।

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्रीनगर और दिल्ली में प्राप्त की। इसके बाद 13 वर्ष की आयु में उन्होंने पाकिस्तान के मुरी स्थित घोड़ा गली के लॉरेंस कॉलेज में दाखिला लिया। कॉलेज में उनके समकालीन छात्रों में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जफरुल्लाह जमाली और बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार अकबर बुगती भी शामिल थे।

जुलकरनैन ने 1960-61 में पीओके के पूर्व ‘राष्ट्रपति’ और मोहम्मद अली जिन्ना के निजी सचिव रहे के. एच. खुर्शीद के सहयोगी के रूप में राजनीति में कदम रखा। पीओके की तथाकथित विधानसभा के अध्यक्ष चौधरी तारिक फारूक ने अपने शोक संदेश में जुलकरनैन के निधन को पीओके के राजनीतिक, संसदीय और सामाजिक क्षेत्रों के लिए बड़ी क्षति बताया। समाचार पत्र ‘डॉन’ के अनुसार, पीओके के पूर्व ‘प्रीमियर’ (प्रधानमंत्री)सरदार तनवीर इलियास ने भी जुलकरनैन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

Continue reading on the app

Viral Video: हिंदू पति और मुस्लिम पत्नी ने नए घर में कराया हवन और कुरान पाठ, गृह प्रवेश की तस्वीरें वायरल

Viral Video: हिंदू पति और मुस्लिम पत्नी ने नए घर में कराया हवन और कुरान पाठ, गृह प्रवेश की तस्वीरें वायरल

Continue reading on the app

  Sports

IND U19 vs PAK U19: कौन हैं अर्जुन राजपूत? पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा दमदार शतक, अकेले ही गेंदबाजों को धो डाला

arjun rajput century: एक समय भारतीय अंडर-19 टीम 42 रन के स्कोर पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में थी. अर्जुन राजपूत ने शतक जड़कर न सिर्फ भारत को मुश्किल से बाहर निकला बल्कि एक सम्मानजनक स्कोर तक भी पहुंचा दिया. Sun, 8 Nov 2026 13:43:42 +0530

  Videos
See all

नक्सली हिडमा के गाँव पूवर्ती में आजादी के बाद पहली बार मनाई गई दिवाली #diwali #chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T08:06:32+00:00

Gold Price Today: दिवाली पर सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट! | Gold Silver Rate Today | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T08:15:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers