विदेशी जोड़े पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का रंग, आगरा में रचाई हिंदू रीति-रिवाजों से शादी, सात फेरों का वीडियो वायरल
इटली से भारत घूमने आए मैटियो और कैटरीना ने आगरा में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. हरिद्वार में गंगा स्नान और वाराणसी में भगवान शिव के दर्शन के बाद दोनों भारतीय संस्कृति से प्रभावित हो गए. सफेद धोती-कुर्ते में दूल्हा और लाल जोड़े में दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
श्रीगंगानगर के बाद गाजियाबाद पुलिस चौकी में दहलाने वाला ब्लास्ट; क्या दिवाली से पहले कोई बड़ी साजिश?
श्रीगंगानगर के बाद गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके ने दिवाली से पहले सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. चौकी के पीछे कबाड़ में खड़ी गाड़ियों की पार्किंग वाली जगह पर विस्फोट हुआ. इसकी वजह से दो शीशे चटक गए और एक दीवार में हल्की दरार आई. शुरुआती जांच में पुलिस को यह धमाका AC कंप्रेसर फटने से हुआ नहीं लग रहा है. मौके से जुटाए गए संदिग्ध अवशेष जांच के लिए आगरा भेजे गए हैं. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और दोनों घटनाओं के बीच किसी कनेक्शन की पुष्टि नहीं हुई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










