दिवाली पर स्टार्टर के लिए बनाएं क्रीमी पनीर, हर किसी को पसंद आएगा स्नैक्स आइटम
दिवाली की शाम को परिवार के सदस्य और दोस्त इकट्ठा होते हैं तो उन्हें सर्व करने के लिए आप क्रीमी पनीर बनाकर तैयार कर सकते हैं। स्नैक्स के तौर पर सर्व करने के लिए ये बेहतरीन डिश है। सीखिए इसे कैसे बनाएं-
Revanth Reddy ने Kodangal में औद्योगिक परियोजनाओं की रखी नींव, रोजगार बढ़ाने का दावा
हैदराबाद, सात नवंबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को कहा कि कोडांगल में ‘ग्रामीण कृषि-क्षेत्र अर्थव्यवस्था’ औद्योगिक केंद्र के विकास से इस इलाके में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शमशाबाद को उनके विधानसभा क्षेत्र कोडांगल से जोड़ने वाली सड़क दिसंबर 2027 तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने साथ ही कहा कि हवाई अड्डों के आस-पास के इलाकों में औद्योगिक विकास की बेहतरीन संभावनाएं हैं।
एक विज्ञप्ति के अनुसार शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लगभग 100 उद्योगपतियों से मुलाकात की। विज्ञप्ति के मुताबिक कार्यक्रम में एयरोस्पेस, रक्षा, हरित प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, स्टील, तांबा, कपड़ा और कृषि-आधारित क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इनके साथ कोडांगल, हैदराबाद हवाई अड्डे के आसपास के इलाकों और अन्य औद्योगिक समूहों के औद्योगिक संघों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से ग्रामीण कृषि-क्षेत्र अर्थव्यवस्था (आरएआरई)औद्योगिक केंद्रब, नेटवर्क ऑफ अपैरल रेडीनेस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (एनएआरआई) पार्क, ‘थ्राइव हब’ और क्षेत्रीय उद्योग एवं लघु उद्यम (राइज)का उद्घाटन किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan
prabhasakshi








