Responsive Scrollable Menu

कौन हैं भारत की 'गोल्डन गर्ल' अरिहा पंगमबम, एरोबिक जिम्नास्टिक में रचा इतिहास, CM एम बिरेन सिंह ने दी बधाई

एशियन चैंपियनशिप 2026 में अरिहा पंगमबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया. मणिपुर की रहने वाली अरिहा पंगमबम एरोबिक जिम्नास्टिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय एथलीट बनी हैं. अरिहा पंगमबम की उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने उन्हें बधाई दी है.

Continue reading on the app

Jharkhand में JPSC धांधली पर छात्र आंदोलन 15वें दिन जारी, 10 अगस्त को विधानसभा मार्च की चेतावनी

रांची, आठ अगस्त झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन, राज्य सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच बातचीत के बावजूद गतिरोध न टूटने के कारण शनिवार को 15वें दिन भी जारी रहा। हालांकि, सरकार पूर्वाह्न 10 बजे प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के एक अन्य धड़े के साथ बातचीत करेगी। ‘जेपीएससी/जेएसएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग-झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) रिफॉर्म मंच’ के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता वाली सरकारी समिति के बीच पहले दौर की बातचीत के बाद, छात्रों ने अपनी मांगों के पूरा होने तक अपना विरोध प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल जारी रखने का फैसला किया।

छात्र 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा को रद्द करने और कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से या राज्य के बाहर के उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के पैनल से स्वतंत्र जांच कराने के अलावा जेपीएससी और जेएसएससी में व्यापक सुधारों की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि सरकार रविवार तक उनकी मांगें पूरी नहीं करती है, तो वे 10 अगस्त को पूर्व-निर्धारित विधानसभा मार्च करेंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ एक मार्च निकालने की घोषणा की।

सात दिन से भूख हड़ताल कर रहे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व वाले दूसरे समूह का सरकार के साथ बातचीत का समय तय हुआ है और उन्होंने आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के नाम सौंपे हैं। समूह के सदस्यों के अनुसार, उन्हें शनिवार सुबह राज्य अतिथि गृह में बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है। ‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच’ के बैनर तले 25 जुलाई को शुरू हुआ यह आंदोलन हाल के वर्षों में झारखंड के सबसे बड़े छात्र-नेतृत्व वाले आंदोलनों में से एक बन गया है।

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छह लोगों में से एक छात्र नेता राहुल क्रांति की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे प्रदर्शनकारियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को अस्पताल का दौरा किया और छात्रों से अपनी जान जोखिम में न डालने का आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें लंबी लड़ाई लड़नी है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर क्रांति से मुलाकात की और कहा कि विशेषज्ञों की देखरेख में छात्रों को उचित चिकित्सा देखभाल मिल रही है।

जेपीएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के सिलसिले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से 28 जुलाई से अब तक चार बार पूछताछ की जा चुकी है।

Continue reading on the app

  Sports

SLC XI vs IND: प्रैक्टिस मैच में यशस्वी जायसवाल फ्लॉप, 2 गेंद में हुए आउट, देखकर गौतम गंभीर का चढ़ा पारा

श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों सीरीज से पहले भारतीय टीम श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल रही है. इस प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बुरी तरह से फ्लॉप रहे. टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में यशस्वी सिर्फ 2 गेंद का सामना कर पाए. इस तरह यशस्वी भारतीय टीम के लिए बिना खाता खोले आउट हुए. Sat, 8 Aug 2026 10:40:30 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed Son Abaan Funeral: हादसे के बाद जिंदा था अबान! जनाजे के पहले क्या पता चला? | Prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T05:15:18+00:00

वन स्टेट वन इलेक्शन पर Rajasthan Cabinet का बड़ा फैसला! | One State One Election | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T05:14:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers