Ayodhya में राम मंदिर पर दीये जलें तो घरों में भी रोशनी करें, CM Yogi Adityanath की अपील
लखनऊ, सात नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोगों से अपील की कि जब अयोध्या में राम मंदिर में दीये जलाए जाएं, तो वे भी अपने घरों और आंगनों में दीये जलाएं। अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की तैयारियां जारी हैं। आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दीपक केवल मिट्टी का एक पात्र नहीं, चेतना का जागरण है।
वह युगों से हमें सीख दे रहा है कि अंधकार से लड़ना नहीं होता, केवल एक ज्योति जलानी होती है और अंधकार विदा हो जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आगमन के हर्षोल्लास में सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम में आयोजित होने वाला पावन दीपोत्सव इसका साक्षात दर्शन कराता है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज हम सभी मां सरयू को साक्षी मानकर प्रभु श्री राम की प्राणों से प्रिय नगरी में 10वां दीपोत्सव मनाने जा रहे हैं।’’ योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के दीपोत्सव को आस्था, आत्मगौरव और सनातन चेतना के पुनर्जागरण का महापर्व बताते हुए लोगों से अपील की, ‘‘जब श्री राम जन्मभूमि पर दीप जलें, तब आप अपने-अपने घर-आंगन में भी दीप जलाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आइए, सनातन सत्य के उद्घोष का उत्सव मनाएं। जय जय श्री राम!’’ आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा कि सरयू नदी के तट पर बसी अयोध्या नगरी ‘दिव्य दीपोत्सव’ के लिए पूरी तरह तैयार है और वहां उत्साह एवं भक्ति का माहौल है। उन्होंने कहा, ‘‘वर्षों की प्रतीक्षा और करोड़ों सनातनी आस्थाओं का यह पावन प्रतिफल आज पुनः लाखों दीपों की स्वर्णिम आभा बनकर अंधकार पर प्रकाश, सत्य और धर्म की शाश्वत विजय का उद्घोष करने जा रहा है।
अवधपुरी का कण-कण आज आह्लादित है, स्पंदित है।’’ योगी ने दीपोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या आ रहे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, मित्र देशों के राजनयिकों एवं प्रतिनिधियों, देश-विदेश के अन्य विशिष्ट अतिथियों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘‘समता, समरसता, सांस्कृतिक एकात्मता और वसुधैव कुटुम्बकम् के इस पावन पर्व में आप सभी का सान्निध्य इस दीपोत्सव को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाएगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आइए, धर्म, मर्यादा और आलोक के इस महापर्व के साक्षी बनें।
Kerala PSC भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में Crime Branch ने अध्यक्ष एम.आर. बैजू को भेजा नया समन
तिरुवनंतपुरम, सात नवंबर केरल लोक सेवा आयोग (पीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं और नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध शाखा ने आयोग के अध्यक्ष एम.आर. बैजू को पूछताछ के लिए नया समन जारी किया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बैजू को 10 नवंबर को जांच दल के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है।
अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार बैजू ने बृहस्पतिवार को निर्धारित पूछताछ के दूसरे दौर में शामिल होने से इनकार कर दिया था। उन्होंने इसके पीछे पीएससी की ओर से मामला रद्द करने के अनुरोध को लेकर दायर याचिका के लंबित होने का हवाला दिया था। जांच टीम ने पिछले महीने बैजू के अलावा पीएससी के चार सदस्यों, आयोग के सचिव और परीक्षा नियंत्रक से पूछताछ की थी।
राज्य सरकार ने राज्य योजना बोर्ड के पदों के लिए पीएससी भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की जांच को लेकर अपराध शाखा की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया था। जांच में पता चला कि अर्थशास्त्र विषय के 58 अंक के 10 वर्णनात्मक प्रश्नों को ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (ओएसएम) प्रणाली में हुई गड़बड़ी के कारण सही मूल्यांकनकर्ताओं के पास नहीं भेजा गया जिस वजह से उन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ही नहीं हो पाया। शुरुआत में तीसरी रैंक हासिल करने वाले श्याम कृष्ण की शिकायत के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन किया गया जिसके बाद वह पहली रैंक पर आ गए।
अधिकारियों ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के बाद पूर्व में पहली रैंक पर रहे अरुण जे. प्रदीप खिसककर पांचवें स्थान पर आ गए। इसके बाद अपराध शाखा ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए पीएससी द्वारा आयोजित अन्य भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं को भी इसमें शामिल कर लिया और तीन और मामले दर्ज किए। अब तक, अपराध शाखा ने पीएससी के उप सचिव पी. सतीश और अतिरिक्त सचिव आर. हरि को गिरफ्तार किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










