Responsive Scrollable Menu

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

क्राकोव, सात नवंबर (एपी) पोलैंड के क्राकोव शहर में शनिवार अपराह्न एक बंदूकधारी द्वारा बाजार चौक पर की गई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। क्राकोव पुलिस ने बताया कि हमलावर पोलैंड का नागरिक है और उसने शहर के बीचों-बीच स्थित और पर्यटकों के बीच लोकप्रिय मुख्य चौक में गाड़ी चलाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें पुलिस अधिकारियों सहित कई लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूर कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों से हुई मुठभेड़ में एक गोली हमलावर को लगी और वह घायल हो गया। क्राकोव पुलिस की प्रवक्ता कतार्ज़िना सिस्लो ने एक समाचार चैनल को बताया कि हमलावर ने सेना जैसी वर्दी पहनी हुई थी और उसने हमले में सेना में इस्तेमाल होने वाली बंदूक का इस्तेमाल किया। पुलिस को उसकी कार से कई अन्य हथियार और गोला-बारूद भी मिले।

सिस्लो ने बताया कि हमलावर अकेला था और अब जनता सुरक्षित है। घटनास्थल की आई तस्वीरों में दिख रहा है कि पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में एंबुलेंस मौजूद हैं और पोलिश चिकित्सा बचाव विमान सेवा और हेलीकॉप्टर चौक पर उतर रहे हैं। क्राकोव नगरपालिका परिवहन कंपनी ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे एक ट्राम चालक ने सूचना दी कि मुख्य चौराहे के पास से गुजरते समय, एक चलती हुई कार में सवार व्यक्ति ने उसकी ट्राम पर गोली चलाई।

इस घटना में ट्राम चालक के केबिन की खिड़की टूट गई। हर साल लगभग 1.5 करोड़ पर्यटक क्राकोव आते हैं, जिनमें से ज़्यादातर लोग इस मुख्य चौक से होकर गुज़रते हैं। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पुलिस हमले की जांच कर रही है।

पोलैंड के राष्ट्रपति कैरोल नावरोकी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ितों, घायलों और उनके परिवारों के साथ हैं। क्राकोव पोलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और राजधानी वारसॉ से लगभग 250 किलोमीटर दूर है।

Continue reading on the app

अमेरिकी महिला ने भारत में कराया आंखों का ऑपरेशन, इलाज से हुई प्रभावित, बोली- अमेरिका में ऐसा संभव नहीं!

अमेरिका से भारत घूमने आई महिला ने बेंगलुरु में अपनी आंखों की सर्जरी करवाई और भारतीय हेल्थकेयर सिस्टम की तारीफ की. बिना हेल्थ इंश्योरेंस के कराए गए इलाज के बाद उसने बताया कि अब वह दोनों आंखों से लगभग 20/20 देख पा रही है. महिला ने अपने अनुभव की तुलना अमेरिका की स्वास्थ्य व्यवस्था से करते हुए कहा कि वहां ऐसा अनुभव मिलना मुश्किल है.

Continue reading on the app

  Sports

'सर, मैं टेस्ट क्रिकेट छोड़ रहा हूं...' कोच बदरुद्दीन का खुलासा, मटन बिरयानी की वह शर्त जिसने बदल दी शमी की किस्मत

Mohammed Shami coach Badruddin Siddique: यूपी के छोटे से कस्बे सहसपुर से ताल्लुक रखने वाले मोहम्मद शमी को जब उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम में नजरअंदाज किया गया, तब उनके कोच बदरुद्दीन ने कोलकाता के कोच अब्दुल मोनायेम से संपर्क किया. इसके बाद शमी बंगाल के टाउन क्लब से जुड़े, जहां क्लब के तत्कालीन सचिव देब्रत दास ने उन्हें संरक्षण दिया. मटन बिरयानी के शौकीन शमी ने अपनी शानदार सीम पोजीशन, बैकस्पिन और रिवर्स स्विंग के दम पर न सिर्फ बंगाल क्रिकेट में अपनी जगह बनाई, बल्कि अपनी असाधारण गेंदबाजी से भारतीय क्रिकेट जगत में एक खास मुकाम हासिल किया. Sat, 7 Nov 2026 22:17:52 +0530

  Videos
See all

Amish Devgan Live : लाइव डिबेट में Anand Ranganathan से भिड़ गए Vivek Srivastava ! | Dhurandhar Show #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T19:03:18+00:00

The race for 2028 has already begun | BBC Americast #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T19:00:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers