Responsive Scrollable Menu

IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: अदालत ने पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन सहित 5 आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

पिछले 6 वर्षों से 2020 दिल्ली दंगों के घाव झेल रहे IB अधिकारी अंकित शर्मा का परिवार आज राहत की साँस ले पायेगा क्योंकि दिल्ली की कड़कड़डुमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद की सजा सुनाई, आज शुक्रवार 31 जुलाई को सजा का एलान करने से पहले कोर्ट ने अंकित शर्मा हत्याकांड को समाज को झकझोर देने वाली एक क्रूर घटना बताया।

कड़कड़डूमा कोर्ट ने पूर्व आम आदमी पार्टी पार्षद ताहिर हुसैन समेत अन्य चार दोषियों की सजा का एलान कर दिया है। कोर्ट ने पांचों दोषियों को आजीवन कारावस की सजा सुनाई है। ताहिर के साथ कोर्ट ने अदनान, नाजिम, जावेद, और कासिम को भी उम्रकैद की सजा सुनाई है, कड़कड़डूमा कोर्ट के एडिशनल सेशन जज प्रवीण कुमार ने 13 जुलाई को ताहिर हुसैन, अदनान, जावेद, नाजिम और कासिम को आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का दोषी ठहराया था, कोर्ट ने ताहिर को IPC की धाराओं 302, 188, 153, 153A, 147, 149 और 365 के तहत दोषी माना था।

हत्या के बाद शव को नाले में फेंक दिया था 

अदालत ने सजा सुनाते हुए कहा कि हमला बहुत भीषण, निर्मम  और क्रूर था, आरोपी पीड़ित की मौत के बाद भी उसके शव को घसीटकर चांद बाग ले गए और उसे नाले में जानवरों की तरह फेंक दिया गया, कोर्ट ने कहा यह घटना समाज को झकझोर देने वाली थी, जिस तरह से यह पूरी घटना हुई उसने समाज को सोचने पर मजबूर किया हालाँकि दिल्ली पुलिस और पीड़ित परिवार ने सभी दोषियों के लिए मौत की सजा देने की मांग की थी।

अंकित के शरीर पर मिले थे 51 घाव 

गौरतलब है कि दिल्ली दंगों के दौरान 2020 में आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या  कर दी गई थी, दिल्ली पुलिस ने अदालत में इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामला बताया था, पुलिस ने बताया कि अंकित के शरीर पर 51 घाव थे जिसमें से सात बहुत घातक थे, ये घाव धारदार हथियार से किये गये थे। इस मामले में कुल 11 आरोपी बनाये गए थे जिसमें से 6 को बरी कर दिया गया और कोर्ट ने 5 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Continue reading on the app

सीकर का छिपा हुआ शिवधाम! हर्षनाथ मंदिर का इतिहास, रहस्य और प्राकृतिक खूबसूरती बना रही हर किसी को दीवाना

Harsh Temple Sikar: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित हर्षनाथ मंदिर शेखावाटी क्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों में प्रमुख स्थान रखता है. करीब 1053 वर्ष पुराने इस प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण अपनी भव्य स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है. हर्ष पर्वत पर स्थित यह मंदिर प्राकृतिक सुंदरता के कारण शेखावाटी का हिल स्टेशन भी कहलाता है. यहां भगवान शिव के दर्शन के साथ पर्यटक पहाड़ियों, हरियाली और मनमोहक दृश्यों का आनंद लेते हैं. सावन और महाशिवरात्रि जैसे अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, जिससे यह स्थल धार्मिक आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन जाता है.

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं भारत की 'गोल्डन गर्ल' अरिहा पंगमबम, एरोबिक जिम्नास्टिक में रचा इतिहास, CM एम बिरेन सिंह ने दी बधाई

एशियन चैंपियनशिप 2026 में अरिहा पंगमबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया. मणिपुर की रहने वाली अरिहा पंगमबम एरोबिक जिम्नास्टिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय एथलीट बनी हैं. अरिहा पंगमबम की उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने उन्हें बधाई दी है. Sat, 8 Aug 2026 09:59:31 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed Son Aban Death News : अबान अहमद को मिट्टी देने रवाना हुए अली,अमर #atiqahmed #abaanahmed #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T05:38:22+00:00

Gen-Z को किस पर भरोसा, ट्रेंड सामने आते मचा हड़कंप!|Mohan Bhagwat |Priyanka Gandhi Vadra | Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T05:39:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers