मधुबाला बायोपिक में कास्टिंग की चर्चा तेज:दावा-साई पल्लवी को मिल सकता है लीड रोल; पहले कियारा-अनीत पड्डा के नाम चर्चा में थे
हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय अदाकाराओं में गिनी जाने वाली मधुबाला की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक एक बार फिर चर्चा में आ गई है। फिल्म की कास्टिंग को लेकर लगातार नए-नए नाम सामने आ रहे हैं। पहले खबर थी कि इस फिल्म में लीड रोल के लिए कियारा आडवाणी को चुना गया है, लेकिन यह खबर झूठी साबित हुई। Filmfare की रिपोर्ट के मुताबिक के मुताबिक, फिल्म के लिए साउथ इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री साई पल्लवी का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह इस भूमिका के लिए फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की शुरुआती पसंदों में शामिल रही हैं। हालांकि कास्टिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दरअसल, इस बायोपिक को लेकर पिछले कुछ महीनों से कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं। कभी कियारा आडवाणी के नाम की चर्चा हुई, तो कभी ‘सैयारा’ फेम अभिनेत्री अनीत पड्डा को मधुबाला का किरदार निभाने की खबरें आईं। लेकिन बाद में कुछ रिपोर्ट्स में इन दावों को अफवाह भी बताया गया। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म के निर्माता एक ऐसे चेहरे की तलाश में हैं जो मधुबाला की खूबसूरती और अभिनय दोनों को पर्दे पर जीवंत कर सके। इसी वजह से कास्टिंग को लेकर काफी सावधानी बरती जा रही है और कई नामों पर विचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि मधुबाला भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उनकी फिल्में और उनकी निजी जिंदगी दोनों ही लंबे समय तक चर्चा में रही हैं। ऐसे में उनकी जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक को लेकर दर्शकों में भी काफी उत्सुकता है। फिलहाल फिल्म की कास्टिंग और शूटिंग को लेकर मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस प्रोजेक्ट से जुड़े और बड़े अपडेट सामने आ सकते हैं।
‘एस्पिरेंट्स 3’ वेब सीरीज रिव्यू: अभी खत्म नहीं हुई है 'ट्राइपॉड' की कहानी, मजेदार है तीसरा सीजन
‘एस्पिरेंट्स 3’ वेब सीरीज रिव्यू: यूपीएससी की गलियों से शुरू हुआ संघर्ष अब खुद सिस्टम की जटिलताओं तक पहुंच गया है. द वायरल फीवर (TVF) की बेहद सराही गई सीरीज 'एस्पिरेंट्स का सीजन 3 (Aspirants Season 3)' एक बार फिर अभिलाष, एकके और गुरी की 'तिकड़ी' को एक नए और मुश्किल मोड़ पर ले आती है. इस बार कहानी सिर्फ आईएएस अफसर बनने के सपने के बारे में नहीं है, बल्कि उस पद की गरिमा और पुरानी दोस्ती के रिश्तों के बीच संतुलन बनाने के बारे में है. संदीप भैया और अभिलाष शर्मा के बीच वैचारिक टकराव और साथ ही यह गहरा संदेश कि रिश्तों का असली नतीजा तो समय बीतने के साथ ही सामने आता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18














.jpg)





