Responsive Scrollable Menu

Diwali 2026: दिवाली के जश्न में डूबे बॉलीवुड सेलेब्स, करीना-मृणाल से सिद्धार्थ मल्होत्रा तक...कई सितारों ने फैंस को दी बधाई

Diwali 2026: बॉलीवुड सितारों ने दिवाली (Diwali 2026) के जश्न की शुरुआत पहले की कर दी थी. आयुष्मान खुराना, मनीष मल्होत्रा और रमेश तौरानी जैसी हस्तियों ने प्री-दिवाली पार्टी रखी. जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स नजर आए थे. आज पूरे देश और बॉलीवुड सेलेब्स दिवाली के जश्न में डूबे हुए हैं. इस मौके पर करीना कपूर, मृणाल ठाकुर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फैंस को दीवाली की ढेरों बधाई दी. सितारों की इन बधाई पर फैंस ने खूब प्यार लूटा रहे हैं.

करीना कपूर ने दिवाली की दी बधाई

एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने दिवाली (Diwali 2026) पर अपने फैंस को बधाई दी है. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर किया है. जिसमें वह ताश से खेलती हुई नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने दिवाली के प्रसाद का भी फोटो शेयर किया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हैप्पी दिवाली एवरीवन.’ करीना के इस छोटे से मैसेज के जरिए उन्होंने अपने चाहने वालों की खुशियों की कामना की है.

मृणाल ठाकुर ने किया विश

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की इंस्टाग्राम पर बड़ी फैन फॉलोइंग हैं, लोग उनकी एक्टिंग के साथ उनकी खूबसूरती के भी फैन हैं. उन्होंने दिवाली के इस खास मौके पर अपने फैंस को बधाई दी. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, 'आपको और आपके पूरे परिवार को हैप्पी दिवाली.' 

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर की पोस्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है. जिसमें वह दिवाली पर मिठाई खाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, यह त्योहार प्यार, हंसी-खुशी और ढेर सारी मिठाइयों से भरा हो!'

भूमि पेडनेकर ने दी दिवाली की बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इस दिवाली को अपनी फैमिली के साथ मना रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर कई फोटो शेयर किए. जिसमें वह पूजा करती हुईं और अपनी फैमिली के साथ नजर आ रही है. इस खास मौके पर भूमि काफी सुंदर नजर आ रही हैं. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है. ये साल का सबसे खुशनुमा त्योहार है. खुश रहें, सुरक्षित रहें और भगवान के प्रति अपनी आस्था बनाए रखें.'

अभिषेक बच्चन ने फैंस को दी दिवली की शुभकामनाएं

एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपने फैंस को दिवाली की शुभकानाएं दी हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'आप सबको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.'

शिल्पा शेट्टी ने फैंस को दिवाली पर किया विश

बॉलीवुड की फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी ज्यादातर त्योहारों को धूमधाम से मनाती हैं. इस दिवाली को भी वो खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने दिवाली पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को बधाई दी है. उन्होंने लिखा, 'हैप्पी दीपावली, अंधकार पर हमेशा प्रकाश की जीत हो.'

ये भी पढ़ें: Bigg Boss में फिर रोए सलमान खान, मोहित चौहान ने सलीम खान को डेडिकेट किया गाना, भाई जान नहीं रोक पाए आंसू

Continue reading on the app

PM Modi ने Chhattisgarh के Bastar में जवानों संग मनाई Diwali, बोले- आप मेरा परिवार हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 8 नवंबर को छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के साथ दिवाली मनाई। सुरक्षाकर्मियों से बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने देश की रक्षा में उनकी भूमिका की सराहना की और उन्हें अपने परिवार का सदस्य बताया। वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जब देश भर में और दुनिया भर में करोड़ों भारतीय रोशनी का यह त्योहार मना रहे हैं, तो उन्होंने इस मौके को देश की रक्षा करने वालों के साथ बिताने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि आज, पूरे देश में और दुनिया के हर कोने में, करोड़ों भारतीय रोशनी का यह पावन त्योहार मना रहे हैं। लोग अपने घरों को लौटने के लिए दूर-दूर से यात्रा कर रहे हैं। परिवारों और अपनों के एक साथ आकर जश्न मनाने का यह एक बहुत अच्छा मौका है। मैं भी आप लोगों के बीच दिवाली मनाने आया हूँ।

इसे भी पढ़ें: Devendra Fadnavis ने किसानों संग मनाई दीपावली, PM Narendra Modi ने की पहल की तारीफ

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग देश की सीमाओं पर और देश के भीतर इसकी रक्षा कर रहे हैं, वे उनके परिवार का हिस्सा हैं। मोदी ने कहा कि जो लोग सीमाओं पर और देश के भीतर राष्ट्र की रक्षा करते हैं - राष्ट्र के ये रक्षक और भारत माता के वीर बेटे-बेटियां - आप सभी मेरे परिवार के सदस्य हैं। प्रधानमंत्री ने बस्तर के नक्सलवाद से जुड़े पुराने इतिहास का भी जिक्र किया और इस इलाके में आए बदलावों का श्रेय सुरक्षाकर्मियों के बलिदान और समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि आप सभी मेरे परिवार का हिस्सा हैं। इस बार, मैं बस्तर के जंगलों में दिवाली मनाने आया हूँ। यह वह जगह है जहाँ कभी नक्सलवाद का खतरा हुआ करता था। लेकिन, आपके बलिदान और समर्पण की बदौलत, अब इसी इलाके से नक्सलवाद का खतरा खत्म हो गया है और विकास की एक नई लहर शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi रविवार को Chhattisgarh के बस्तर में सुरक्षाबलों संग मनाएंगे Diwali


मोदी की बातों में इस क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों की भूमिका और नक्सलवाद में आई कमी के बाद हुए बदलावों पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री के इस दौरे ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों पर ध्यान केंद्रित किया, जिनमें वे इलाके भी शामिल हैं जहाँ सुरक्षा संबंधी चुनौतियाँ रही हैं। इन जवानों को अपने परिवार का हिस्सा बताते हुए, मोदी ने उनकी सेवा और समर्पण की सराहना की। यह एक ऐसा त्योहार है जो पारंपरिक रूप से परिवारों के एक साथ आने से जुड़ा है। अपने संबोधन में उन्होंने इस मौके को बस्तर के बदलते हालात से भी जोड़ा और कहा कि यह क्षेत्र अब विकास के एक नए दौर से गुजर रहा है।
 

Continue reading on the app

  Sports

IND U19 vs PAK U19: कौन हैं अर्जुन राजपूत? पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा दमदार शतक, अकेले ही गेंदबाजों को धो डाला

arjun rajput century: एक समय भारतीय अंडर-19 टीम 42 रन के स्कोर पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में थी. अर्जुन राजपूत ने शतक जड़कर न सिर्फ भारत को मुश्किल से बाहर निकला बल्कि एक सम्मानजनक स्कोर तक भी पहुंचा दिया. Sun, 8 Nov 2026 13:43:42 +0530

  Videos
See all

Gold Price Today: दिवाली पर सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट! | Gold Silver Rate Today | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T08:15:38+00:00

नक्सली हिडमा के गाँव पूवर्ती में आजादी के बाद पहली बार मनाई गई दिवाली #diwali #chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T08:06:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers