Happy Diwali 2026: अपनी फोटो को बनाएं दिवाली स्टिकर, WhatsApp पर ऐसे भेजें दोस्तों और परिवार को खास विशेज़
दिवाली 2026 पर WhatsApp के जरिए दोस्तों और परिवार को खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं? आप WhatsApp पर Diwali Sticker Packs डाउनलोड कर सकते हैं, दूसरों से मिले स्टिकर्स सेव कर सकते हैं और अपनी तस्वीरों से पर्सनलाइज्ड स्टिकर्स भी बना सकते हैं. जानें Android और iPhone पर Happy Diwali स्टिकर्स डाउनलोड, बनाने और चैट में भेजने का आसान तरीका.
भारत-A ने पहली पारी 464/5 पर घोषित की:जायसवाल का शतक, तिलक और सुंदर के बीच 114 रन की नाबाद साझेदारी
न्यूजीलैंड-A के खिलाफ लिंकन में खेले जा रहे तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन भारत-A ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 464 रन बनाकर घोषित कर दी। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 102 रन की शतकीय पारी खेली। साई सुदर्शन ने 88 और कप्तान ध्रुव जुरेल ने 71 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक तिलक वर्मा 81 और वॉशिंगटन सुंदर 50 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी हुई। इसी साझेदारी के बाद कप्तान ध्रुव जुरेल ने पारी घोषित करने का फैसला किया। जायसवाल ने 138 गेंदों पर बनाया शतक यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों पर 102 रन बनाए। उनकी पारी में 16 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए 175 रन की साझेदारी की। सुदर्शन 255 गेंदों पर 88 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 11 चौके लगाए। जुरेल और तिलक ने भी बनाए अर्धशतक कप्तान ध्रुव जुरेल ने 95 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। देवदत्त पडिक्कल 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तिलक वर्मा ने 164 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वॉशिंगटन सुंदर ने भी जड़ी फिफ्टी वॉशिंगटन सुंदर ने 107 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके लगाए। सुंदर और तिलक के बीच 33.4 ओवर में 114 रन की नाबाद साझेदारी हुई। दोनों ने आखिरी 10 ओवर में 56 रन जोड़े। न्यूजीलैंड-A की ओर से गिब्सन को 2 विकेट न्यूजीलैंड-A की ओर से जैक गिब्सन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 73 रन देकर 2 विकेट लिए। डैनरू फर्न्स, जारोड मैके और कैमरन पॉल को 1-1 विकेट मिला।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










