Responsive Scrollable Menu

Shukra Gochar 2026: कन्या राशि में शुक्र का प्रवेश, September तक इन 3 Zodiac Signs की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष के लिहाज से आज 01 अगस्त का दिन विशेष संयोग वाला है। क्योंकि आज सुख और विलासिता के कारक शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष गणना के मुताबिक शुक्र अभी तक सिंह राशि में विराजमान थे। लेकिन आज 01 अगस्त को शुक्र का कन्या राशि में गोचर होगा। कन्या राशि के स्वामी बुध हैं, वहीं बुध और शुक्र के बीच मित्रता है। ऐसे में शुक्र का अपने मित्र ग्रह की राशि में गोचर शुभ माना जा रहा है। जिसका सकारात्मक प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शुक्र के गोचर से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का गोचर शुभ है। इस राशि के लोगों को कारोबार में सफलता मिलने के साथ आपके द्वारा किए गए प्रयासों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। पहले की तुलना में आर्थिक स्थिति ज्यादा मजबूत होगी। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सिंतबर तक भाग्य का साथ मिलेगा और कोई जरूरी काम आसानी से पूरा होने की संभावना है।

सिंह राशि

शुक्र का यह गोचर सिंह राशि वालों के लिए नए अवसर लेकर आया है। लंबे समय से अगर किसी कर्ज से परेशान हैं, तो उससे राहत मिल सकती है। वहीं लंबे समय से खोई हुई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है। आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं करियर में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है।

कन्या राशि

शुक्र का यह गोचर कन्या राशि में हो रहा है। इसलिए इस राशि के लिए यह गोचर विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है। अचानक से धन लाभ होगा और निवेश से भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा धन लाभ होगा। सिंतबर तक इस राशि के जातकों को जीवन में कई सकारात्मक बदलाव और सुखद अनुभव मिलेंगे।

Continue reading on the app

भारत में 9 JBL स्पीकर्स वाला पहला टैबलेट लॉन्च:मोटो पैड 70 ग्रूव में 12.1-इंच डिस्प्ले, 10200mAh बैटरी के साथ 15 घंटे चलेगा; कीमत ₹36,999

मोटोरोला ने भारत में आज 1 अगस्त को नया मोटो पैड 70 ग्रूव लॉन्च किया है। मोटो पैड 70 ग्रूव 36,999 रुपए रखी गई है। इसकी बिक्री 7 अगस्त से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर में टैबलेट को ₹33,999 में खरीदा जा सकेगा। मोटो पैड 70 ग्रूव की सबसे बड़ी खूबी इसका म्यूजिक सिस्टम है। यह भारत में पहला टैबलेट है, जिसमें 9 JBL प्रो स्पीकर सिस्टम लगा है। इसमें 4 ट्विटर्स, 3 वूफर्स और 2 पेसिव रेडिएटर्स शामिल हैं। इस अलावा टैब में डेडिकेटेड बेस यूनिट भी लगाई गई है। मोटो पैड 70 ग्रूव टैबलेट में 7.2 चैनल के साथ सिनेमैटिक ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा। डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेस ऑडियो वाला 48W स्पीकर इसके स्पीकर म्यूजिक सेटअप में 43cc अकॉस्टिक चैंबर भी दिया गया है, जो एक पूरे कमरे को लाउड म्यूजिक दे सकता है। टैब में डीप बेस वाला 48W स्पीकर लगा है, जो डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेस ऑडियो देता है। खास बात यह है कि टैब को फोन से कनेक्ट कर वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मोटो पैड 70 ग्रूव: स्पेसिफिकेशन्स डिस्प्ले: टैबलेट में 12.1-इंच की डिस्प्ले है। यह 2.5K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है। स्क्रीन को कंपनी ने HDR10 और डॉल्बी विजन से भी लैस किया है। टैब को मैटल डिजाइन पर बनाया गया है और यह सिर्फ 6.8mm पतला है। परफॉर्मेंस: पैड में परफॉर्मेंस के लिए मीडिया टेक डायमेंसिटी 7400 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसे भारत में 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ लाया गया है। बैटरी: पावर बैकअप के लिए पैड में 10200mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस पर लगातार 15 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं। इसे चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। कैमरा: टैबलेट 13 मेगपिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यूजर्स को इसमें ब्लूटूथ 5.4 और वाई-फाई 6 भी मिलेगा।

Continue reading on the app

  Sports

Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे ने यशस्वी जायसवाल को बैन होने से कैसे बचाया? सालों बाद दिग्गज ने तोड़ी चुप्पी

Ajinkya Rahane on Yashasvi Jaiswal: साल 2022 के दलीप ट्रॉफी फाइनल में एक चौंकाने वाली घटना घटी थी. अजिंक्य रहाणे ने यशस्वी जायसवाल को मैदान से बाहर भेज दिया था, जिस पर अब बड़ा खुलासा हुआ है. Sun, 09 Aug 2026 06:56:10 +0530

  Videos
See all

Delhi: UP के CM Yogi ने PM Modi और BJPअध्यक्ष Nitin Nabin से मुलाकात की | UP Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T03:14:34+00:00

Delhi Rain News: दिल्ली में लगातार बारिश के कारण युमना का जलस्तर बढ़ा, सामने आया VIDEO #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T03:13:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers