Responsive Scrollable Menu

अपने दुश्मनों पर हम जरा भी रहम नहीं करेंगे, ईरान की सैन्‍य क्षमता लगभग खत्म: अमेरिकी युद्ध सचिव

नई द‍िल्‍ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान को लेकर बड़ा दावा किया। अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने कहा क‍ि ईरान की हवाई सुरक्षा, वायु सेना और नौसेना लगभग निष्क्रिय हो चुकी हैं, जबकि मिसाइलों और ड्रोन की क्षमता में भारी गिरावट आई है।

अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान की सैन्य क्षमताओं को अभूतपूर्व गति से नष्ट कर रहा है। ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना हमारा मुख्य मिशन है।

हेगसेथ ने यह भी कहा कि यह लड़ाई कभी बराबरी की नहीं थी। सारे पत्ते राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के हाथ में हैं। इस संघर्ष की गति, रफ्तार और समय सब वही तय करेंगे।

युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका ईरान के कट्टरपंथी शासन की सेना को इस तरह से तबाह कर रहा है, जैसा दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा गया। पहले कभी कोई आधुनिक और सक्षम सेना इतनी तेजी से नष्ट नहीं हुई और न ही इतनी जल्दी युद्ध के लिए पूरी तरह से बेकार हुई। पूरी तरह से तबाह।

पीट हेगसेथ ने कहा, हमने कहा था कि यह कोई बराबरी की लड़ाई नहीं होगी और यह सचमुच वैसी नहीं रही।

पीट हेगसेथ ने कहा क‍ि अब ईरान के पास कोई हवाई सुरक्षा नहीं है। ईरान के पास कोई वायु सेना नहीं है। ईरान के पास कोई नौसेना नहीं है।

उनकी मिसाइलें, उनके मिसाइल लॉन्चर और ड्रोन या तो नष्ट किए जा रहे हैं या आसमान में ही मार गिराए जा रहे हैं। उनकी मिसाइलों की संख्या में 90 प्रत‍िशत की कमी आई है।

उनके वन-वे अटैक ड्रोन की संख्या में 95 प्रत‍िशत की कमी आई है और जैसा कि पूरी दुनिया देख रही है, वे होर्मुज जलडमरूमध्य में घोर हताशा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

पीट हेगसेथ ने कहा, हम उनकी सभी महत्वपूर्ण सैन्य क्षमताओं को हराने, नष्ट करने और निष्क्रिय करने की योजना पर काम कर रहे हैं। वह भी ऐसी गति से जो दुनिया ने पहले कभी नहीं देखी।”

युद्ध सचिव ने कहा, “ईरान का नेतृत्व भी कोई बेहतर हालत में नहीं है। वे हताश हैं और छिपे हुए हैं। वे भूमिगत हो गए हैं, डर के मारे दुबके हुए हैं। हम जानते हैं कि उनका नया तथाकथित नेता घायल है और संभवतः उसका चेहरा भी बिगड़ गया है।

पीट हेगसेथ ने कहा, कल उनकी ओर से एक बयान जारी किया गया था, जो असल में काफी कमजोर था। उसमें न तो कोई आवाज थी और न ही कोई वीडियो। वह केवल एक लिखित बयान था।”

पीट हेगसेथ ने कहा, बहुत जल्द ईरान की सभी रक्षा कंपनियां नष्ट हो जाएंगी। वे आपस में ठीक से बातचीत भी नहीं कर पा रहे, तालमेल बिठाना तो दूर की बात है। वे पूरी तरह से भ्रमित हैं और यह बात हम अच्छी तरह जानते हैं।

पीट हेगसेथ ने कहा क‍ि हमारा जवाब साफ है, हम अपना दबाव बनाए रखेंगे। हम उन्हें पीछे धकेलते रहेंगे। हम लगातार आगे बढ़ते रहेंगे। हम उन्हें कोई रियायत नहीं देंगे। अपने दुश्मनों पर हम जरा भी रहम नहीं करेंगे।

--आईएएनएस

एवाई/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

खाद्य सुरक्षा सुधार: स्ट्रीट वेंडर अब डीम्ड रजिस्टर्ड, 10 लाख से ज्यादा विक्रेताओं को दोहरे पंजीकरण से मुक्ति

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के तहत बड़े नियामक सुधारों को मंजूरी दे दी है। इन सुधारों का मुख्य उद्देश्य ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देना और साथ ही खाद्य सुरक्षा मानकों को और मजबूत करना है। ये बदलाव नीति आयोग की उच्च-स्तरीय समिति की सिफारिशों और राज्यों तथा हितधारकों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद लागू किए गए हैं।

