अग्निवीरों को मिलेगा दोबारा सेना में सेवा का मौका, राजनाथ सिंह ने बताया दिवाली का बड़ा तोहफा
सिंह ने शनिवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन में भारतीय वायुसेना के जवानों से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने सशस्त्र बलों से उभरते सुरक्षा खतरों का सामना करने के लिए अपनी सैन्य तैयारी का स्तर हमेशा सबसे ऊंचा रखने का आह्वान किया।
Hanuman Ansh OTT Release: हनुमान अंश सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर मचाएंगी धमाल, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर कर सकेंगे स्ट्रीम
Hanuman Ansh OTT Release: हनुमान अंश (Hanuman Ansh) आध्यात्मिक गुरू नीम करोली बाबा की लाइफ पर बेस्ड है. ये फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई लेकिन शुरुआत में इसे उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला. फिल्म को अच्छी ओपनिंग नहीं मिलने से मेकर्स निराश हुए लेकिन हार नहीं मानी. दरअसल, इस फिल्म को दो-तीन हफ्ते बाद स्क्रीन से उतारा जा सकता था क्योंकि ये अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी. तीन हफ्ते बाद इस फिल्म पर ऐसी कृपा हुई कि इसके बाद ये कमाई के मामले में रुकी नहीं. इस फिल्म ने दुनियाभर से 450 रुपये की कमाई की. दुनियाभर में धमाल मचाने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. आइए जानते हैं कि इसे कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर सकेंगे.
कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म?
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्ट्रीमिंग की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की. उन्होंने पोस्ट में बताया कि फिल्म सोनी लिव ऐप पर 27 नवंबर से स्ट्रीम के लिए अवेलेबल होगी. फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि, ओटीटी नियम के हिसाब से फिल्म को सितंबर तक फिल्म को ओटीटी पर आ जाना चाहिए था. मगर फिल्म की कमाई कई हफ्तों तक सिनेमाघरों में जारी रही. इस वजह से मेकर्स ने इसका ओटीटी प्रीमियर ऐलान नहीं किया.
विशाल चतुर्वेदी ने किया हनुमान अंश की ओटीटी रिलीज का ऐलान
हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया किया. जिसमें उन्होंने हनुमान अंश की ओटीटी रिलीज का ऐलान किया. उन्होंने लिखा, 'एक दिव्य शक्ति की एक असाधारण कहानी. पूरे देश की चहेती फिल्म, अब आप सबके घर आ रही है. हनुमान अंश, 27 नवंबर से सोनी लिव पर आ रही है.' हनुमान अंश की ओटीटी रिलीज की घोषणा के बाद अब दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं है. कई ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर की है.
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने कितना किया कलेक्शन
हनुमान अंश की कमाई की बात करें तो इसने कई बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है. यह फिल्म इंडिया की पहली फिल्म बन गई, जिसका सिर्फ 2 करोड़ रुपये का बजट था और इसने 450 रुपये से ज्यादा का दुनियाभर में कलेक्शन किया. इंडिया में फिल्म का नेट कलेक्शन 342 रहा है. बता दें कि इस फिल्म को शुरुआत के दो हफ्तों में अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. जिसके चलते ये स्क्रीन से हटने की कगार पर आ गई थी. मेकर्स ने सिनेमाघरों के मालिकों से गुजारिश कर इसे तीन हफ्तों तक चलाने के लिए कहा था. जिसके बाद वर्ड ऑफ माउथ के जरिए इसकी कमाई में उछाल देखने के लिए मिला था.
हनुमान अंश के मेकर्स के बीच चल रहा विवाद
हनुमान अंश के मेकर्स को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि इनके बीच फिल्म के राइट्स को लेकर विवाद चल रहा है. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में प्रोफिट शेयरिंग को लेकर भी विवाद बताया गया था. इन सब बातों को साफ करने के लिए नम्रता सिंह और फिल्म के डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने मीडिया में आधिकारिक बयान जारी किया. जिसमें उन्होंने फिल्म के राइट्स, डिस्ट्रीब्यूशन की प्रक्रिया और कम्युनिकेशन से जुड़ी जानकारी दी. दोनों ने खुद को कंपनी का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी बताया है. उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म से फिल्म की पब्लिसिटी, मार्केटिंग, अवॉर्ड्स और पार्टनरशिप से जुड़े काम कौन संभालेगा.
ये भी पढ़ेंं: नोरा फतेही ने 200 करोड़ की ठगी के केस में दी गवाही, कोर्ट में बोलीं- 'सुकेश की पत्नी ने चैरिटी फंक्शन में बुलाया'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation









.jpg)

