Responsive Scrollable Menu

त्योहार की खुशियां केवल अपने घर और परिवार तक सीमित न रखें, जरूरतमंद के जीवन में भी रोशनी लाने का प्रयास करें: CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों से त्योहार की खुशियां समाज के हर वर्ग के साथ साझा करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि दीपावली का असली आनंद तभी है, जब हर घर में खुशियों का दीप जले और कोई भी परिवार आर्थिक तंगी के कारण त्योहार के उल्लास से वंचित न रहे. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंद परिवारों की मदद करने और उन्हें भी दीपावली की खुशियों में शामिल करने का आह्वान किया.

अभाव के चलते त्योहार मनाना मुश्किल

शनिवार को जारी अपने शुभकामना संदेश में योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस बार त्योहार की खुशियां केवल अपने घर और परिवार तक सीमित न रखें, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी रोशनी लाने का प्रयास करें. अपनी सामर्थ्य के अनुसार ऐसे परिवारों की मदद करें, जिनके लिए आर्थिक अभाव के चलते त्योहार मनाना मुश्किल हो जाता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास किसी जरूरतमंद परिवार की दीपावली को भी खुशियों से भर सकते हैं. खुशियां बांटने से समाज में आपसी सहयोग, आत्मीयता और सामाजिक समरसता की भावना मजबूत होती है.

स्थानीय कारीगरों से खरीदें मिट्टी के दीये और हस्तशिल्प उत्पाद

सीएम योगी ने दीपावली की खरीदारी को लेकर भी प्रदेशवासियों से खास अपील की. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान स्थानीय कुम्हारों, हस्तशिल्पियों और छोटे कारोबारियों के उत्पादों को प्राथमिकता दें. मिट्टी के दीये, बाती और माटी कला से जुड़े दूसरे उत्पाद खरीदकर स्थानीय कारीगरों की आजीविका को मजबूती दी जा सकती है.

उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों और छोटे उद्यमियों से खरीदारी करना उनके परिश्रम का सम्मान करने जैसा है. लोगों के छोटे-छोटे आर्थिक सहयोग से इन कारीगरों के परिवारों में भी दीपावली की खुशियां पहुंच सकती हैं. मुख्यमंत्री ने त्योहार के अवसर पर स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया.

अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है दीपावली

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में दीपावली के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सनातन संस्कृति की आस्था, आध्यात्मिक चेतना और लोकमंगल की भावना से जुड़ा महापर्व है. यह अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का संदेश देता है.

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने और उनके राज्याभिषेक की स्मृति में मनाया जाने वाला यह पर्व सदियों से भारतीय जनमानस की आस्था और उल्लास का प्रतीक रहा है. दीपावली लोगों को सत्य, धर्म और सदाचार के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती है.

अयोध्या के दीपोत्सव को मिली वैश्विक पहचान

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए यह गौरव और सौभाग्य की बात है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या इसी प्रदेश में स्थित है. अयोध्या की प्राचीन दीपावली परंपरा को दीपोत्सव के माध्यम से नई भव्यता और वैश्विक पहचान मिली है.

मुख्यमंत्री के मुताबिक, दीपोत्सव अब सनातन संस्कृति की विरासत, जनआस्था और सांस्कृतिक चेतना का भव्य आयोजन बन चुका है. इसके जरिए अयोध्या की आध्यात्मिक महिमा और भगवान श्रीराम के आदर्शों को देश-दुनिया तक पहुंचाया जा रहा है.

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी रखें ध्यान

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से दीपावली के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता देने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह पर्व अपने घर के साथ गली, मोहल्ले और आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने की प्रेरणा देता है. स्वच्छता को केवल त्योहार तक सीमित न रखकर जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए. उन्होंने लोगों से पारंपरिक दीपों के प्रकाश, उल्लास और सद्भाव के साथ दीपावली मनाने तथा पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहने का आग्रह किया. साथ ही भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की. अंत में मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की. उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपावली हर परिवार के जीवन में नई आशा और खुशियां लेकर आएगी तथा उत्तर प्रदेश शांति, सद्भाव और विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ता रहेगा.

Continue reading on the app

आज का वृषभ राशिफल (9 नवंबर): वृषभ राशि आपके काम या तरीके को बनाया जाएगा निशाना

Taurus Horoscope, आज का वृषभ राशिफल 9 नवंबर 2026: आज 09 नवंबर 2026 को वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा धन, करियर और रिश्तों का हाल? जानें वक्री शनि एवं उच्च गुरु का प्रभाव, अभिजित मुहूर्त और आज के शुभ उपाय।  

Continue reading on the app

  Sports

WI vs BAN: बढ़त लेकर भी दूसरे टेस्ट में पिछड़ा बांग्लादेश, होज के नाबाद शतक से वेस्टइंडीज मजबूत

wi vs ban 2nd test day 4 highlights: बांग्लादेश ने तौहीद हृदोय के शानदार नाबाद 242 रन की बदौलत पहली पारी में 386 रन बनाए थे और 30 रन की बढ़त हासिल की थी. हालांकि, दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है, जिससे मुकाबले में उसकी स्थिति काफी मजबूत हो गई है. Sun, 8 Nov 2026 22:36:11 +0530

  Videos
See all

Anant Singh Welcome Video: बक्सर में Anant Singh का शाही स्वागत, पहनाया चांदी का मुकुट! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T23:40:20+00:00

Kehke Rahega Kehnewala: ईश्वर भी जाति मानते हैं? Kishore Ajwani | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T23:30:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers