Responsive Scrollable Menu

Diwali 2026 Puja Muhurat: आज है दिवाली... किस समय करें मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा? नोट करें शुभ मुहूर्त

Diwali 2026 Puja Muhurat: हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली आज मनाया जा रहा है. इस वर्ष दीपोत्सव 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाया जा रहा है. दिवाली को दीपावली, प्रकाशोत्सव, दीपमाला, लक्ष्मी पूजन, दियारी और सुकराती भी कहा जाता है. हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर दिवाली मनाई जाती है. धार्मिक मान्यता है कि दिवाली की रात लक्ष्मी माता अपने भक्तों के घर में प्रवेश करती हैं और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. दिवाली के दिन पृथ्वी लोक पर लक्ष्मी मां भ्रमण करती हैं. इसलिए, उस दिन लोग पूजा-पाठ करने उन्हें घर बुलाते हैं, उनके स्वागत के लिए घर-आंगन को सजाते हैं. 

लक्ष्मी पूजन करने के लिए दीये जलाने के लिए आज हमें विशेष रूप से शुभ मुहूर्तों के बारे में जानना चाहिए. आइए इस बारे में जानते हैं विस्तार से.

दीपावली 2026 पंचांग

दिवाली पर शाम के समय मां लक्ष्मी और गणेश भगवान का पूजन करना होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा जरूर करनी चाहिए.

  • लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम 05:54 से लेकर शाम 07:50 मिनट तक
  • प्रदोष काल का समय- शाम 05:41 बजे से लेकर रात 08:17 मिनट तक
  • निशिता काल का समय- रात 11:44 बजे से रात 12:36 तक (9 नवंबर)

ये भी पढ़ें- Diwali 2026: दिवाली से पहले चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, लक्ष्मी योग से मिलेगी खुशखबरी

शहरों के अनुसार लक्ष्मी पूजन मुहूर्त

  • पुणे- शाम 06:24 से लेकर रात 08:24 तक
  • नई दिल्ली- शाम 05:54 से शाम 07:50 तक
  • नोएडा- शाम 05:54 से लेकर शाम 07:49 तक
  • गुरुग्राम- शाम 05:55 से लेकर शाम 07:51 तक
  • चण्डीगढ़- शाम 05:52 से शाम 07:46 तक
  • कोलकाता- शाम 05:20 से शाम 07:18 तक
  • मुंबई- शाम 06:27 से लेकर रात 08:27 तक
  • चेन्नई- शाम 06:07 से लेकर रात 08:09 तक
  • जयपुर- शाम 06:03 से लेकर शाम 07:59 तक
  • हैदराबाद- शाम 06:07 से लेकर रात 08:08 मिनट तक

दीवाली लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)- सुबह 11:27 से लेकर दोपहर 11:57 तक
  • अपराह्न मुहूर्त (शुभ)- दोपहर 01:22 से लेकर दोपहर 02:46
  • सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- शाम 05:35 से लेकर रात 10:22 मिनट तक
  • रात्रि मुहूर्त (लाभ)- रात 01:33 से लेकर रात 03:09 (09 नवंबर)
  • उषाकाल मुहूर्त (शुभ)- प्रात:काल 04:45 से लेकर सुबह 06:20 मिनट तक (09 नवंबर)

दिवाली 2026 का शुभ समय (8 नवंबर)

  • ब्रह्म मुहूर्त- प्रात:काल 04:38 से लेकर 05:29 तक
  • अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:35 से लेकर दोपहर 12:20 तक
  • अमृत काल- रात 10:02 से लेकर 11:44 मिनट तक

दीपावली पूजन के शुभ लग्न

1.वृश्चिक लग्न

दिवाली के दिन सुबह वृश्चिक लग्न लगता है, इस लग्न में मंदिरों, अस्पतालों और होटल, विद्यालयों में दिवाली पूजन किया जाता है. साथ ही इस मुहूर्त में फिल्म इंडस्ट्री, न्यूज इंडस्ट्री, राजनीति, समाजसेवा से जुड़े लोग भी पूजा करते हैं.

2.कुंभ लग्न

दिवाली के दिन मध्यान्ह यानि दोपहर के समय कुंभ लग्न लगता है. इस मुहूर्त में वे सभी लोग पूजा करते हैं, जिनके ऊपर कर्ज हो, व्यापार में धन हानि हो रही हो, व्यापार में बहुत कर्ज बढ़ गया हो.

3.वृषभ लग्न

दिवाली के दिन शाम के समय वृषभ लग्न लगता है. इस शुभ बेला में गृहस्थ, विवाहित, संतानवान, नौकरीपेशा, व्यवसायी, ग्रामीण और किसान लोग पूजन करते हैं. इसे लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त माना जाता है.

4.सिंह लग्न

दीपावली के दिन मध्य रात्रि में सिंह लग्न लगता है. मध्य रात्रि में सिंह लग्न में साधु-संत, तांत्रिक, भगवत भक्तों को पूजा करते हैं. इसे निशिता मुहूर्त भी कहा जाता है. इस समय पूजन करने से भक्त को सिद्धियों की प्राप्ति होती है.

वृश्चिक लग्न- सुबह 07:29 से लेकर सुबह 09:54 मिनट तक

कुंभ लग्न- दोपहर 01:28 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 43 मिनट तक

वृषभ लग्न- शाम 05:20 मिनट से लेकर शाम 07:10 मिनट तक

सिंह लग्न- रात 11 बजकर 57 मिनट से रात 02:01 मिनट तक

ये भी पढ़ें-Bhai Dooj 2026: 10 या 11 नवंबर, कब है भाई दूज? कंफ्यूजन दूर कर, जानें सही तिथि व तिलक का मुहूर्त

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

Diwali पर मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो इस मुहूर्त में करें पूजा, नोट करें सही समय

दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा को शुभ मुहूर्त में करने का विशेष महत्व माना जाता है। इस बार दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के लिए चार शुभ स्थिर लग्न हैं। जिनमें वृश्चिक, कुंभ, वृषभ और सिंह लग्न शामिल हैं। वहीं मां लक्ष्मी की पूजा के लिए वृषभ लग्न को विशेष शुभ बताया गया है, क्योंकि यह प्रदोष काल में पड़ता है। दीपावली की शाम प्रदोष काल में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त, प्रदोष काल और अमावस्या तिथि के समय के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानिएं लक्ष्मी-गणेश पूजा का मुहूर्त

दीपावली के दिन प्रदोष काल में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस बार आज यानी की 08 नवंबर को लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05:54 मिनट से रात 07:50 मिनट तक है। इस दौरान भक्त विधिपूर्वक मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सकते हैं। वहीं पूजा की अवधि कुल 1 घंटा 56 मिनट रहेगा। वृषभ लग्न में लक्ष्मी पूजन विशेष महत्व रखता है। इस दौरान पूजा करने से घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

प्रदोष काल और वृषभ लग्न का समय

द्रिक पंचांह के मुताबिक 08 नवंबर को सूर्यास्त शाम 05:31 मिनट पर होगा। वहीं प्रदोष काल शाम 05:31 मिनट से लेकर रात 08:09 मिनट तक रहेगा। वहीं प्रदोष काल में वृषभ लग्न का भी संयोग है। इस अवधि में गृहस्थों के लिए भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करना विशेष शुभ होगा।

अमावस्या तिथि कब से कब तक

हिंदू पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 08 नवंबर 2026 की सुबह 11:27 मिनट से लेकर अगले दिन 09 नवंबर दोपहर 12:31 मिनट तक रहेगी। ऐसे में दीपावली का पर्व 08 नवंबर 2026 को मनाया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद शमी को नहीं मिला सम्मान? रवि शास्त्री ने कही बहुत बड़ी बात

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. इस खिलाड़ी के संन्यास पर रवि शास्त्री ने टीम इंडिया पर सवाल खड़े कर दिए. Sun, 08 Nov 2026 10:24:51 +0530

  Videos
See all

Waris Pathan | AIMIM | 3-4 बच्चे पैदा करने पर क्या बोले वारिस पठान ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:22:11+00:00

News Ki Pathshala | US Election Result: चुनाव में Trump के इस हाल से Elon Musk को लगा तगड़ा झटका! #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T00:22:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers