Responsive Scrollable Menu

अमिताभ बच्चन की हुई तबीयत खराब, एक हफ्ते के लिए रुकी KBC की शूटिंग, जानें डिटेल्स

Amitabh Bachchan Health: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कई सालों से अपने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. इस शो को लोगों का खूब प्यार मिलता है और हर सीजन में दर्शक इसके नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं. हालांकि, अब शो से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक नहीं होने के चलते KBC की शूटिंग पिछले एक हफ्ते से रुकी हुई है. ऐसे में मेकर्स ने फिलहाल नए एपिसोड की रिकॉर्डिंग रोकने का फैसला लिया है.

एक हफ्ते से रुकी हुई है KBC की शूटिंग

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अमिताभ बच्चन पिछले कुछ समय से अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं. इसी वजह से मेकर्स ने नए एपिसोड की शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी है. सूत्र के अनुसार, बिग बी की सेहत को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है. हालांकि, अभी तक अमिताभ बच्चन की तबीयत को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल जानकारी सामने नहीं आई है.

पहले शूट हुआ था 'रामायण' स्टारकास्ट वाला एपिसोड

सूत्र ने ये भी बताया कि शो के लिए आखिरी बड़ा सेलिब्रिटी एपिसोड रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ शूट किया गया था. तीनों कलाकार अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने फिल्म से जुड़े कई किस्से भी साझा किए थे. बताया जा रहा है कि मेकर्स ने शुरुआत में इस एपिसोड को फिल्म की रिलीज के आसपास टेलीकास्ट करने की योजना बनाई थी. लेकिन अमिताभ बच्चन की सेहत से जुड़ी चिंताओं के चलते शो का पूरा शेड्यूल बदलना पड़ा. सूत्र के मुताबिक, चैनल ने इस एपिसोड को फिल्म की रिलीज तक रोककर रखने के बजाय पिछले हफ्ते दिवाली स्पेशल वीक की शुरुआत इसी एपिसोड से की.

अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है शूटिंग

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर अमिताभ बच्चन की तबीयत में सुधार होता है, तो अगले हफ्ते से KBC की शूटिंग दोबारा शुरू हो सकती है. फिलहाल मेकर्स बिग बी की सेहत को प्राथमिकता देते हुए उनके ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, शूटिंग दोबारा शुरू होने की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में कही ये बात

इस बीच अमिताभ बच्चन ने शनिवार को अपने ब्लॉग में भी काम पर धीरे-धीरे लौटने और अपने चाहने वालों से जुड़े रहने के बारे में बात की. उन्होंने लिखा कि वो धीरे-धीरे अपनी पुरानी दिनचर्या और कामकाज की जिंदगी में वापस लौट रहे हैं. बिग बी के मुताबिक, जब कोई इंसान अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से कुछ समय के लिए दूर हो जाता है, तो दोबारा उसी रूटीन में ढलना आसान नहीं होता.

अपने ब्लॉग में अमिताभ ने ये भी बताया कि कभी-कभी उन्हें अपना चश्मा और मोबाइल तक याद नहीं रहता. यहां तक कि ये वो भी भूल जाते हैं कि उन्हें आगे क्या काम करना था. हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये भी लिखा कि स्कूल के आठवीं कक्षा के दिनों की बातें उन्हें आज भी अच्छी तरह याद हैं. फिलहाल फैंस को अमिताभ बच्चन की सेहत में सुधार और KBC की शूटिंग दोबारा शुरू होने का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh OTT Release: हनुमान अंश सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर मचाएंगी धमाल, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर कर सकेंगे स्ट्रीम

Continue reading on the app

राम चरण की RC 17 को जल्द मिलेगी लीड एक्ट्रेस, 1850 करोड़ कमाने वाली फिल्म की एक्ट्रेस का नाम चर्चा में

राम चरण की RC 17 को लेकर मेकर्स काफी तसल्ली से डिसीजन ले रहे हैं. इस फिल्म का लोगो कुछ समय पहले ही जारी किया गया. वहीं इसकी मुहूर्त पूजा भी हो चुकी है. अब फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर चर्चा तेज है.

Continue reading on the app

  Sports

'20-30 रन कम रह गए...', पाकिस्तान से हार पर बोले भारतीय कप्तान, अर्जुन की तारीफ में पढ़े कसीदे

india under 19 captain lakshya raichandani statement: भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि एक समय पाकिस्तान की टीम 60 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी और भारत के पास मुकाबले में वापसी करने का अच्छा मौका था. लेकिन गेंदबाज उस स्थिति का पूरा फायदा नहीं उठा सके. Sun, 8 Nov 2026 21:45:13 +0530

  Videos
See all

Viral Video: गाजियाबाद में फ्लैट में लगी भीषण आग #shorts #trending #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T20:30:20+00:00

8th Pay Commission News: केन्द्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली का बड़ा तोहफा! DA Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T22:30:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers