Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को दीपावाली की बधाई, सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

PM Modi wishes Diwali: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया. पीएम मोदी ने 'नमस्ते' कहते हुए अपने वीडियो की शुरुआत की. उन्होंने आगे कहा, "दीपावली का पावन पर्व पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है. प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है. आप सबको दीपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आपका यह पर्व, आगे का यह समय, सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे. मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह के साथ दीपावली मनाता हूं; और हर वर्ष जैसा कि आप जानते हैं कि देश के वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्य क्रम है जो इस बार भी जारी रहेगा. आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं."

Continue reading on the app

रामायण के बाद एक्टिंग छोड़ेंगे रणबीर कपूर? करेंगे फिल्म डायरेक्ट, बोले- 'एक्टर के तौर पर ये मेरा आखिरी दशक...'

Ranbir Kapoor Quitting Acting?  रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर रामायण (Ramayana) दिवाली (Diwali) के मौके पर रिलीज हुई. इस फिल्म को इंडिया के साथ-साथ विदेशों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोग फिल्म के वीएफएक्स, यश, रणबीर कपूर और साई पल्लवी की एक्टिंग को पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म ने दो दिनों में 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म रिलीज के बाद रणबीर कपूर और साई पल्लवी ने मीडिया में इंटरव्यू दिया. जिसमें उन्होंने रामायण में अपने किरदार और अपने बारे में खुलकर बात की. इस दौरान रणबीर ने खुलासा किया कि वह डायरेक्शन के फील्ड में कदम रखने वाले हैं. उन्होंने बताया कि वो करीब दो-तीन महीने से स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. 

रामायण के बाद एक्टिंग छोड़ेंगे रणबीर कपूर? 

रणबीर कपूर और साई पल्लवी ने हाल में मीडिया को इंटरव्यू दिया. जिसमें उन्होंने कई मुद्दे पर खुलकर राय रखी. इस दौरान उनसे फिल्म डारेक्ट करने को लेकर सवाल किया गया. उन्होंने बताया कि वो फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. रणबीर कपूर ने अपने बिजी वर्क शेड्यूल के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वो कैसे एक फिल्म से दूसरी फिल्म सेट पर जाते हैं. रणबीर ने यह भी कहा कि एक एक्टर के तौर पर यह उनका आखिरी दशक है. रणबीर की इस स्टेटमेंट के बाद से फैंस हैरान-परेशान हैं. कई लोगों को लग रहा है कि रणबीर ने एक्टिंग छोड़ने का हिंट दिया है.

रणबीर कपूर करेंगे फिल्म डायरेक्ट

इंटरव्यू में रणबीर कपूर से फिल्म डायरेक्टर करने को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा कि दो तीन महीने से वह एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. उनका मानना है कि फिल्म बनाना बहुत मुश्किल और चुनौती भरा काम है. जब उनसे पूछा गया कि एक्टर के तौर पर आप बहुत बिजी होंगे तो फिल्म बनाने के लिए टाइम कैसे निकालेंगे. इस पर उन्होंने कहा कि मेरा हिसाब से एक्टर के तौर पर मेरा यह आखिरी दशक है. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह दो तीन साल में डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू कर सकते हैं. 

क्या एक्टर के तौर पर लेंगे रणबीर रिटायरमेंट

रणबीर  कपूर ने साफ तौर पर ऐसा नहीं कहा कि उनका एक्टर के तौर पर आखिरी दशक है. जब इंटरव्यू के दौरान रणबीर के मुंह से यह बात निकलती है तो तुंरत साई पल्लवी चौंक जाती हैं. जिसके बाद उन्होंने अपनी बात का मतलब तुरंत साफ किया कि उनका मतलब था कि वो जिस तरह के बड़े और चैलेंजिंग रोल्स वे अभी कर रहे हैं, उस लेवल पर काम करने का उनका यह आखिरी चरण हो सकता है.

रामायण ने किया 200 करोड़ का आकंड़ा पार

रामायण को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म ने दो ही दिनों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. जिससे पता चलता है कि फिल्म लोगों को पसंद आ रही है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रामायण ने दो दिन में दुनियाभर से 221 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं, इसके ओपिनिंग डे के इंडिया नेट कलेक्शन की बात करें तो वो 64 करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा. इसके साथ ही दूसरे दिन का नेट कलेक्शन 48 करोड़ रुपये का रहा. जिस तरह का फिल्म को रिस्पॉन्स मिल रहा है. उससे देखकर उम्मीद की जा रही है कि दिवाली पर फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है.

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की हुई तबीयत खराब, एक हफ्ते के लिए रुकी KBC की शूटिंग, जानें डिटेल्स

Continue reading on the app

  Sports

'सर, मैं टेस्ट क्रिकेट छोड़ रहा हूं...' कोच बदरुद्दीन का खुलासा, मटन बिरयानी की वह शर्त जिसने बदल दी शमी की किस्मत

Mohammed Shami coach Badruddin Siddique: यूपी के छोटे से कस्बे सहसपुर से ताल्लुक रखने वाले मोहम्मद शमी को जब उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम में नजरअंदाज किया गया, तब उनके कोच बदरुद्दीन ने कोलकाता के कोच अब्दुल मोनायेम से संपर्क किया. इसके बाद शमी बंगाल के टाउन क्लब से जुड़े, जहां क्लब के तत्कालीन सचिव देब्रत दास ने उन्हें संरक्षण दिया. मटन बिरयानी के शौकीन शमी ने अपनी शानदार सीम पोजीशन, बैकस्पिन और रिवर्स स्विंग के दम पर न सिर्फ बंगाल क्रिकेट में अपनी जगह बनाई, बल्कि अपनी असाधारण गेंदबाजी से भारतीय क्रिकेट जगत में एक खास मुकाम हासिल किया. Sat, 7 Nov 2026 22:17:52 +0530

  Videos
See all

Delhi-NCR Traffic Jam: ट्रैफिक जाम से दिल्ली-NCR का ऐसा हुआ हाल #shorts #ytshorts #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T18:45:14+00:00

Delhi-NCR Traffic Jam : दीवाली के बीच दिल्ली में लगा भयंकर जाम! #shorts #ytshorts #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T18:39:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers