Responsive Scrollable Menu

वाह रे जगत! लक्ष्मी की पूजा और उल्लू से बैर

उल्लू को न जाने क्यों लोग मूर्ख समझते हैं, जबकि वह मूर्ख नहीं है. अगर वह लक्ष्मी की प्राप्ति में सहायक है तो मानना चाहिए कि उसमें धन कमाने की बुद्धि तो होगी ही.

Continue reading on the app

अनंत अंबानी की वंतारा ने बचाई अनाथ हथिनी माया की जिंदगी, विशेष इलाज के लिए जामनगर एयरलिफ्ट

केरल की 18 महीने की अनाथ हथिनी माया, गंभीर चोटों और फ्रैक्चर से जूझ रही थी. अनंत अंबानी की वंतारा पहल ने माया को बचाने के लिए मदद का हाथ बढ़ाया.

Continue reading on the app

  Sports

Asia Cup के लिए India A में बदलाव: Ayush Badoni शामिल, Rinku Singh बने उपकप्तान

 आयुष बडोनी ने एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए रविवार को भारत ए टीम में चोटिल मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार की जगह ली जो चोटों से पूरी तरह उबरने में नाकाम रहे हैं। रिंकू सिंह को आठ टीम के इस टूर्नामेंट के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान में कहा, ‘‘रजत पाटीदार ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि चोटों से उबरने की प्रक्रिया से गुजरने के कारण उन्हें 50 ओवर के प्रारूप में चयन के लिए उपलब्ध नहीं माना जाए।’’

 बयान के अनुसार, ‘‘इसके बाद उन्हें एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम से हटा लिया गया है। पुरुष चयन समिति ने रिंकू सिंह को उपकप्तान नियुक्त किया है जबकि आयुष बडोनी को पाटीदार की जगह टीम में शामिल किया गया है।’’ यह टूर्नामेंट कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक खेला जाएगा। भारत ए, पाकिस्तान ए, संयुक्त अरब अमीरात ए और नेपाल ए को ग्रुप बी में रखा गया है जबकि ग्रुप ए में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीम हैं। 

भारत ए अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल ए के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम 22 नवंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ए और 24 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात ए से भिड़ेगी। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे जबकि फाइनल 29 नवंबर को होगा।

 राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए की संशोधित टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान और आयुष बडोनी।

Sun, 08 Nov 2026 14:43:00 +0530

  Videos
See all

दीपावली पर रामलला के दरबार पहुंचे CM योगी...प्रभु श्रीराम के चरणों में की विशेष पूजा-अर्चना | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T09:15:12+00:00

जब 2,100 ड्रोन ने आसमान में रच दिया रामायण का इतिहास! राममय हुई Ayodhya | Deepotsav #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T09:05:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers