AI शॉपिंग की रेस में Amazon का नया दांव, Alexa for Shopping में आया टेक्स्ट मैसेज सपोर्ट
अमेज़न ने अपने AI शॉपिंग असिस्टेंट Alexa for Shopping में टेक्स्ट मैसेज के जरिए खरीदारी करने का नया फीचर पेश किया है. अब चुनिंदा अमेरिकी ग्राहक Alexa को मैसेज भेजकर प्रोडक्ट खोजने, कीमतों की तुलना करने और डील्स ट्रैक करने जैसे काम कर सकेंगे. जानें कैसे काम करेगा यह फीचर, किन यूजर्स को मिलेगा इसका एक्सेस और भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर क्या जानकारी सामने आई है.
सलमान खान ने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर दिया बयान, VFX को लेकर भी बोले भाईजान
Salman Khan on Ramayana: ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान सलमान खान से जब रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर सवाल किया गया और पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म देखी है, तो भाईजान ने ऐसा जवाब दिया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उनका यह रिएक्शन अब चर्चा में है. सलमान खान ने जवाब में कहा कि उन्होंने रामानंद सागर की रामायण देखी है. ये जवाब सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे. इसके अलावा सलमान खान ने फिल्म पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि लोगों को रामायण के बारे में बात करनी चाहिए ना कि उसके ग्रैंड वीएफएक्स और करोड़ों के बजट की. सलमान ने ये भी कहा, ‘रामायण पर चर्चा जरूर होनी चाहिए. लोगों की काफी मेहनत लगी है.’ सलमान का ये रिएक्शन वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Did you watch #Ramayana?#SalmanKhan: Ha, Ramanand Sagar's Ramayana. pic.twitter.com/lASRRgLqLA
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) November 6, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation








