IPL 2026 से पहले KKR को बड़ा झटाक, स्टार पेसर हुआ पूरे टूर्नामेंट से बाहर
IPL 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स के आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. दरअसल, केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के चलते आईपीएल के इस सीजन से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले शाहरुख खान के स्वामित्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ये एक बड़ा झटका है. क्योंकि वो कोलकाता के प्रमुख तेज गेंदबाज थे, उन्होंने आईपीएल 2024 और 2025 में कोलकाता की टीम के लिए शानदार गेंदबाजी की थी.
हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हुए बाहर
हर्षित राणा गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सकते थे. वो नीचले क्रम में तेजी से रन बनाने के लिए भी जाने जाते थे. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है, हर्षित राणा चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. आपको बता दें कि हर्षित राणा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में चोट लगी थी. इसके बाद वो वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए थे और उनकी जगह पर मोहम्मद सिराज को भारत के स्क्वाड में मौका मिला था.
???? BIG BLOW FOR KOLKATA KNIGHT RIDERS ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 13, 2026
Harshit Rana has been ruled out of the IPL 2026 due to an injury. [Pratyush Raj] pic.twitter.com/jPQdMawQ98
हर्षित राणा का केकेआर के लिए प्रदर्शन
हार्षित राणा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ही अब तक आईपीएल खेला है. उन्होंने 2022 में अपना आईपीएल डेब्यू केकेआर के लिए किया था. वो दिल्ली के रहने वाले है और गौतम गंभीर के करीबी है. हार्षित अब तक केकेआर के लिए 34 टी20 मैचों की 32 पारियों में 40 विकेट हासिल कर चुके हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/24 रहा है.
Which is your favourite Harshit Rana celebration? ???? pic.twitter.com/cWVikoxVoy
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) January 5, 2026
आईपीएल के दौरान हर्षित राणा का इकॉनमी9.51 का रहा है. उन्होंने इतने ही मैचों में 56 रनों भी बल्ले के साथ बनाए हैं. इस दौरान 34 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है. अब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किसको अपने साथ जोड़ती है. ये तो आने वाला वक्त ही बताएंगा.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, PSL में खेलने से इस खिलाड़ी ने किया मना, अब KKR के लिए आईपीएल में मचाएगा धमाल
होर्मुज स्ट्रेट में फंसे मुंबई के कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा, पत्नी निल्पा ने सरकार से सुरक्षित वतन वापसी की गुहार लगाई
मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच मुंबई के दहिसर पूर्व के रहने वाले कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा एक एलपीजी टैंकर के साथ फंसे हुए हैं। कैप्टन की पत्नी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते वैश्विक हालात पर चिंता जताई और भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई।
कैप्टन विश्वकर्मा 2 मार्च से संयुक्त अरब अमीरात के रास अल खैमाह में मीना सकर बंदरगाह के पास फंसे हैं, जहां होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के कारण 200 से अधिक जहाज अटके हुए हैं। कैप्टन की पत्नी निल्पा विश्वकर्मा मुंबई में बेहद परेशान हैं।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया, मेरे पति का जहाज फारस की खाड़ी में अटका हुआ है, उनके साथ 33 क्रू मेंबर भी हैं। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से 2 मार्च से वे वहां फंसे हैं। ड्रोन और मिसाइल उनके जहाज के ऊपर उड़ रहे हैं। मैं बहुत डरी हुई हूं और लगातार प्रार्थना कर रही हूं कि वे सुरक्षित घर लौट आएं।
निल्पा ने सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द सभी भारतीय नाविकों और जहाजों को सुरक्षित वतन वापस लाया जाए।
निल्पा ने आगे कहा, कंपनी उन्हें सपोर्ट कर रही है और 2 महीने का खाना उपलब्ध कराया है। लेकिन जब तक स्ट्रेट नहीं खुलेगा, कोई निकल नहीं पाएगा। वहां 200-250 जहाज अटके हैं। जब तक मुद्दा सुलझ नहीं जाता, तब तक डर का माहौल बना हुआ है। मेरी सरकार से विनती है कि जल्द से जल्द सभी को सुरक्षित वापस लाया जाए।
कैप्टन विश्वकर्मा का जहाज कतर से एलपीजी लोड करके भारत आ रहा था, लेकिन संघर्ष बढ़ने के बाद उसे आगे बढ़ने से रोक दिया गया।
क्षेत्र में अमेरिका-इजरायल की ईरान पर हमलों के बाद से होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लगभग ठप है, जिससे वैश्विक शिपिंग प्रभावित हुई है। भारत सरकार स्थिति पर नजर रख रही है।
सूत्रों के अनुसार, ईरान ने भारतीय झंडे वाले टैंकरों को सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी है और कुछ जहाज पहले ही गुजर चुके हैं। भारत ने ईरान के साथ राजनयिक बातचीत की है ताकि भारतीय जहाजों और नाविकों को सुरक्षित निकाला जा सके।
--आईएएनएस
एससीएच/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















