Responsive Scrollable Menu

आग में क्षतिग्रस्त हुई बदियाकोट धरोहर को संवारने की तैयारी, 1500 साल पुराने आदिबद्री मंदिर का होगा पुनर्निर्माण

Adibadri Temple: बागेश्वर में आग से क्षत‍िग्रस्‍त हुए बदियाकोट आदिबद्री भगवती मंदिर का पुनर्निर्माण कराया जाएगा. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. इसमें आने वाली लागत का आंकलन क‍िया जा रहा है. 16 अक्टूबर 2026 की सुबह मंद‍िर में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ था. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते मंदिर का मुख्य ढांचा जलकर राख हो गया था.

Continue reading on the app

केरल में NHM भर्तियों की जांच होगी, स्वास्थ्य मंत्री Muraleedharan ने दिए संकेत

तिरुवनंतपुरम, सात नवंबर केरलम के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत की गई नियुक्तियों की जांच कराएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कई पदों पर आवश्यकता से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। मुरलीधरन ने संवाददाताओं से कहा, हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।

कुछ जगहों पर एक पद के लिए छह नियुक्तियां की गई हैं। इतनी बड़ी संख्या में अनावश्यक नियुक्तियां करने और उनके वेतन पर पैसा खर्च करने की कोई जरूरत नहीं थी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार एनएचएम कर्मचारियों की सेवाओं का नवीनीकरण नहीं करने का कोई एकतरफा फैसला नहीं ले रही है और इस मामले में संवेदनशीलता के साथ विचार कर रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य में एनएचएम के तहत लगभगत 17,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं, जिनमें से लगभग 1,400 कर्मचारियों को जांच के लिए चिह्नित किया गया है। मुरलीधरन ने कहा, हम उनकी शिकायतें सुनेंगे। जिन लोगों के पास रोजगार के अन्य अवसर नहीं हैं, उन्हें निश्चित रूप से प्राथमिकता दी जाएगी।

हम किसी को मनमाने ढंग से नहीं हटाएंगे। यह कर्मचारियों को बर्खास्त करने का मामला नहीं है। देवास्वोम विभाग का प्रभार संभाल रहे मुरलीधरन ने कहा कि आगामी शबरिमला तीर्थयात्रा सत्र को देखते हुए सरकार त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड द्वारा अरवण पायसम के उत्पादन पर नजर रख रही है।

अरवण पायसम गुड़ से तैयार की जाने वाली एक मिठाई है, जिसे भगवान अयप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं को वितरित किया जाता है। मंत्री ने बताया कि बोर्ड ने सरकार को सूचित किया है कि वह तीर्थयात्रा सत्र के दौरान अरवण पायसम के 75 लाख डिब्बे उपलब्ध कराएगा।

Continue reading on the app

  Sports

BAN vs WI: पहले शतक को ही दोहरे शतक में बदला, तौहीद ने बांग्लादेश को बचाया, बनाया सबसे बड़े स्कोर

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने सिर्फ 184 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे, जब तौहीद हृदॉय ने 9वें नंबर के बल्लेबाज के साथ मिलकर साझेदारी की और फिर दोहरा शतक जमाया. Sat, 07 Nov 2026 16:56:14 +0530

  Videos
See all

Vasundhara Police Chowki Blast: पुलिस चौकी पर आतंकी हमला? जांच में जुटी ATS | Abhishek Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T11:47:22+00:00

Mundra Port Explainer : कार्गो, कनेक्टिविटी और कारोबार | Gujarat | Viksit Bharat 2047 #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T11:44:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers