Responsive Scrollable Menu

सलमान खान ने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर दिया बयान, VFX को लेकर भी बोले भाईजान

Salman Khan on Ramayana: ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान सलमान खान से जब रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर सवाल किया गया और पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म देखी है, तो भाईजान ने ऐसा जवाब दिया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उनका यह रिएक्शन अब चर्चा में है. सलमान खान ने जवाब में कहा कि उन्होंने रामानंद सागर की रामायण देखी है. ये जवाब सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे. इसके अलावा सलमान खान ने फिल्म पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि लोगों को रामायण के बारे में बात करनी चाहिए ना कि उसके ग्रैंड वीएफएक्स और करोड़ों के बजट की. सलमान ने ये भी कहा, ‘रामायण पर चर्चा जरूर होनी चाहिए. लोगों की काफी मेहनत लगी है.’ सलमान का ये रिएक्शन वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Continue reading on the app

भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर सीएम धामी को पहनाया गया स्कार्फ, आपदा प्रबंधन में योगदान की सराहना

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की. इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया तथा स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर लगाया.

मुख्यमंत्री ने भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारियों, स्काउट्स एवं गाइड्स को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है. आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में संस्था के प्रयास सराहनीय हैं. इस अवसर पर प्रादेशिक सचिव श्री रविन्द्र मोहन काला ने मुख्यमंत्री को संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 7 नवम्बर 1950 को भारत स्काउट एवं गाइड का गठन किया गया था. उन्होंने उत्तराखण्ड में संचालित हैम रेडियो पायलट प्रोजेक्ट तथा युवा आपदा मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों को दिए जा रहे आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण की भी जानकारी दी.

इस अवसर पर अपर प्रादेशिक मुख्य आयुक्त श्रीमती बंदना गर्ब्याल, प्रादेशिक सचिव श्री रविन्द्र मोहन काला, प्रादेशिक वित्त समिति के सदस्य श्री जे.पी. काला, प्रादेशिक संगठन आयुक्त श्रीमती अंजलि चन्दोला, प्रशासनिक अधिकारी श्री अरुण राय, सहायक प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त श्री राहुल प्रसाद रतूड़ी तथा गाइड कु. योजना एवं कु. इशा ठाकुर उपस्थित थीं. 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK U-19 Asia Cup: टीम इंडिया के हाथ लगी निराशा, जहूर के शतक से पाकिस्तान ने छीनी जीत

ओमान में चल रहे टूर्नामेंट के इस मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से एक-एक शतक लगा लेकिन अंत में पाकिस्तानी बल्लेबाज का आखिरी शॉट के साथ लगाया शतक भारत पर भारी पड़ा. Sun, 08 Nov 2026 18:21:44 +0530

  Videos
See all

Diwali 2026: 79 सालों बाद जगमगाए 400 घर! West Bengal | Suvendu Adhikari | Hugli | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T15:10:34+00:00

US Iran War | अमेरिका की ईरान को खुली धमकी? Trump Latest News | Iran America Tension | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T15:10:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers