Instagram पर अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक के Video, नए फीचर की टेस्टिंग शुरू
मेटा अपने यूजर्स के लिए तमाम फीचर्स लेकर आते रहता है। मेटा शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम कई नए फीचर लाने पर काम कर रहा है। फिलहाल ऐसे फीचर की टेस्टिंग चल रही है, जिसके जरिए यूजर्स सिर्फ शॉर्ट वीडियो नहीं बल्कि लंबे वीडियो भी अपलोड कर देता है।
यूट्यूब के बाद इंस्टाग्राम का नया अपडेट भी क्रिएटर्स के लिए ज्यादा कमाई के जरिए खोल रहा है। इंस्टाग्राम एक नए तरह के वीडियो अपलोड फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
इस फीचर की सहायता से क्रिएटर्स 90 मिनट तक यानी एक घंटा 30 मिनट के शॉर्ट वीडियो अपलोड कर सकता है। काफी सालों से सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म्स शॉर्ट फॉर्म वीडियो पर फोकस कर रहे थे, हालांकि इंस्टाग्राम अपनी स्ट्रेटजी बदल रहा है।
फीचर्स और क्लिप्स एज रील्स की टेस्टिंग शुरु
-इंस्टाग्राम इस समय ब्राजील में फीचर्स और क्लिप एज रील्स की टेस्टिंग कर रहा है और अब इसे अमेरिका में भी एक छोटे टेस्ट के तौर पर शुरु किया जाएगा।
- यह एप लाइव वीडियो देखने और ढूंढने के नए-नए तरीके लेकर आने वाला है, जिससे आपको अपनी पसंद के वीडियो आसानी से देखने को मिल जाएंगे।
- इसके अतिरिक्त, क्रिएटर्स की प्रोफाइल में नया सेक्शन जोड़ा जा रहा है। जिसमें वे एक-दूसरे से संबंधित रील्स की पूरी सीरीज बनाकर रख पाएंगे।
क्रिएटर्स के लिए पैसा कमाने का मौका
क्रिएटर इकॉनमी पर हुए इंटरव्यू शो कोलिन एंड समीर में इंस्टाग्राम के मुख्य एडम मोसेरी ने बताया कि आप सीधे प्लेटफॉर्म से अपने फैंस से या फिर किसी ब्रांड से पैसे कमा सकते हैं। अभी इंस्टाग्राम पर खासतौर पर आपको ब्रांड्स से ही पैसे मिलते हैं। वहीं, कुछ लोगों को फैंस से भी पैसे मिलते हैं। हमारे पास परफॉर्मेंस आधारित एक छोटा प्रोग्राम भी है, लेकिन इसमें हमारी कमाई से कहीं अधिक खर्च होता है। इसलिए इसको बड़े स्तर पर ले जाने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि इसमें केवल हमारा पैसा ही बर्बाद होगा।
महीनों बंद पड़े Geyser को शुरू करने से पहले 4 जरूरी बातें परखना न भूलें
जब गर्मियों का मौसम आता है, तो गीजर का इस्तेमाल बंद हो जाता है। हालांकि, जब सर्दियां शुरु होने लगती है, तो इसका इस्तेमाल शुरु हो जाता है। बदलते मौसम में गीजर का प्रयोग होना शुरु हो चुका है। सर्दियों के समय सुबह नहाने से लेकर बर्तन धोने तक गर्म पानी की जरुरत महसूस होती है। ऐसे में लोग बिना कुछ सोचे-समझें महीनों से बंद पड़े गीजर को तुरंत चालू कर देते हैं, लेकिन यह तरीका बिल्कुल सही नहीं है।
महीनों बाद गीजर चलाने से पहले क्या चेक करें?
अगर आपके घर में लंबे समय से गीजर का इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो आप पाइप में लीकेज, तारों में खराबी या अंदर गंदगी जमने जैसी दिक्कतें हो सकती है। इसलिए आप सर्दी में पहली बार गीजर चलाने से पहले कुछ जरुरी चीजें देख लें।
जैसे कि तार और स्विच, पाइप और पानी की लीकेज और अंदर जमी गंदगी। इससे खराबी का समय रहते पता चल जाएगा कि हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी बताते हैं।
गीजर के तार और स्विच जरूर देखें
- गीजर के बाहर दिख रहे तारों पर कट, दरार या जलने के निशान तो नहीं है, यह जरुर चेक करें।
- स्विच या प्लग के आसपास पिघलने के निशान या टूट-फूट दिखे, तो गीजर न चलाएं।
- गीजर के लिए सही आर्थिंग औरप बिजली की सुरक्षा का इंतजाम होना जरुरी है।
- यदि तार ढीले हैं या स्विच से चिंगारी निकलती हुई दिखाई दें, तो तुरंत इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर चेक करवाएं।
पाइप और पानी के लीकेज देखें
- सबसे जरुरी है कि गीजर से जुड़े पानी के पाइप और उनका कनेक्शन जरुर चेक करें।
- देखें कि पानी की बूंदें, जंग या गीला निशान दिखें, तो पहले वजह पता करवाएं।
- सेफ्टी वाल्व में खराबी नजर आए, तो परेशानी हो सकती है। इसको जल्दी ठीक करवाने के लिए टेक्नीशियन को बुलाएं।
टंकी में पानी भरने के बाद ही चालू करें
- सबसे पहले आप पानी आने वाली सप्लाई खोलें।
- अब गर्म पानी को नल खोलकर देखें कि लगातार पानी आ रहा है या नहीं। इससे टंकी में पानी भरने का पता चलेगा।
- यदि पानी का फ्लो ठीक होने और कहीं लीकेज न हो, तभी ही स्विच ऑन करें।
- यदि पानी नहीं आ रहा है, तो गीजर को चालू न करें।
गीजर के अंदर जमी गंदगी को नजरअंदाज न करें
अगर आप का गीजर पिछले सीजन में पानी गर्म होने में ज्यादा समय लेता था या गीजर में अजीब आवाज आती थी, तो सर्विसिंग जरुर कराएं।
- टंकी की सफाई और अंदर जमी परत हटाने का कार्य टेक्नीशियन से करवाएं।
- ध्यान रखें कि गीजर ढक्कन खुद खोलकर सफाई न करें। खासकर जब बिजली का कनेक्शन जुड़ा हो।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