सबसे महत्वपूर्ण सुधार में एफएसएसएआई पंजीकरण और लाइसेंस की वैधता को स्थायी (परपेचुअल वैलिडिटी) बनाने का फैसला लिया गया है। पहले पंजीकरण और लाइसेंस को नियमित रूप से नवीनीकृत करना पड़ता था, जिससे खाद्य व्यापार संचालकों (एफबीओ) को बार-बार कागजी कार्रवाई, शुल्क और अधिकारियों से संपर्क करना पड़ता था। अब स्थायी वैधता से अनुपालन की लागत और समय में काफी कमी आएगी। इससे नियामक संसाधन प्रवर्तन, निगरानी और क्षमता निर्माण पर अधिक केंद्रित हो सकेंगे।

1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले अन्य प्रमुख बदलावों में पंजीकरण की टर्नओवर सीमा 12 लाख रुपए से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपए कर दी गई है। राज्य लाइसेंस की सीमा 50 करोड़ रुपए तक निर्धारित की गई है, जबकि इससे ऊपर केंद्रीय लाइसेंस लागू होगा। इससे राज्य प्राधिकरणों को अपने क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा की बेहतर निगरानी, सुविधा और प्रवर्तन का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से सूक्ष्म और लघु उद्यमों (एमएसएमई) के लिए यह सुधार अनुपालन को सरल बनाएगा, पूर्व-निरीक्षण की जरूरत खत्म करेगा और तत्काल पंजीकरण की सुविधा देगा।

स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए राहत की बड़ी खबर है। स्ट्रीट वेंडर्स अधिनियम, 2014 के तहत नगर निगम या वेंडिंग समितियों में पंजीकृत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को एफएसएसएआई के तहत डीम्ड रजिस्टर्ड माना जाएगा। इससे देश भर में 10 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडरों को अलग-अलग विभागों में पंजीकरण की दोहरी प्रक्रिया से छुटकारा मिलेगा। वे अब अपनी आजीविका, स्वच्छता और व्यवसाय पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

सुधारों में एक जोखिम-आधारित, टेक्नोलॉजी-संचालित इंस्पेक्शन फ्रेमवर्क भी लागू किया गया है। अब निरीक्षण खाद्य वस्तु की प्रकृति, पिछले अनुपालन रिकॉर्ड, थर्ड-पार्टी ऑडिट प्रदर्शन और अन्य इनपुट्स के आधार पर होंगे। इससे अच्छे अनुपालन करने वाले व्यवसायों पर अनावश्यक बोझ कम होगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त निगरानी बढ़ेगी।

--आईएएनएस

एससीएच

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

बिहार के लाल पर छिड़ी बहस...क्या IPL में वैभव सूर्यवंशी का जादू अब खत्म हो जाएगा, इरफान बोले- शेर फिर दहाड़ेगा

Vaibhav Sooryavanshi News: क्या बिहार के 'वंडर किड' वैभव सूर्यवंशी का जादू अब फीका पड़ने वाला है? आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले टीम इंडिया के पूर्व ओपनर रॉबिन उथप्पा ने एक ऐसा बम फोड़ा है जिसने क्रिकेट गलियारों में सनसनी मचा दी है. उथप्पा का मानना है कि 14 साल के इस सनसनीखेज बल्लेबाज का 'नयापन' अब खत्म हो चुका है। हालांकि, इस तीखे हमले के बीच इरफान पठान वैभव की ढाल बनकर खड़े हो गए हैं. मैदान पर बल्ले से कोहराम मचाने वाले वैभव को लेकर अब दिग्गजों के बीच ही 'जुबानी जंग' छिड़ गई है. Fri, 13 Mar 2026 22:04:12 +0530

  Videos
See all

Monalisa के पति ने धर्म को लेकर क्या कहा? #monalisa #viralgirlmonalisa #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T16:37:40+00:00

LPG Shortage: देश भर में Gas Crisis को लेकर मोदी सरकार क्या रूख है? समझिए #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T16:35:01+00:00

AAJTAK 2 | LPG संकट के बीच बढ़े INDUCTION के दाम, मार्केट में इंडक्शन स्टोव की आई कमी! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T16:30:34+00:00

Black And White: Iran की राजधानी Tehran में भीषण धमाके | Quds Day | Iran War | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T16:32:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers