Responsive Scrollable Menu

Kerala PSC भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में Crime Branch ने अध्यक्ष एम.आर. बैजू को भेजा नया समन

तिरुवनंतपुरम, सात नवंबर केरल लोक सेवा आयोग (पीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं और नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध शाखा ने आयोग के अध्यक्ष एम.आर. बैजू को पूछताछ के लिए नया समन जारी किया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बैजू को 10 नवंबर को जांच दल के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है।

अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार बैजू ने बृहस्पतिवार को निर्धारित पूछताछ के दूसरे दौर में शामिल होने से इनकार कर दिया था। उन्होंने इसके पीछे पीएससी की ओर से मामला रद्द करने के अनुरोध को लेकर दायर याचिका के लंबित होने का हवाला दिया था। जांच टीम ने पिछले महीने बैजू के अलावा पीएससी के चार सदस्यों, आयोग के सचिव और परीक्षा नियंत्रक से पूछताछ की थी।

राज्य सरकार ने राज्य योजना बोर्ड के पदों के लिए पीएससी भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की जांच को लेकर अपराध शाखा की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया था। जांच में पता चला कि अर्थशास्त्र विषय के 58 अंक के 10 वर्णनात्मक प्रश्नों को ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (ओएसएम) प्रणाली में हुई गड़बड़ी के कारण सही मूल्यांकनकर्ताओं के पास नहीं भेजा गया जिस वजह से उन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ही नहीं हो पाया। शुरुआत में तीसरी रैंक हासिल करने वाले श्याम कृष्ण की शिकायत के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन किया गया जिसके बाद वह पहली रैंक पर आ गए।

अधिकारियों ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के बाद पूर्व में पहली रैंक पर रहे अरुण जे. प्रदीप खिसककर पांचवें स्थान पर आ गए। इसके बाद अपराध शाखा ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए पीएससी द्वारा आयोजित अन्य भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं को भी इसमें शामिल कर लिया और तीन और मामले दर्ज किए। अब तक, अपराध शाखा ने पीएससी के उप सचिव पी. सतीश और अतिरिक्त सचिव आर. हरि को गिरफ्तार किया है।

Continue reading on the app

Ranbir Films: ‘रामायण’ छोड़िए, ये हैं रणबीर कपूर की 4 अपकमिंग फिल्में, जो तोड़ देंगी सारे रिकॉर्ड! चर्चा में ये दो प्रोजेक्ट्स

Ranbir Films: रणबीर कपूर की 'रामायण' इस वक्त सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. यूं तो एक्टर के खाते में कई बड़ी फिल्में हैं. जानिए लिस्ट में कौन-कौन से प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.

Continue reading on the app

  Sports

40 घंटे पहले टीम बदल गई… पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल, टेस्‍ट स्‍क्‍वॉड से दो खिलाड़ी बाहर, चार अंदर

Pakistan Drop 2 Players 40 Hours Before 1st SL Test: श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में होने वाले पहले टेस्ट से 40 घंटे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में बड़ा बदलाव किया है. पीसीबी ने चार नए खिलाड़ियों आमिर जमाल, अली शब्बीर, साकिब खान और मोहम्मद तैयब आरिफ को शामिल किया है. वहीं, शुरुआती टीम में शामिल अब्दुल्ला फजल और अली उस्मान को रिलीज कर दिया गया है. घरेलू क्रिकेट और अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन के दम पर इन युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है, जिसकी कप्तानी बाबर आजम संभालेंगे. Sat, 7 Nov 2026 18:37:09 +0530

  Videos
See all

Sonia Gandhi On Babri Masjid: 'कांग्रेसियों के दिल में कल भी बाबर था और..' #shorts #soniagandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T13:17:01+00:00

Poochta Hai Bharat LIVE: Sonia Gandhi का पर्दाफाश?| Akhilesh Yadav Ayodhya Visit | CM Yogi | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T13:14:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers